By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: President Election:राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को TRS का समर्थन, द्रौपदी मुर्मू से होगी टक्कर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > President Election:राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को TRS का समर्थन, द्रौपदी मुर्मू से होगी टक्कर
दिल्ली

President Election:राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को TRS का समर्थन, द्रौपदी मुर्मू से होगी टक्कर

admin
Last updated: 2022/06/27 at 5:26 AM
admin
Share
3 Min Read
टीआरएस पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा
टीआरएस पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा
SHARE

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसी बीच तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने 18 जुलाई को होने वाले चुनावों के लिए संयुक्त विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव आज दिल्ली में चुनाव के लिए सिन्हा के नामांकन में शामिल भी होंगे.

Contents
तेलंगाना के मुख्यमंत्री नामांकन में होंगे शामिलयशवंत सिन्हा का पूरा कार्यक्रमसामान्य लोगों ने भी दाखिल किया नामांकन पत्रइस दिन होगा राष्ट्रपति चुनाव

तेलंगाना के मुख्यमंत्री नामांकन में होंगे शामिल

यशवंत सिन्हा के नामांकन के लिए केटी रामाराव पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. अन्य टीआरएस सांसद भी शामिल होंगे. केसीआर ने तो आज सिन्हा के नामांकन में शामिल होने के लिए दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार की ओर से बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में दो बैठकें नहीं करने का फैसला किया.

यशवंत सिन्हा का पूरा कार्यक्रम

यशवंत सिन्हा के नामाकंन को लेकर समर्थन के लिए सुबह 11.30 बजे विपक्षी दल के नेता संसद भवन में एक अहम बैठक करेंगे.

  • 12 बजे राज्यसभा सेक्रेटरी जनरल के कार्यालय के बाहर विपक्ष के सभी लोग एकजुट होंगे.
  • जानकारी के अनुसार दोपहर 12.15 बजे यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
  • नामांकन दाखिल होने के बाद यशवंत सिन्हा करीब1.15 बजे सिन्हा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

सामान्य लोगों ने भी दाखिल किया नामांकन पत्र

राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुछ सामान्य लोगों ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. इनमें मुंबई के एक झुग्गी निवासी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के हमनाम, तमिलनाडु के एक सामाजिक कार्यकर्ता, दिल्ली के एक प्रोफेसर आदि शामिल हैं. राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा है. मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज नामाकंन दाखिल करेंगे. अब तक कम से कम 30 अन्य ने राज्यसभा महासचिव और चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया है.

इस दिन होगा राष्ट्रपति चुनाव

आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा ने साल 1990 से 1991 तक प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में भी केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में काम किया. इसके अलावा उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया है. इस बार राष्ट्रपति चुनाव में उनका मुकाबला एनडीए उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू से है. राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है. वहीं इसके नतीजे 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा.

You Might Also Like

Astrologer : गर्लफ्रेंड घुमा रहे ज्योतिष पति की पत्नी ने की धुनाई

AIIMSReport : ‘मुझे लड़की बनना है – चौंका देगी AIIMS की रिपोर्ट

UttarakhandProtest : भाजपा को 10 दिन का अल्टीमेटम !

Womenfilingcases : अब केस दायर करने में पीछे नहीं हैं महिलाएं

DelhiNCRDevelopment : दिल्ली-NCR में बसने जा रहा नया शहर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 27, 2022 June 27, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अमिताभ बच्चन के महल जैसे घर पर बहुत जल्द ही बुलडोजर चढ़ सकता है अमिताभ बच्चन के बहुत ही आलीशान और महल जैसे घर पर बहुत जल्द ही बुलडोजर चढ़ सकता है
Next Article the existence of the central dispensary of patna university is in danger पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल डिस्पेंसरी का अस्तित्व खतरे में, आधे से अधिक डॉक्टर व कर्मचारी हुए रिटायर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?