By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: PulwamaAttack : एक धमाका… और पूरे देश की धड़कन थम गई — और खुशियों से भरा दिन बदल गया मातम में
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > PulwamaAttack : एक धमाका… और पूरे देश की धड़कन थम गई — और खुशियों से भरा दिन बदल गया मातम में
वीडियो

PulwamaAttack : एक धमाका… और पूरे देश की धड़कन थम गई — और खुशियों से भरा दिन बदल गया मातम में

14 फरवरी 2019… जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ के जवानों का लंबा काफिला आगे बढ़ रहा था.

admin
Last updated: 2026/02/14 at 5:11 PM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • चारों तरफ धुएं का गुबार, चीख-पुकार, टूटी गाड़ियां और बिखरा मलबा.
  • जब धुआं छंटा, तो सामने जो मंजर था, उसने हर दिल को दहला दिया.
  • पूरा देश स्तब्ध था। टीवी स्क्रीन पर आती तस्वीरें देख लोगों की आंखें नम हो रही थीं.

PulwamaAttack : एक धमाका… और पूरे देश की धड़कन थम गई — और खुशियों से भरा दिन बदल गया मातम में :-  नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजी नारद। आज क ये दिन उस दिन की याद डिलाटा जब प्यार के जश्न का दिन पूरे देश के लिए दर्द, आंसू और बलिदान की याद बन गया।सोचिए… एक सामान्य दोपहर।जवान अपने कर्तव्य की ओर बढ़ रहे थे। कुछ साथी हंसी-मजाक कर रहे थे, कोई फोन पर घर की बात याद कर मुस्कुरा रहा था, तो कोई ड्यूटी पर पहुंचकर छुट्टी की योजना बना रहा था। सब कुछ सामान्य था… लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों में सब बदलने वाला है।

बड़ी  अपडेट एक क्लिक में :- AhmedabadPlaneCrash : “आसमान में हुआ हादसा… या ज़मीन पर रची गई साजिश?”

14 फरवरी 2019… जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ के जवानों का लंबा काफिला आगे बढ़ रहा था। लगभग 78 गाड़ियों में ढाई हजार से ज्यादा जवान अपने-अपने कैंप की ओर जा रहे थे। मौसम शांत था, सड़क सामान्य थी… और जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही थी।तभी… पुलवामा के लेथपोरा इलाके के पास अचानक एक कार तेज रफ्तार से काफिले की ओर बढ़ती दिखाई देती है। पहले किसी को शक नहीं होता। लेकिन अगले ही पल वो कार जवानों से भरी बस की ओर मुड़ती है…और फिर…एक भयानक धमाका। कुछ सेकंड के लिए सब कुछ सन्नाटे में बदल गया।

चारों तरफ धुएं का गुबार, चीख-पुकार, टूटी गाड़ियां और बिखरा मलबा। धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। धमाका इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। कई जवान मौके पर ही शहीद हो गए। सड़क पर हर तरफ अफरातफरी मच गई। साथी जवान अपने साथियों को बचाने की कोशिश में दौड़ पड़े, लेकिन दृश्य इतना भयावह था कि कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

जब धुआं छंटा, तो सामने जो मंजर था, उसने हर दिल को दहला दिया। सड़क पर तबाही का दृश्य था। साथी जवान अपने घायल साथियों को बचाने की कोशिश में दौड़ रहे थे। कोई मदद के लिए चिल्ला रहा था, कोई अपने दोस्त को उठाने की कोशिश कर रहा था।
उस हमले ने एक ही पल में 40 से ज्यादा जवानों को हमसे छीन लिया। उस एक धमाके ने 40 से ज्यादा घरों की खुशियां छीन लीं।कहीं मां का बेटा नहीं लौटा…

कहीं पत्नी का इंतजार हमेशा के लिए अधूरा रह गया… कहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया… तो कहीं बहन ने अपना भाई खो दिया।

बड़ी  अपडेट एक क्लिक में :- EpsteinFiles : एप्सटीन फाइल से जुडे नाम सच है या फिर कोई साजिस

पूरा देश स्तब्ध था। टीवी स्क्रीन पर आती तस्वीरें देख लोगों की आंखें नम हो रही थीं। हर शहर, हर गांव में लोग सड़कों पर उतरकर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे थे। देश का हर नागरिक उस दर्द को महसूस कर रहा था। is घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। हर दिल में सवाल था — आखिर कब तक? लेकिन इसी दर्द के बीच देश ने अपने वीर जवानों को सलाम किया और उनके परिवारों के साथ खड़ा हुआ।

आज भी जब 14 फरवरी आती है, तो सिर्फ प्यार का दिन नहीं, बल्कि बलिदान और यादों का दिन बनकर सामने आती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश की सुरक्षा के लिए हमारे जवान अपनी जान तक न्यौछावर कर देते हैं।और शायद इसलिए कहा जाता है —
जवान सीमा पर खड़े हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित हैं।शहीद भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बहादुरी और बलिदान हमेशा देश के दिल में जिंदा रहेंगे। वो चले गए… लेकिन उनका साहस, उनका बलिदान और उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

You Might Also Like

TollTaxRelief : नागरिकों को टोल टैक्स के मामले में बड़ी राहत

HotTeaCancer : गर्म चाय से कैंसर का खतरा – रिसर्च

RahulGandhi : राहुल गांधी को भारत की कोई चिंता नहीं – पीयूष गोयल

schools : क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत – डाॅ. धन सिंह रावत

NandaSunandaProject : 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

TAGGED: #BlackDay, #india, #khojinaradbreakingnews, #NeverForget, #Pulwama, #PulwamaRevenge, #VeerJawans, BadlaKab, BlackDayIndia, CRPF, CRPFHeroes, CRPFJawans, February14, HonorTheFallen, indianarmy, JeMAttack, khojinarad, PulwamaAttack, PulwamaAttack2019, PulwamaBlackDay, PulwamaHeroes, PulwamaMartyrs, PulwamaNahinBhulenge, PulwamaSacrifice, PulwamaTerrorAttack, PulwamaTerroristAttack, RememberPulwama, RIPBraveHearts, SaluteMartyrs

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 14, 2026 February 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article TollTaxRelief TollTaxRelief : नागरिकों को टोल टैक्स के मामले में बड़ी राहत

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

TollTaxRelief
TollTaxRelief : नागरिकों को टोल टैक्स के मामले में बड़ी राहत
राष्ट्रीय February 14, 2026
HotTeaCancer
HotTeaCancer : गर्म चाय से कैंसर का खतरा – रिसर्च
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 14, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल गांधी को भारत की कोई चिंता नहीं – पीयूष गोयल
खोजी नारद कहिंन February 14, 2026
schools
schools : क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत – डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?