By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: DhamiGovernmentReportCard : धामी सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड आया सामने
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > DhamiGovernmentReportCard : धामी सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड आया सामने
उत्तराखण्ड

DhamiGovernmentReportCard : धामी सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड आया सामने

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां.

admin
Last updated: 2026/11/26 at 5:02 PM
admin
Share
18 Min Read
DhamiGovernmentReportCard
DhamiGovernmentReportCard : धामी सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड आया सामने
SHARE
Highlights
  • प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी
  • शहरी एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं का विस्तार.
  • कोविड काल में प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता.

DhamiGovernmentReportCard : धामी सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड आया सामने :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, पर्यटन, उद्योग, निवेश, ऊर्जा, आधारभूत सुविधाओं, कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

Contents
युवाओं को रोजगार और शिक्षा के बेहतर अवसरमहिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकताकिसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूतीनिवेश और औद्योगिक विकास को नई गतिस्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तारमहत्वपूर्ण निर्णय और सुशासन की दिशा में पहलसड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का विस्तारपर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकताऊर्जा और पेयजल के क्षेत्र में प्रगतिशहरी एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं का विस्तारखेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहनकेंद्र और राज्य के सहयोग से विकास परियोजनाओं को गतिकोविड काल में प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायताराज्य आंदोलनकारियों और अग्निवीरों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तराखण्ड ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य सरकार ने केवल योजनाएं बनाने तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनका लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखण्ड का निर्माण करना राज्य सरकार का लक्ष्य है।

युवाओं को रोजगार और शिक्षा के बेहतर अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन और जापानी भाषा के प्रशिक्षण के लिए 158 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अक्टूबर 2026 तक 106 युवाओं को विदेश में रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य बना है। विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण भी किया जा रहा है।

महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है। प्रदेश में 3.10 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। देवभूमि परिवार योजना के तहत महिलाओं को परिवार के मुखिया के रूप में मान्यता दी गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5.19 लाख से अधिक महिलाओं को संगठित कर 70,767 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए हाउस ऑफ हिमालयाज की बिक्री छह करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म पर 11 हजार रुपये तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अक्टूबर 2026 तक चार लाख से अधिक बेटियों को इस योजना का लाभ मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को करीब 148 करोड़ रुपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आठ लाख से अधिक किसानों के खातों में तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है। मंडुआ की खरीद के लिए 5,200 रुपये प्रति कुंतल की दर निर्धारित की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को बढ़ावा देने के लिए पॉलीहाउस निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एप्पल, कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन के साथ ही महक क्रांति के माध्यम से सुगंधित फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग के माध्यम से नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 53 हजार से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को आवास का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जल्द ही 50 हजार और आवासों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के माध्यम से 6,500 से अधिक लोगों की गांवों में वापसी हुई है। अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत लगभग पौने दो लाख परिवारों को प्रतिवर्ष तीन गैस सिलेंडरों की निःशुल्क रिफिलिंग की सुविधा दी जा रही है।

निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 30 से अधिक नई नीतियां बनाई गई हैं। खुर्पिया फार्म में अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के अंतर्गत स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी विकसित को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स 2023-24 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को टॉप अचीवर्स तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम में लीडर्स श्रेणी में स्थान मिला है। निवेश आकर्षण सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड को पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान मिला है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना के तहत 63.32 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। सितंबर 2026 तक 17.36 लाख से अधिक मरीजों को 3,717 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश में छह राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें से तीन पिछले पांच वर्षों में शुरू हुए हैं।

किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। एम्स ऋषिकेश से हेली एम्बुलेंस सेवा का संचालन किया जा रहा है। हल्द्वानी में कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य गतिमान है। इसके साथ ही प्रदेश में 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांचों की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

महत्वपूर्ण निर्णय और सुशासन की दिशा में पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश में 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू की गई है। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसमें गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त बनाया गया है तथा दंगारोधी कानून लागू किया गया है। सख्त भू-कानून के माध्यम से प्रदेश के 11 जनपदों में राज्य के बाहर के व्यक्तियों द्वारा कृषि एवं बागवानी भूमि की खरीद पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमणमुक्त कराई गई है। राज्य में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से शासन और प्रशासन को आम जनता के और करीब लाने का प्रयास किया गया है। आगामी माह में इस अभियान के तहत पुनः शिविर आयोजित किए जाएंगे। अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 900 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण पूरा हुआ है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना पर कार्य गतिमान है। ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश में करीब 39 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है तथा 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-मसूरी रोपवे का निर्माण कार्य गतिमान है। देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का विस्तार किया गया है तथा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 524.78 एकड़ भूमि हस्तांतरित की गई है। प्रदेश में हेली रूट, हेलीपोर्ट और हेलीपैड की संख्या में भी वृद्धि की गई है। देहरादून में रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर के निर्माण को भी स्वीकृति मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीन चरणों में 11,595 करोड़ रुपये की लागत से 2,826 सड़कों का निर्माण कर 21,915 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क विकसित किया गया है। ऋषिकेश बाईपास परियोजना के लिए 1,105 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। देहरादून से दिल्ली और देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत रेल सेवा शुरू की गई है।

पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिसका प्रत्यक्ष लाभ स्थानीय लोगों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिला है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत 48 मंदिरों का विकास किया जा रहा है।

