Parineeti Chopra का प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट | फैंस को मिला गुड न्यूज :- नमस्कार दोस्तों, बॉलीवुड से आई है एक बडी खुशखबरी, जिस गुड न्यूज का इंतजार फैंस को लंबे समय से था, वो आखिरकार सामने आ गई है, जी हाँ, एक्ट्रेस परिणीति चोपडा और उनके पति राघव चड्ढा के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है, खास अंदाज़ में गुड न्यूज, सोमवार, 25 अगस्त 2025 को परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया, इस पोस्ट में एक बेहद प्यारा केक नज़र आ रहा है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की राहत
जिस पर लिखा है, 1+1=3 वन प्लस वन इक्वल थ्री और नीचे छोटे छोटे पैर बने हैं, यही इशारा था कि कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है, सिर्फ इतना ही नहीं, पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें परिणीति और राघव हाथ थामे साथ साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, हमारा छोटा सा यूनिवर्स अपने रास्ते पर है, असीम आशीर्वाद, और जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झडी लगा दी, लव स्टोरी की शुरुआत, अगर कपल की लव स्टोरी की बात करें तो यह साल 2023 में दिल्ली से शुरू हुई थी।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- Dream11 को बड़ा झटका | Online Gaming Bill पास
पहले डेटिंग की खबरें आईं और कुछ ही समय बाद दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को पक्का कर लिया, इसके बाद 24 सितंबर 2023 को, उदयपुर के आलीशान लीला पैलेस में, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की, और अब शादी के करीब एक साल बाद, दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं, फैंस और चाहने वालों के लिए यह खबर किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है, तो दोस्तों, आप परिणीति और राघव को इस गुड न्यूज के लिए क्या शुभकामनाएँ देना चाहेंगे, हमें कमेंट्स में ज़रूर बताइए।

