बीवी से प्यार करना कोई सांपों से सीखे : आज आपको एक गजब की खबर से रूबरू करवाते है और बात साँपों के हनीमून की करते हैं। जी आपको सुनकर अजीब तो ज़रूर लगा होगा लेकिन जनाब आज आप जानेंगे अनोखा सच …. नारसिस, कनाडा का एक छोटा सा शहर है, जो दुनिया के सबसे अनोखे प्राकृतिक नजारों में से एक के लिए जाना जाता है। हर साल यहां 75,000 से ज्यादा सांप इकट्ठा होते हैं, जिसे देख इंसान खुद दंग रह जाता है। ऐसा अद्भुत नजारा देखने के लिए यहां लोग अपना कैमरा लेकर पहुंच जाते हैं। ये ज्यादातर ईस्टर्न गार्टर सांप होते हैं, जो सर्दियों के बाद अपने बिलों से बाहर निकलते हैं।
ये ज्यादातर ईस्टर्न गार्टर सांप होते हैं
ऐसा नजारा वसंत के मौसम में देखने को मिलता है, जब ये सांप गर्मी और अपने साथी की तलाश में बाहर आते हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में एक साथ इकट्ठा होते हुए इन सांपों का नजारा बेहद दिलचस्प लगता है। इस अनोखी घटना को देखने के लिए हर साल कई वन्यजीव प्रेमी और वैज्ञानिक यहां आते हैं। ये घटना प्रकृति के चमत्कारों में से एक मानी जाती है और यहां पहुंचे लोग इसे करीब से देखने का मौका नहीं छोड़ते। चलिए आपको भी बताते हैं इस अनोखी जगह के बारे में।
हर साल वसंत ऋतु में, कनाडा के मैनिटोबा प्रांत के छोटे से गांव नार्सिस में एक अनोखा नजारा देखने को मिलता है। यहां दुनिया की सबसे बड़ी सांपों की सभा लगती है, जहां लगभग 75,000 से 1,50,000 रेड-साइडेड गार्टर सांप इकट्ठा होते हैं। यह घटना उनके प्रजनन (मेटिंग) के मौसम का हिस्सा होती है, जिसमें नर सांप एक मादा को रिझाने के लिए आपस में मुकाबला करते हैं। इसे “मेटिंग बॉल” कहा जाता है।
सर्दियों में ये सांप चूना पत्थर (लाइमस्टोन) की दरारों में छिपकर ठंड से बचते हैं, क्योंकि इन गुफाओं में वो जमने से बच जाते हैं। वसंत आने पर सबसे पहले नर सांप बाहर निकलते हैं और अपनी साथी की तलाश शुरू करते हैं। कुछ समय बाद मादा सांप भी बाहर आती हैं, और फिर यह अनोखा नजारा शुरू हो जाता है। नर सांप मादा को खोजने के लिए उसकी गंध (फेरोमोन) का इस्तेमाल करते हैं, जिससे यह पूरा नजारा एक अद्भुत प्राकृतिक घटना बन जाता है।

