By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: नैनीताल सरोवर नगरी में दरकते ऐतिहासिक बैंड स्टैंड की मरम्मत के लिए नहीं मिला एक भी ठेकेदार:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > नैनीताल > नैनीताल सरोवर नगरी में दरकते ऐतिहासिक बैंड स्टैंड की मरम्मत के लिए नहीं मिला एक भी ठेकेदार:
नैनीताल

नैनीताल सरोवर नगरी में दरकते ऐतिहासिक बैंड स्टैंड की मरम्मत के लिए नहीं मिला एक भी ठेकेदार:

admin
Last updated: 2023/03/21 at 9:34 AM
admin
Share
4 Min Read
contractor found to repair historic band stand in nainital
contractor found to repair historic band stand in nainital
SHARE

अब इसकी रोकथाम के लिए शासन से 76 लाख की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है।

Contents
खतरे में है झील की सुरक्षा दीवार:ब्रिटिशकालीन है इतिहास, जिम कॉर्बेट ने 4 हजार की राशि से शुरू कराया था काम:

रोकथाम के लिए टेंडर प्रक्रिया के लिए एक भी आवेदन नहीं मिला।

जिसके बाद विभाग द्वारा एक बार फिर से टेंडर खोलने की तैयारी की जा रही है।

मालूम हो कि पिछले वर्ष 3 सितंबर को बैंड स्टैंड की करीब 10 मीटर की सुरक्षा दीवार झील में समा गई।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई पर्यटक या स्थानीय लोग इसकी चपेट में नहीं आए।

मालूम हो कि इससे पहले भी बैंड स्टैंड के पास भूधंसाव होने के कारण बीते वर्ष 28 जून को भी नगर पालिका ने तीन ओर से बेरिकेडिंग कर यहां लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।

बैंड स्टैंड के पास नैनी झील की सुरक्षा दीवार पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसकी रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजाथा जिसके लिए 76 लाख की धनराशि स्वीकृत भी हो गई, लेकिन बीते 17 मार्च को निकले टेंडर के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।

खतरे में है झील की सुरक्षा दीवार:

करीब तीन वर्षों से यहां करीब 60 मीटर के हिस्से पर दरार बनी हुई थी।

धंसे हिस्से के आसपास दरारे बढ़ने से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

सिंचाई विभाग यहां लंबे समय से तत्कालिक रोकथाम की योजना बना रहा है।

सुरक्षा दीवार और रेलिंग भी झील की ओर झुक गई।

साथ ही भूधंसाव भी बढ़ रहा है।

पर्यटन सीजन में बैंड स्टैंड बढ़ाता है रौनक

नैनीताल में गर्मियों के पर्यटन सीजन में हर वर्ष ऐतिहासिक बैंड स्टैंड पर पीएसी बैंड शाम के समय अपनी धुनों से इसे गुलजार करता है।

बैंड की धुनों पर स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक जमकर झूमते थे, लेकिन अब इस जगह को मरम्मत की दरकार है।

सही समय पर ट्रीटमेंट नहीं मिला तो बैंड स्टैंड की रौनक फीकी पड़ जाएगी।

ब्रिटिशकालीन है इतिहास, जिम कॉर्बेट ने 4 हजार की राशि से शुरू कराया था काम:

शहर के मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड का इतिहास ब्रिटिशकालीन है।

शहर के म्यूनसिपल कमिश्नर रहने के दौरान मशहूर शिकारी जिम कॉर्बेट द्वारा चार हजार की राशि देकर बैंडस्टैंड का कार्य करवाया गया।

जिसमें ब्रिटिश काल से ही अंग्रेज बैंड धुन बजाया करते थे।

पास में ही नाचघर भी हुआ करता था।

आजादी के बाद करीब डेढ़ दशक तक इसमें बैंड वादन बंद रहा।

मगर 60 के दशक में यहां फिर बैंड वादन शुरू किया गया।

जो कि वर्षों तक चला।

नेताजी शुभाष चंद्र बोस के करीबी रहे कैप्टन राम सिंह के नेतृत्व में पर्यटन सीजन के दौरान बैंड वादन की शुरुआत की गई।

जो कि दो दशक से भी अधिक समय तक अपनी टीम के साथ यहाँ हर सीजन बैंड वादन के लिए आया करते थे।

अधिशासी अभियंता सिंचाई एके वर्मा ने बताया कि बैण्ड स्टैंड के जीर्णोद्वार हेतु 76 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है।

17 मार्च को टेंडर निकाले गए थे, लेकिन एक भी आवेदन नहीं मिला।

जिसके बाद अप्रैल माह की शुरुआत में फिर से टेंडर निकाले जाएंगे।

You Might Also Like

ChhotaKailashBhimtal : छोटा कैलाश मंदिर का सौन्दर्यीकरण कराएगी सरकार , बजट हुआ जारी

NainitalCleanlinessDrive : नैनीताल में चलेगा स्वच्छता अभियान – डीएम

FoodSafetyUttarakhand : कोटाबाग नवोदय विद्यालय की मेस और डाइनिंग हॉल का सघन निरीक्षण

CDOArvindPandey : सीडीओ अरविन्द पांडे की ताबड़तोड़ छापेमारी – मचा हड़कंप !

EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 21, 2023 March 21, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uttarakhand (2) उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी, ऑरेंज अलर्ट, गर्जन-बिजली चमकने की संभावना:
Next Article mafia digs farmer's हरिद्वार में “बेख़ौफ खनन माफिया” खोदा किसान का खेत:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SINareshRathore : देहरादून में SI नरेश राठौर पर FIR के आदेश
देहरादून September 11, 2026
LandEncroachment
LandEncroachment : नगर निगम की जमीन पर कब्जा, खोजी नारद की रिपोर्टिंग के बाद हुआ ध्वस्तीकरण
देहरादून September 11, 2026
TrafficRules
TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान
Uncategorized September 11, 2026
UKPSCRecruitment
UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए !
देहरादून September 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?