By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: राजनीतिक गलियारों में फैली अफवाह या हकीकत है पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री पद का सफ़र:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > राजनीतिक गलियारों में फैली अफवाह या हकीकत है पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री पद का सफ़र:
उत्तराखण्ड

राजनीतिक गलियारों में फैली अफवाह या हकीकत है पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री पद का सफ़र:

admin
Last updated: 2023/07/10 at 12:59 PM
admin
Share
5 Min Read
minister is a rumor or fact spread
minister is a rumor or fact spread
SHARE

आज उत्तराखंड अपनी युवावस्था में पहुँच चुका है और बीजेपी ने एक युवा को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उस युवा ने भी अपनी करामात दिखाते हुए राज्य में हर पांच साल में बदलने वाली वाली सत्ता के परिवर्तन के खेल को बदल कर दूसरी बार बीजेपी को सत्ता में फिर विराजमान करके कीर्तिमान रच दिया जिससे सियासी गलियारो में हलचल मच गयी कई लोगो ने इसे धामी का चमत्कार  तो कई ने इससे मोदी मैजिक के नाम से खबर को तूल दिया।

खैर बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई और धामी जी अपनी सीट हारने के बावजूद भी फिर दोबारा मुख्यमंत्री बने।

ये बीजेपी का सियासी पैंतरा है या धामी जी का जादू ये कहना थोडा मुश्किल है बहरहाल धामी जी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला और सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी छवि को निखारने के लिए भरसक सभी प्रयास किये हैं।

उसमे उन्होंने कई कठिन और साहसिक फैसले भी लिए जिनकी खूब सराहना भी हुयी किन्तु कुछ ऐसे फैसले भी हुए जिन्होंने उनकी राजनितिक  किरकिरी भी करवा दी।

युवाओं में उन्होंने खासी अपनी छाप छोड़ी किन्तु उत्तराखंड में हुए पेपर लीक मामलों में उनकी युवाओं में किरकिरी भी खूब हुयी।

प्रधानमन्त्री जी की राह पर चलते हुए उन्होंने खुद को मुख्यसेवक भी घोषित कर दिया जिसका विपक्षियों ने मजाक भी बनाया किन्तु उनका मुख्यसेवक का ये हथियार उनके पक्ष में युवाओं को जोड़ने में कामयाब हुआ।

कई बार युवाओं और उनसे जुड़े हुए मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए उनकी तारीफ़ जमकर हुई किन्तु बेरोजगारी और और युवाओं के प्रदर्शन रैली में हुई लाठी चार्ज ने सब किये हुए पर पानी भी फेर दिया।

केंद्र सरकार ने पुष्कर सिंह धामी जी को नेतृत्व देकर २०२४ के लोकसभा चुनावों में मजबूती हासिल करने के लिए धामी जी का चेहरा आगे करने और उनके मासूम और साफ़ छवि का फायदा लेने का जो फैसला लिया है, उसपर धामी जी कितना खरा उतरते हैं ये तो आने वाला समय ही बतायेगा।

अपने युवा होने और युवाओं के लिए फैसले लेने के लिए उन्होंने खूब मजबूती के साथ सबके सामने रखा है किन्तु बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी घटनाओं से अपनी किरिकिरी भी करवा ली, विपक्षियो को चित करने के लिए  उनके युवा प्रदेश युवा मुख्यमंत्री के नारे का दांव उन्होंने खेला वो उनके राजनितिक महारथी होने का सबूत देता है ।

किन्तु समय और समय के साथ सबको साथ लेकर चलने की कला में थोडा पिछड़ते हुए भी नजर आते हैं कभी उनके खिलाफ अंदरूनी विरोध की खबरे भी मीडिया में चलने लगती हैं।

जिसे उनके कमजोर पक्ष के रूप में देखा जाता है अब ये खबरें कितनी सच हैं या सिर्फ अफवाह है ये तो समय आने पर ही पता चलेगा।

कित्नु अपने कई फैसलों से धामी जी प्रदेश  की जनता को साधने में काफी हद तक कामयाब होते नजर आयें हैं, जो सियासी गलियारों में उनके खिलाफ बाते नजर आती हैं उनको कैसे वो संभाल पाते हैं या फिर कैसे उससे विपक्षियों  पर बाउंस बैक करते हैं ये अभी देखने वाली बात होगी ।

वो कई इंटरव्यू में यह बात कह चुके हैं की उनके कार्यों की गति को रोकने के लिए उनपर झूठी खबरें चलाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाती रही है।

युवा प्रदेश युवा मुख्यसेवक अपने कार्यों के माध्यम से कैसे अपनी पैंठ मजबूत बनाकर इन सियासी ख़बरों या अफवाहों का सामना कर आगे बड़ते हैं ये उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

एक सूझबूझ की राजनीति से वो कैसे आगे बढते हैं ये उनके विवेक और फैसलों पर निर्भर करेगा प्रदेश के युवाओं और प्रदेश की जनता के साथ साथ अपनी पार्टी के अंदर हो रहे अंदरूनी विरोध और विपक्षियों  को साधने की कला उनके पास कितनी है ये आने वाला कल ही बतायेगा।

प्रदेश अपने युवा दौर से गुजर रहा है ऐसे  में प्रदेश को आगे ले जाने और पार्टी के सभी सदस्यों  को साथ लेकर चलना उनके लिए  किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा ।

राजनीति के महारथी  और भाग्य के धनी कहे जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के लिए आगे की चुनौतियाँ आसान नहीं होने वाली वो कैसे इन चुनौतियों का सामना करके आगे बढते हैं।

इस पर प्रदेश के साथ-साथ केंद्र की भी पैनी नजर रहेगी .

You Might Also Like

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

LanguageTrainingCenter : अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

UttarakhandFarmersWin : किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़

UttarakhandYogaLand : योग और अध्यात्म की भूमि है उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 10, 2023 July 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article the journey of vande bharat वंदे भारत का सफर होगा सस्ता, इन चुनिंदा रूट्स पर 25 फीसदी तक किराया घटाने की तैयारी:
Next Article 19th foundation day उपनल के 19वें स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के हित में उठाये कदमों की सराहना की: राज्यपाल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?