By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: RekhaAryaNews : सत्ता, साजिश और मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज आरोप !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > RekhaAryaNews : सत्ता, साजिश और मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज आरोप !
उत्तराखण्ड

RekhaAryaNews : सत्ता, साजिश और मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज आरोप !

शादी से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप.

admin
Last updated: 2026/10/16 at 11:12 AM
admin
Share
5 Min Read
RekhaAryaNews
RekhaAryaNews : सत्ता, साजिश और मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज आरोप !
SHARE
Highlights
  • मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप..
  • फर्जी हस्ताक्षर से पद हटाने का दावा.
  • ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच.

RekhaAryaNews : सत्ता, साजिश और मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज आरोप ! :-  उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. मंत्री ने पति पर पहली शादी की बात छिपाने, दूसरी महिलाओं से संबंध रखने, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।

Contents
शादी से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोपमारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोपफर्जी हस्ताक्षर से पद हटाने का दावाऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच

रेखा आर्या ने इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया है, जिसने उन्हें अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने के लिए मजबूर किया. साथ ही अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह रोते हुए सब बात बता रही हैं. FIR के मुताबिक, मंत्री आर्या ने आरोप लगाया कि उनके पति गिरधारी लाल साहू ने शादी के समय अपनी पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी. उनके पति के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. साथ ही, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल…

मंत्री रेखा आर्या ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें उन्हें मारने की साजिश से जुड़ी बातें सामने आईं. उनके मुताबिक, इस ऑडियो ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस का रुख किया और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ जालसाजी, मारपीट, जातिगत प्रताड़ना और जान से मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं. उनकी शिकायत पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

शादी से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप

रेखा आर्या ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह वर्ष 2004 में बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू से हुआ था. उनके आरोप के मुताबिक, साहू ने अपनी पहली शादी और उससे हुए बच्चों की जानकारी उनसे छिपाई थी. जब उन्हें इस बारे में पता चला, तब तक उनके भी बच्चे हो चुके थे. मंत्री ने बताया कि सामाजिक परिस्थितियों के कारण उन्होंने उस समय इस मामले पर चुप रहना उचित समझा।

मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप

मंत्री के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उनके पति के व्यवहार में बदलाव आया और उन्हें दूसरी महिलाओं के साथ उनके कथित संबंधों की जानकारी मिली. इस पर आपत्ति जताने के बाद साहू ने मौखिक और लिखित रूप से माफी मांगी, लेकिन आरोप है कि उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ.रेखा आर्या ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज हुई और जातिसूचक शब्द कहे गए. उन्होंने यह भी दावा किया कि साहू कई बार उनके सरकारी आवास पर पहुंचे और वहां भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

फर्जी हस्ताक्षर से पद हटाने का दावा

मंत्री ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनके दस्तावेजों पर कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें एक कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया गया. उनका कहना है कि उन्होंने न तो संबंधित दस्तावेज तैयार किए थे और न ही पद से इस्तीफा दिया था.एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, जान से मारने की साजिश, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच

रेखा आर्या ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उन्हें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है. उनके आरोप के अनुसार, इसमें गिरधारी लाल साहू एक महिला से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं और कथित तौर पर मंत्री को जान से मारने की साजिश पर चर्चा कर रहे हैं.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ऑडियो रिकॉर्डिंग और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच के निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं।

You Might Also Like

IASTransferUttarakhand : IAS , PCS के ट्रांसफर से जुडी बड़ी खबर !

AnkitaBhandariCase : उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता भंडारी केस पर दिया अपडेट

UttarakhandNews : मेधावी स्टूडेंट उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य – धामी

DhamiGovernment : विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देगी धामी सरकार

UttarakhandNews : पर्यटकों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराएँगे – डॉ. आर. राजेश कुमार

TAGGED: #PoliceInvestigation, #RekhaArya, #RekhaAryaNews, breakingnews, dehradunnews, FIR, khojinarad, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 16, 2026 October 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IASTransferUttarakhand IASTransferUttarakhand : IAS , PCS के ट्रांसफर से जुडी बड़ी खबर !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IASTransferUttarakhand
IASTransferUttarakhand : IAS , PCS के ट्रांसफर से जुडी बड़ी खबर !
देहरादून October 16, 2026
AnkitaBhandariCase
AnkitaBhandariCase : उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता भंडारी केस पर दिया अपडेट
उत्तराखण्ड October 15, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : मेधावी स्टूडेंट उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य – धामी
देहरादून October 15, 2026
DhamiGovernment
DhamiGovernment : विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देगी धामी सरकार
देहरादून October 15, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?