हरिद्वार-ऋषिकेश, विवेकानंद, गोल्ज्यू, यमुना और शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की 83 पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोला गया है तथा 100 ट्रैकिंग एवं हाइकिंग रूट चिह्नित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से राफ्टिंग बेस स्टेशन विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में वेडिंग डेस्टिनेशन, योग और वेलनेस पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाई गई हैं। कुंभ मेला-2027 के लिए 500 करोड़ से अधिक रुपये तथा नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

ऊर्जा और पेयजल के क्षेत्र में प्रगति

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी में एक हजार मेगावाट की वेरिएबल स्पीड पंप्ड स्टोरेज परियोजना की चारों इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। व्यासी जलविद्युत परियोजना से 120 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। किसाऊ बांध परियोजना को लेकर वर्षों बाद सहमति बनी है तथा छह राज्यों के बीच समझौता किया गया है।

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 1,132 सौर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत 16,555 में से 15,540 योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं तथा 14.48 लाख में से 14.20 लाख ग्रामीण परिवारों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी गतिमान है। लखवाड़ बांध परियोजना पर भी तेजी से कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

शहरी एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 264.50 करोड़ रुपये की केंद्रीय प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है। प्रदेश की 7,817 ग्राम पंचायतों में से 5,972 में पंचायत भवन अथवा पंचायत सचिवालय की सुविधा उपलब्ध है। पंचायत भवनों के निर्माण के लिए अनुदान राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई है।

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत 51 गांवों में 270 करोड़ रुपये की लागत से करीब 200 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। वन्यजीवों के हमले में मृत्यु होने पर प्रभावित परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। घायल व्यक्तियों के उपचार का खर्च भी राज्य सरकार वहन कर रही है।

आपदा प्रबंधन और राहत एवं बचाव कार्यों पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकालना, वर्ष 2024 में केदारनाथ क्षेत्र में 15 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालना तथा अगस्त 2025 में थराली और हर्षिल क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के उदाहरण हैं।

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार के लिए केंद्र सरकार से 461 करोड़ रुपये तथा आपदा न्यूनीकरण के लिए 113.90 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। वसुंधरा ताल क्षेत्र में ग्लेशियल झील से संभावित खतरे की निगरानी के लिए अर्ली वार्निंग सेंसर लगाए जा रहे हैं।

खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक प्राप्त किए। हल्द्वानी के गौलापार में राज्य खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में कार्य किया गया है। प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां संचालित हैं, जिनमें प्रतिवर्ष 920 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पात्र खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत आठ से 14 वर्ष तक के 3,900 बच्चों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

केंद्र और राज्य के सहयोग से विकास परियोजनाओं को गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति मिली है। हल्द्वानी के रानीबाग स्थित एचएमटी की 45.33 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित की गई है। केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, ऊर्जा, पर्यटन और औद्योगिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कोविड काल में प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न कदम उठाए। पर्यटन, परिवहन और संस्कृति क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये, चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ रुपये तथा महिला स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार के लिए 118 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई। महामारी के दौरान माता-पिता को खोने वाले बच्चों के संरक्षण और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गई।

राज्य आंदोलनकारियों और अग्निवीरों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों की मासिक पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये, जेल गए एवं घायल आंदोलनकारियों की पेंशन छह हजार रुपये से बढ़ाकर सात हजार रुपये तथा सक्रिय आंदोलनकारियों की पेंशन 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रतिमाह की गई है।

राज्य आंदोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को स्कूल एवं कॉलेज में निःशुल्क शिक्षा तथा आंदोलनकारियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। इसके साथ ही अग्निवीरों के लिए अग्निवीर सेल का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखण्ड को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाना है। विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए नए अवसर सृजित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

You Might Also Like

ConstitutionDay2026 : संविधान के आदर्शों को कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री

ManaVillage : संवर रही देश के प्रथम गांव माणा की तकदीर

BhimtalLake : भीमताल झील के रहस्य जल्द खुलेंगे

ManglaurPolitics : मंगलोर के मंच से धामी दिया सियासी इशारा

DhamiGovernment : धामी बोले समस्याओं के निपटाओ वर्ना दो जवाब

TAGGED: #CharDhamYatra, #pushkarsinghdhami, #WomenEmpowerment, 36ThousandGovernmentJobs, 5YearsOfDevelopment, DhamiGovernmentReportCard, khojinarad, UttarakhandDevelopment, UttarakhandInvestment, uttarakhandnews, UttarakhandUCC

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 26, 2026 November 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ConstitutionDay2026 ConstitutionDay2026 : संविधान के आदर्शों को कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री

Advt.

Latest News

ConstitutionDay2026
ConstitutionDay2026 : संविधान के आदर्शों को कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री
देहरादून November 26, 2026
ManaVillage
ManaVillage : संवर रही देश के प्रथम गांव माणा की तकदीर
उत्तराखण्ड November 26, 2026
BhimtalLake
BhimtalLake : भीमताल झील के रहस्य जल्द खुलेंगे
उत्तराखण्ड November 26, 2026
ManglaurPolitics
ManglaurPolitics : मंगलोर के मंच से धामी दिया सियासी इशारा
उत्तराखण्ड November 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?