By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जारी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जारी
उत्तराखण्ड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जारी

चुनाव तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों ने ली सभी नोडल अधिकारियों की बैठक.

admin
Last updated: 2025/06/24 at 5:32 AM
admin
Share
4 Min Read
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
SHARE
Highlights
  • अधिकारियों को दिए निर्देश, पूरी मुस्तैदी के साथ करें निर्वाचन दायित्वों का निवर्हन.
  • पोलिंग पार्टियों के लिए रूट चार्ट और कंटीजेंसी प्लान 03 दिन में करें उपलब्ध.
  • मतदेय स्थलों तक हो सुगम आवाजाही, संवेदनशील स्थलों पर जेई के साथ तैनात रखे मशीन.
  • चिकित्सा विभाग दें, बूथ लेवल हेल्थ प्लान, फस्ट एड किट रखें तैयार.
  • पंचायत चुनाव की सभी तैयारियों को त्रुटिरहित समय पर करें पूर्ण -जिला निर्वाचन अधिकारी.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जारी : मौजूदा घटनाक्रम के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को चुनाव तैयारियों को समय से पूर्ण करते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ निर्वाचन दायित्वों का निवर्हन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि मतदाता सूची का भली भांति निरीक्षण किया जाए। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नामांकन स्थल, मतदान केंद्रों, पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी स्थलों पर बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। एसडीएम अपने क्षेत्र में खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए चुनाव की सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्मिकों का डाटा अपडेशन कार्याे को शीघ्र पूरा किया जाए। आरओ, एआरओ, मतदान एवं मतगणना कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया का अच्छी तरह से प्रशिक्षण दिया जाए। यातायात के लिए रूट चार्ट निर्धारित करते हुए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चिकित्सा विभाग को बूथ लेवल हेल्थ प्लान तैयार करने के साथ ही मतदान सामग्री के साथ फस्ट एड किट की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मतदान के लिए आवश्यक लेखन सामग्री को वाटर प्रोटेक्शन के साथ पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराई जाए। रिटर्निंग ऑफिसर को समय से मतपत्र उपलब्ध कराए जाए।

यह भी पढ़ें :- नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचाने एवं वापस लाने हेतु रूट चार्ट के साथ कंटीजेंसी प्लान तैयार किया जाए। रूट चार्ट में चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर सक्षम अधिकारियों की तैनाती की जाए। ताकि मार्ग अवरुद्ध होने पर पोलिंग पार्टियों का सकुशल आवागमन हो सके। उन्होंने सभी एसडीएम को तीन दिनों के भीतर रूट चार्ट और कंटीजेंसी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए और सभी पोलिंग बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित करने को कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि नामांकन प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम, मतदान एवं मतगणना कार्याे की फोटो, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाए। मतगणना के लिए पर्याप्त संख्या में टेबल लगाने के साथ निर्धारित मानकों के अनुसार सीसीटीवी स्थापित किए जाए। दूरस्थ गांव क्षेत्र जहां नेटवर्क की समस्या रहती है वहां पर संचार की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। विद्युत विभाग को चुनाव के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग को दैनिक सूचना प्रेषण, निर्वाचन व्यय, निर्वाचन नियंत्रण कंक्ष सहित चुनाव की सभी व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट

GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार

WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन

UttarakhandWeather : उत्तराखंड – हिमाचल झूमकर बरसेगा बादल

TAGGED: #BallotBox, #BlockPanchayat, #BoothLevelOfficer, #BoothManagement, #DemocracyAtGrassroots, #DemocracyInAction, #ElectionAlert, #ElectionAwareness, #ElectionCommission, #ElectionCoverage, #ElectionDuty, #ElectionNews, #ElectionPreparations, #ElectionSecurity, #ElectionStaff, #ElectionTraining, #ElectionUpdates, #ElectoralProcess, #ElectYourLeader, #FreeAndFairElections, #GramPanchayat, #GrassrootDemocracy, #GrassrootsPolitics, #IndiaDemocracy, #IndianPolitics, #IndiaVotes, #LocalBodyPolls, #narendra modi, #PanchayatDevelopment, #PanchayatElections, #PanchayatiRaj, #PanchayatPolls, #PollingBooth, #PollingDay, #PollPreparation, #PowerToVote, #RuralElections, #RuralGovernance, #RuralLeadership, #StateElection, #VillageDevelopment, #VillagePolitics, #VoteForChange, #VoterAwareness, #VoteResponsibly, #VoterIDCard, #VoterList, #VoterTurnout, #VoteWisely, #VotingRights, #ZilaPanchayat, dehradun, DM Savin Bansal, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 24, 2025 June 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऑनलाइन फ्रॉड ऑनलाइन फ्रॉड में क्या होता है गोल्डन आवर ?
Next Article आइस स्केटिंग चैंपियनशिप देहरादून में होगी नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalArrest
DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट
राज्य September 10, 2026
GreenBuildingStandards
GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड September 10, 2026
WasteManagement2026
WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
देहरादून September 10, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन
उत्तराखण्ड September 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?