By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन
हल्द्वानी

UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन

हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

admin
Last updated: 2026/09/10 at 11:07 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं... बोले नितिन नवीन
SHARE
Highlights
  • उन्होंने कहा कि जिस भूमि से धर्म विशेष के नारे लगाए गए और देवभूमि का अपमान करने का काम किया गया.
  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है...
  • 'कर्नाटक में दलित नेता का घर PFI के दंगाइयों ने फूंका'

UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन :-  भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने वंदे मातरम का पूरा गायन करने पर कांग्रेस के ऐतराज को लेकर तंज कसा. उन्होंने सीधा राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा और उन्हें ‘राहुल मियां’ कहकर संबोधित किया. नितिन नवीन ने कहा, ‘मैं राहुल मियां से कहता हूं मित्रों कि राहुल जी आप वंदे मातरम का महत्व समझ ही नहीं सकते. आपने भारतीय संस्कृति का महत्व समझ ही नहीं सकते क्योंकि आप विदेशी कल्चर में ही पले-बढ़े हैं. वंदे मातरम की जिस गूंज पर लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया था, उसका पूरा गान करने से आपकी माताश्री और आपकी पार्टी अपमानित महसूस करती है, उस कांग्रेस पार्टी को तो समाप्त ही कर देना चाहिए.’

हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. नितिन नबीन ने कांग्रेस पर दलितों के अपमान और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड दौरे और उनके बयानों पर भी तीखा हमला बोला. नितिन नबीन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शंकर का वास है और इस भूमि का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि जिस भूमि से धर्म विशेष के नारे लगाए गए और देवभूमि का अपमान करने का काम किया गया. वह भूमि ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी. नितिन नवीन ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का मकसद सिर्फ सरकार बनाना या सत्ता हासिल करना नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है… इसके कण-कण में शंकर बसे हैं. उन्होंने कहा कि दलितों का अपमान कांग्रेस के इतिहास का हिस्सा रहा है. नितिन नबीन ने देश के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने माउंटबेटन को पत्र लिखकर डॉ. अंबेडकर को चुनाव हराने की बात कही थी।

‘कर्नाटक में दलित नेता का घर PFI के दंगाइयों ने फूंका’

उन्होंने कहा कि जिस दलित परिवार के बच्चे ने देश को एक दिशा दी, कांग्रेस ने उसी परिवार को अपमानित करने का काम किया. नितिन नवीन ने राजस्थान का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर अपने ही दलित नेता के साथ मारपीट का आरोप लगाया. वहीं कर्नाटक के एक पूर्व दलित विधायक के घर को PFI से जुड़े दंगाइयों द्वारा जलाए जाने का दावा करते हुए कांग्रेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

उन्होंने केरल का भी जिक्र किया और राहुल गांधी पर दलितों से जुड़े मामलों में आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी सोच से देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता।

You Might Also Like

DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट

GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार

WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

UttarakhandWeather : उत्तराखंड – हिमाचल झूमकर बरसेगा बादल

HanumanAnsh2 : हनुमान अंश 2 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा !

TAGGED: #bjp, #BJPUTTARAKHAND, #khojinaradbreakingnews, #latestnews, #NitinNabin, #NitinNaveen, #PoliticalNews, #VandeMataram, BhimraoAmbedkar, BJPStateExecutive, congress, CongressBJP, haldwani, khojinarad, RahulGandhi, RahulMiyan, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 10, 2026 September 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandWeather UttarakhandWeather : उत्तराखंड – हिमाचल झूमकर बरसेगा बादल
Next Article WasteManagement2026 WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalArrest
DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट
राज्य September 10, 2026
GreenBuildingStandards
GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड September 10, 2026
WasteManagement2026
WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
देहरादून September 10, 2026
UttarakhandWeather
UttarakhandWeather : उत्तराखंड – हिमाचल झूमकर बरसेगा बादल
हिमाचल प्रदेश September 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?