By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ग्वालियर में पीएम आवास योजना के 352 फ्लैटों की चाबी सौंपने की तैयारी, साल के अंत तक पूरा हाेगा काम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > ग्वालियर में पीएम आवास योजना के 352 फ्लैटों की चाबी सौंपने की तैयारी, साल के अंत तक पूरा हाेगा काम
राष्ट्रीय

ग्वालियर में पीएम आवास योजना के 352 फ्लैटों की चाबी सौंपने की तैयारी, साल के अंत तक पूरा हाेगा काम

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
2 Min Read
pm awas yojana in gwalior
pm awas yojana in gwalior
SHARE

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मानपुर (सागरताल), महलगांव और सिरोल में निर्माणाधीन 3960 में से 352 फ्लैट बनकर तैयार हो गए हैं। इनकी चाबी हितग्राहियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। कुछ हितग्राहियों को अगस्त और कुछ को सितंबर माह में चाबी सौंप दी जाएगी। इसके अलावा बाकी बचे फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दिसंबर 2022 तक की समय सीमा तय की गई है। निगम के अफसरों के मुताबिक महलगांव, मानपुर के अलावा सिरोल में भी साल के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निगम ने मानपुर में वन बीएचके, टू बीएचके तथा थ्री बीएचके फ्लैट्स तैयार किए हैं, जबकि महलगांव और सिरोल में टू और थ्री बीएचके फ्लैट हैं। यहां वन बीएचके फ्लैट नहीं हैं। वन बीएचके की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये हैं। इसमें हितग्राही को कोई रियायत नहीं है, जबकि टू और थ्री बीएचके के फ्लैटों में अधिकतम दो लाख 67 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी सिर्फ उसी हितग्राही को मिलेगी, जिसके नाम पर कोई आवास नहीं है। मानपुर पहाड़ी पर कुल 1296 फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। इनमें 912 वन बीएचके, 320 टू बीएचके तथा थ्री बीएचके का एक ब्लाक यानी 64 फ्लैट हैं। इनमें से वन बीएचके के दो ब्लाक हितग्राहियों के लिए तैयार किए जा चुके हैं। इसी प्रकार महलगांव में कुल 768 फ्लैट हैं, जिनमें टू बीएचके के 128 तथा थ्री बीएचके के 640 फ्लैट हैं। इसमें थ्री बीएचके के दो ब्लाक पजेशन के लिए तैयार हैं। सिरोल प्रोजेक्ट में कुल 696 फ्लैट हैं, जिनमें से टू बीएचके के 384 और थ्री बीएचके के 312 फ्लैट हैं। यहां अभी कार्य जारी है। वर्तमान में मानपुर पहाड़ी पर 160 वन बीएचके फ्लैट तैयार हैं। इसी तरह महलगांव में थ्री बीएचके के 192 फ्लैट पूरी तरह तैयार हैं।

 

You Might Also Like

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

FinancialYear2026-27 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव

BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 27, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article jharkhand cm hemant soren झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का लोहरदगा दौरा आज, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण
Next Article dress code यूपी में विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षकों के ड्रेस कोड का आदेश वापस

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?