By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ”स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र” की थीम पर दौड़ का आयोजन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > ”स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र” की थीम पर दौड़ का आयोजन
देहरादून

”स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र” की थीम पर दौड़ का आयोजन

सेना,आईटीबीपी,पुलिस समेत 1 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने किया दौड़ में प्रतिभाग.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
3 Min Read
लोकतंत्र
लोकतंत्र
SHARE
Highlights
  • अलग-अलग 4 श्रेणियों के प्रथम 5 विजेताओं को किया गया सम्मानित.
  • "स्वस्थ नागरिक, सशक्त लोकतंत्र"
  • "लोकतंत्र के लिए दौड़"

”स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र” की थीम पर दौड़ का आयोजन : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में “स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र” की थीम पर सर्वे स्टेडियम में 10 किमी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में भारतीय सेना, आईटीबीपी, उत्तराखण्ड पुलिस, सर्वे ऑफ़ इंडिया, सचिवालय एथलेटिक क्लब समेत एक हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एडिशनल सर्वेयर जनरल श्याम वीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को सम्मानित किया।

दौड़ में विभिन्न श्रेणियों के एक हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने कार्यक्रमानुसार प्रातः 6 बजे ग्राउंड में एकत्र होकर श्रेणीवार चेस्ट नम्बर प्राप्त किए। प्रातः 7 बजे अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व मुख्य अतिथि एडिशनल सर्वेयर जनरल ने सभी प्रतिभागियों श्रेणीवार एक-एक कर फ्लैग ऑफ करते हुए रवाना किया। प्रतिभागी सर्वे स्टेडियम से न्यू कैंट रोड होते हुए महिंद्रा ग्राउंड का चक्कर लगाते हुए पुनः सर्वे स्टेडियम पहुंचे।

ये रहे विजेता

ग्रुप ए में पहला दूसरा तीसरा स्थान भारतीय सेना के नाम रहा जिसमें पहले स्थान पर सचिन, दूसरे स्थान पर गौरव भट्ट, तीसरे स्थान पर अनिल, चौथे स्थान पर आशीष रावत एवं पांचवें स्थान पर अनिल गेसवाल रहे।

ग्रुप बी में पहले स्थान पर अनंत रावत, दूसरे स्थान पर वीरेंद्र चौधरी, तीसरे स्थान पर कलम सिंह, चौथे स्थान पर विशाल एवं पांचवें स्थान पर राजेंद्र प्रसाद रहे।

कॉलेज स्टूडेंट्स की कैटेगरी “ग्रुप सी” में पहले स्थान पर नीरज कुमार, दूसरे स्थान पर वीरेंद्र सिंह, तीसरे स्थान पर पमित कुमार, चौथे स्थान पर आयुष एवं पांचवें स्थान पर चंद्रप्रकाश रहे।

महिला कैटेगरी “ग्रुप डी” में पहले स्थान पर तनुश्री चौहान, दूसरे स्थान पर नेहा, तीसरे स्थान पर गुड़िया, चौथे स्थान पर मोनिका, पांचवे स्थान पर राधा यादव रही।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य नागरिकों को मतदान सम्बंधी गतिविधियों के बारे जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की गतिविधियों के क्रम में इस दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन की नोडल उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त विभागों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी देहरादून, अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून, स्वीप यूथ आइकन ओलंपियन मनीष रावत सहित भारतीय सेना, आईटीबीपी, पुलिस , सर्वे ऑफ इंडिया के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

DMSavinBansal : डीएम ने पकडी दवा कारोबारी की अजब ग़ज़ब होशियारी 

RojgarMela : रोजगार मेला 19 फरवरी को गरुड़ में , आप भी कीजिए आवेदन

UttarakhandNews : परिवहन नेटवर्क विकसित करने पर फोकस -डॉ आर राजेश कुमार

DMAction : देहरादून प्रशासन ने बैंक को सिखाया कानून का पाठ 

DehradunSmartCity : देहरादून को स्मार्ट बना रहे सिस्टम को प्रभावी बनाने पर जोर – डीएम

TAGGED: #narendra modi, dehradun, DGP Uttarakhand, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, SSP Dehradun, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 January 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड उत्तराखंड के सु:ख-दु:ख भागीदार बने प्रवासी – मुख्यमंत्री
Next Article प्रवासी उत्तराखंड में हर क्षेत्र में निवेश की भरपूर संभावनाएं – प्रवासी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MysteryVillage
MysteryVillage : जहाँ नींद नहीं आती, वहाँ नींद खुद आती है
खोजी नारद कहिंन February 18, 2026
DMSavinBansal
DMSavinBansal : डीएम ने पकडी दवा कारोबारी की अजब ग़ज़ब होशियारी 
उत्तराखण्ड February 18, 2026
RojgarMela
RojgarMela : रोजगार मेला 19 फरवरी को गरुड़ में , आप भी कीजिए आवेदन
उत्तराखण्ड February 18, 2026
SamudrikShastra
SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?