By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: अब उड़कर पहुंचिए नैनीताल मसूरी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > नैनीताल > अब उड़कर पहुंचिए नैनीताल मसूरी
मसूरी

अब उड़कर पहुंचिए नैनीताल मसूरी

अब नैनीताल-मसूरी तक हवाई सफर!

admin
Last updated: 2025/03/12 at 5:56 AM
admin
Share
5 Min Read
अब उड़कर पहुंचिए नैनीताल मसूरी
अब उड़कर पहुंचिए नैनीताल मसूरी
SHARE
Highlights
  • हवाई यात्रा से मिनटों में पहुंचे पहाड़ों पर!
  • नैनीताल-मसूरी की दूरी हुई कम, सफर बना आसान!
  • अब सड़क नहीं, हवाई सफर से पहुंचे नैनीताल-मसूरी!

अब उड़कर पहुंचिए नैनीताल मसूरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के जरिए जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। बागेश्वर नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वादियाँ, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। नैनीताल अपनी मनोरम झीलों, नयना देवी शक्तिपीठ और कैंची धाम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। सरयू और गोमती नदी के पावन संगम पर स्थित बागेश्वर का क्षेत्र, पवित्र बागनाथ मंदिर और प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले के लिए जाना जाता है। हेली सेवा की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने वाले पर्यटक यहां और भी आसानी से पहुँच सकेंगे।

Contents
मुख्यमंत्री ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभसीएम ने यात्रियों से की वर्चुअल बातचीतसप्ताह में सात दिन संचालित होगी सेवाकिराया विवरण

मुख्यमंत्री ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं, इस सेवा के प्रारंभ होने से यह यात्रा करीब 1 घंटे की हो जाएगी।  इमरजेंसी की स्थिति में इन क्षेत्रों में रहने वाले हमारे लोगों को बहुत सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी को भी हवाई यात्रा करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से उड़ान योजना प्रारंभ की थी। इस योजना ने प्रदेश में हवाई संपर्क को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसके अंतर्गत राज्य के कई हिस्सों में हवाई पट्टियों और हेलीपोर्ट्स का विकास किया गया है। राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिनमें से अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं सफलतापूर्वक प्रारंभ की जा चुकी हैं।

इन हेली सेवाओं से अब तक गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सफलतापूर्वक जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि हेली सेवाएं राज्य में न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि दैवीय आपदा के समय राज्य के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी एक जीवनरेखा के रूप में भी कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में हवाई संपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयासरत है।

सीएम ने यात्रियों से की वर्चुअल बातचीत

मुख्यमंत्री ने इन हेली सेवाओं के शुभारंभ अवसर पर इनसे यात्रा करने वाले लोगों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की। सबंधित क्षेत्रों के विधायकगणों, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने इन सेवाओं के शुभारंभ करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास,  सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, मेयर देहरादून  सौरभ थपलियाल, प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, सचिव  सचिन कुर्वे, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा सोनिका, वर्चुअल माध्यम से विधायक  सुरेश गड़िया, पार्वती दास,  राम सिंह कैड़ा एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सप्ताह में सात दिन संचालित होगी सेवा

देहरादून से मसूरी की हेली सेवा उत्तराखंड हवाई सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है, जबकि शेष तीन हेली सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। देहरादून – मसूरी के बीच पांच सीटर, जबकि शेष जगहों के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं देगा। देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन दिन में दो बार संचालित होगी। जबकि मसूरी देहरादून हेली सेवा पहले माह में प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी।

किराया विवरण

 01 – देहरादून – नैनीताल :  किराया – 4500 प्रति यात्री.

देहरादून से उड़ान- सुबह 8.15, दोपहर- 02.25 बजे.

नैनीताल से उड़ान- सुबह 9.10, दोपहर- 03.20 बजे.

02 – देहरादून – बागेश्वर : किराया – 4000 प्रति यात्री.

देहरादून से उड़ान- सुबह 10.20, दोपहर- 12.30 बजे.

बागेश्वर से उड़ान- सुबह 11.10, दोपहर- 01.20 बजे.

03 – हल्द्वानी – बागेश्वर :  किराया – 3500 प्रति यात्री.

हल्द्वानी से उड़ान- सुबह 08.30, दोपहर- 02.45 बजे.

बागेश्वर से उड़ान- सुबह 09.00, दोपहर- 03.00 बजे.

04 – देहरादून – मसूरी :  किराया – 2578 प्रति यात्री।

You Might Also Like

IllegalConstruction : मसूरी में एमडीडीए ने 12 कमरे और बेसमेंट सील किये

AppleFestival : देहरादून में लगा सेबों का मेला !

DisasterManagement : हिमांचल प्रदेश को आपदा प्रबंधन सिखाएगा उत्तराखंड

NanaPatekarDeath : नाना पाटेकर का उत्तराखंड से था दिल का रिश्ता

ChamgadarTapu : क्या आपने देखा है चमगादड़ टापू ?

TAGGED: #AirJourney, #AirTravel, #FastTravel, #FlightToHills, #FlyingToNainital, #HillStationLovers, #HimalayanViews, #IndiaTourism, #LuxuryTravel, #MountainFlights, #MussoorieTrip, #NainitalMussoorie, #NainitalTravel, #narendra modi, #NatureEscape, #NewTravelEra, #QuickTrip, #ScenicFlights, #Subodh Uniyal, #TourismBoost, #TravelEasy, dehradun, ExploreUttarakhand, Ganesh Joshi, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 12, 2025 March 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती – मुख्यमंत्री
Next Article विधायक निधि खर्च में सौरभ बहुगुणा अव्वल विधायक निधि खर्च में सौरभ बहुगुणा अव्वल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MDDA : देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA सख्त! आगे किन पर होगी कार्रवाई?
देहरादून October 10, 2026
E-Paper | 11 October 2026
E-Paper | 11 October 2026
e-paper October 10, 2026
Navratri2026
Navratri2026 : नवरात्रि में होगा धार्मिक संस्कारों का विकास
खोजी नारद कहिंन October 10, 2026
IllegalConstruction
IllegalConstruction : मसूरी में एमडीडीए ने 12 कमरे और बेसमेंट सील किये
देहरादून October 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?