By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार, कांग्रेस ने कही ये बात
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > बकैती > चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार, कांग्रेस ने कही ये बात
बकैती

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार, कांग्रेस ने कही ये बात

admin
Last updated: 2022/04/26 at 12:30 PM
admin
Share
4 Min Read
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर
SHARE

Prashant Kishor Refused to Join Congress: देश के जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को जितनी मेरी जरूरत है, उससे ज्यादा नेतृत्व की जरूरत है. प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने कहा है कि कांग्रेस को सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है. परिवर्तनकारी सुधारों की जरूरत है. उन्होंने ईएजी (Empowered Action Group 2024) और चुनावों की जिम्मेदारी लेने से इंकार करते हुए कहा कि कांग्रेस में संरचनात्मक सुधार जरूरी है. मंगलवार को प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.

Contents
प्रशांत किशोर ने ट्वीट कियारणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कियासोनिया गांधी के साथ हुई तीन बैठकेंपीके का पूर्णकालिक सेवा चाहती थी कांग्रेसकांग्रेस को पसंद आया प्रशांत किशोर का प्रस्तावकेसीआर से पीके की मुलाकात पर तेलंगाना कांग्रेस को आपत्ति

प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) के ट्वीट के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया- मैंने कांग्रेस (Congress) पार्टी के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें मुझसे पार्टी में शामिल होने के लिए कहा गया था. साथ ही ईएजी का हिस्सा बनने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने से भी मैंने इंकार कर दिया है. मेरी राय में पार्टी को मुझसे ज्यादा मजबूत नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति और परिवर्तनकारी सुधारों की जरूरत है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया

इससे पहले रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया- प्रशांत किशोर के साथ बातचीत करने और उनका प्रेजेंटेशन देखने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया. साथ ही उन्हें इम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 से भी जुड़ने का प्रस्ताव दिया. लेकिन प्रशांत किशोर ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. कांग्रेस को सलाह देने के लिए पार्टी ने प्रशांत किशोर का धन्यवाद किया.

सोनिया गांधी के साथ हुई तीन बैठकें

बता दें कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के सीनियर लीडर्स के साथ प्रशांत किशोर की तीन बैठकें हुईं. इस दौरान उन्होंने कई प्रेजेंटेशन दिये. पार्टी को उनका प्रेजेंटेशन पसंद आया. इसलिए उनसे कहा गया कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जायें. लेकिन, पार्टी में शामिल होने की शर्तें प्रशांत किशोर को नागवार गुजरी और इसलिए उन्होंने पार्टी में शामिल होने से इंकार कर दिया. सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस ने प्रशांत किशोर से कहा कि पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार ही उन्हें काम करना होगा.

पीके का पूर्णकालिक सेवा चाहती थी कांग्रेस

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने एक टीवी चैनल से कहा कि उनके प्रेजेंटेशन को देखने के बाद ही पार्टी ने कमेटी बनायी. कमेटी ने कहा कि प्रशांत किशोर पार्टी में शामिल हों और पार्टी की संरचना के अनुरूप ही काम करें. कांग्रेस उन्हें संविदा पर नहीं रखना चाहती. प्रशांत किशोर का पार्टी पूर्णकालिक सेवा लेना चाहती है. लेकिन प्रशांत किशोर इसके लिए तैयार नहीं हुए.

कांग्रेस को पसंद आया प्रशांत किशोर का प्रस्ताव

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रशांत किशोर 2024 के चुनाव की रणनीति बनाने में कांग्रेस की मदद करेंगे या उनके साथ अब किसी तरह की बातचीत आगे हीं होगी, इस पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि ऐसा नहीं है. पार्टी उनके विश्वास में आयी. पीके को जरूरत से ज्यादा सम्मान कांग्रेस पार्टी ने सम्मान दिया. कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि वह पार्टी का हिस्सा बनें, लेकिन प्रशांत किशोर इसके लिए तैयार नहीं थे.

केसीआर से पीके की मुलाकात पर तेलंगाना कांग्रेस को आपत्ति

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके के तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव के साथ पिछले दिनों मुलाकात हुई थी. तेलंगाना कांग्रेस को यह बात बेहद नागवार गुजरी. तेलंगाना कांग्रेस ने केसीआर के साथ प्रशांत किशोर की मुलाकात पर आपत्ति जतायी थी.

You Might Also Like

HeartDiseaseMen : औरत या मर्द ? किसका दिल कमजोर ?

 UttarakhandCongress : कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

CongressProtest : युवा कांग्रेस ने निकाली भाजपा सरकार की शव यात्रा

UttarakhandPolitics : समाज का मौन रहना भी अपराध के समान – यशपाल आर्य

UttarakhandPolitics : ‘वीआईपी’ को क्यों बचाना चाहती है धामी सरकार ? – करन माहरा

TAGGED: congress, Prashant Kishor

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 26, 2022 April 26, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीरियड पेन से परेशान रहती हैं वो इस दौरान आनार का सेवन करें। Women Health: पीरियड के दौरान इन खास चीजों से करें परहेज वरना बढ़ सकता है पेन
Next Article पता होता कि हिंदुस्तान में मुसलमानों को दबाया जाएगा तो हमारा फैसला कुछ और होता- उमर अब्दुल्ला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?