By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: अफसर चहेतों पर मेहरबान – नहीं मानते सरकार का फरमान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अफसर चहेतों पर मेहरबान – नहीं मानते सरकार का फरमान
देहरादून

अफसर चहेतों पर मेहरबान – नहीं मानते सरकार का फरमान

मुख्यमंत्री धामी ने पकड़ा ठेकेदारी में सेटिंगबाज़ों का खेल.

admin
Last updated: 2025/10/15 at 5:21 AM
admin
Share
4 Min Read
Officers are kind to their favourites - they do not obey the government's orders.
अफसर चहेतों पर मेहरबान - नहीं मानते सरकार का फरमान
SHARE
Highlights
  • 10 करोड़ तक के सरकारी कामों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता - धामी
  • जानिए आखिर क्या है पूरा मामला ?
  • 14 अक्टूबर को टिहरी और उत्तरकाशी के जिला पंचायत अधिकारी केसी बहुगुणा की ओर से जारी आदेश में इस बात का जिक्र किया गया.

अफसर चहेतों पर मेहरबान – नहीं मानते सरकार का फरमान :-  खबर से पहले आपको याद दिला दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी 10 करोड़ तक के सरकारी कामों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए. प्रदेश सरकार का यह संकल्प है कि सभी योजनाएं और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू हों. सीएम धामी ने कहा कि सरकार आमजन के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है. ऐसे में प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है और सभी विकास कार्य स्थानीय लोगों के रोजगार और हित को ध्यान में रखकर किए जाएंगे।

लेकिन दर हकीकत क्या ऐसा हो रहा है ? उत्तराखड को करीब से जानने वाले सीनियर रिटायर्ड अफसरों की माने तो विभागों में ठेके हों या मोटी कमाई का कोई और सरकारी मैदान यहाँ खिलाड़ी या तो विभागाध्यक्ष के खासमखास होते हैं , किसी सफेदपोश के मोहरे होते हैं या मंत्री विधायक और अफसर के चहेते होते हैं। एक जो बजट किसी निर्माण कार्य , सप्लाई कार्य या प्रचार प्रसार का होता है उस पर गिद्ध की तरह नज़र इन्हीं स्टिंगबाजों की होती है और येन केन मलाई भी इन्हीं के थाली में टपका दी जाती है और फिर मिलकर सभी स्वाद का आनंद लेते हैं।

कमोवेश कुछ ऐसा ही नज़र आया होगा तेज़ नज़र वाले मुख्यमंत्री धामी को लिहाज़ा उन्होंने भी देर नहीं की और स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ग्रामीण क्षेत्र के मकानों पर मकान नंबर प्लेट लगाने के काम से संबंधित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक्शन में आ गए क्योंकि ये काम भी सेटिंग गेटिंग से होने का अंदेशा जताया गया और वायरल पत्र में मकान पर मकान नंबर प्लेट लगाने का काम बाहरी व्यक्ति को देने की बात कही गई थी. सीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दे डाले।

जानिए आखिर क्या है पूरा मामला ?

14 अक्टूबर को टिहरी और उत्तरकाशी के जिला पंचायत अधिकारी केसी बहुगुणा की ओर से जारी आदेश में इस बात का जिक्र किया गया है कि 10 अक्टूबर 2025 को ग्रामीण क्षेत्रों के मकान में नंबर प्लेट लगाए जाने के संबंध में पत्राचार किया गया था. जिसके लिए, बिहार के रहने वाले उपेंद्र कुमार ने अनुरोध किया है कि वो ग्रामीण क्षेत्र में ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’, ‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘घर-घर शौचालय’ के स्लोगन अंकित वाली आईसी एक्टिविटी की नंबर प्लेट लगाना चाहते हैं।

इस आदेश के बाद ही उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी ने उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. टिहरी जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी ने पूर्व में जारी अपने आदेश को निरस्त कर दिया है.प्रदेश भर में तेजी से फैल रहे इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला पंचायत अधिकारी के आदेश को रद्द कर दिया।

You Might Also Like

HealthcareIndia : अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी ट्रीटमेंट फीस

PushkarSinghDhami : कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव

GangaPujan : धामी कैबिनेट ने किया सामूहिक गंगा पूजन

MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण

DhamiCabinetMeeting : आज हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट बैठक

TAGGED: #Bureaucracy, #BureaucraticFailure, #CivilServiceReform, #Corruption, #CorruptOfficials, #EthicalGovernance, #EthicsMatter, #ExposeCorruption, #Favoritism, #GovernmentOrders, #GovernmentPolicy, #GovernmentScandal, #HighLevelCorruption, #IndianPolitics, #InsidePolitics, #JusticeDelayed, #JusticeForAll, #LawAndOrder, #LeadershipCrisis, #MediaAlert, #MisuseOfPower, #NewsUpdate, #OfficerScandal, #OfficialsExposed, #PolicyBreach, #PolicyViolation, #PoliticalDrama, #PoliticalInfluence, #PoliticalPressure, #PowerAbuse, #PowerPolitics, #PublicAdministration, #PublicAwareness, #PublicServants, #PublicTrust, #RuleBreakers, #RuleOfLaw, #ScandalReport, #SocialJustice, #SystemCorruption, #SystemFailure, #SystemReform, #Transparency, #TruthMatters, #TruthUncovered, #Whistleblower, Accountability, breakingnews, dehradun, DM Savin Bansal, indianews, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 15, 2025 October 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Record breaking number of devotees came for Char Dham Yatra चार धाम यात्रा में आये रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु
Next Article Who wants to steal documents from Dehradun Municipal Corporation? कौन उडाना चाहता है देहरादून नगर निगम से दस्तावेज ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandWeather
UttarakhandWeather : प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार
देहरादून October 13, 2026
DehradunPolice
DehradunPolice : वशीकरण करने वाला बहुरूपिया गैंग अरेस्ट
देहरादून October 13, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सड़कों के प्रस्तावों को जल्द से जल्द मिले स्वीकृति – धामी
देहरादून October 13, 2026
BangladeshNews
BangladeshNews : 21 बीवियां, 1 झोपड़ी और ‘रंगीला भिखारी
भांडा फोड़ October 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?