By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: CDOArvindPandey : सीडीओ अरविन्द पांडे की ताबड़तोड़ छापेमारी – मचा हड़कंप !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > CDOArvindPandey : सीडीओ अरविन्द पांडे की ताबड़तोड़ छापेमारी – मचा हड़कंप !
नैनीताल

CDOArvindPandey : सीडीओ अरविन्द पांडे की ताबड़तोड़ छापेमारी – मचा हड़कंप !

जिसमें लघु सिंचाई विभाग में उमेश कुमार(वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक),गौतम कुमार (वाहन चालक)बाल विकास विभाग में कृपाल सिंह राणा.

admin
Last updated: 2026/07/22 at 11:10 AM
admin
Share
4 Min Read
CDOArvindPandey
CDOArvindPandey : सीडीओ अरविन्द पांडे की ताबड़तोड़ छापेमारी - मचा हड़कंप !
SHARE
Highlights
  • अपनी आँखों के सामने सरकारी बेपरवाह और लापरवाह कर्मचारियों की इस हकीकत पर सीडीओ पांडे.
  • निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया.
  • मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस में कक्ष आवंटन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से परियोजना निदेशक डीआरडीए.

CDOArvindPandey : सीडीओ अरविन्द पांडे की ताबड़तोड़ छापेमारी – मचा हड़कंप ! :-  नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के अचानक जिले के कई महकमों में की गयी छापेमारी से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । आलम ये रहा कि दिन भर इस रियलिटी चेक की खबरें जिले में सुर्खियां बनी रही। आपको बता दें कि विकास भवन भीमताल में मौजूद कई कार्यालयो का सीडीओ पांडे ने अचानक निरीक्षण करना शुरू किया गया। हैरानी तब हुई जब सीडीओ को इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी बिना पूर्व अवकाश स्वीकृत कराए नदारद पाए गए।

जिसमें लघु सिंचाई विभाग में उमेश कुमार(वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक),गौतम कुमार (वाहन चालक)बाल विकास विभाग में कृपाल सिंह राणा (वरिष्ठ सहायक),वरुण कुमार (संख्याकी सहायक) कैलाश बेलवाल वाहन चालक, पंचायतीराज कार्यालय प्रकाश चन्द्र (वरिष्ठ सहायक),रश्मी बाला (कनिष्ठ सहायक),अल्प संख्यक विभाग कार्यालय में हेमा आर्य (PRD), अनुपस्थित पाए गए।

इसके बाद सीडीओ अरविन्द पांडे पहुंचे समाज कल्याण विभाग जहाँ राहुल कुमार (वरिष्ठ सहायक) अनुज कुमार (कनिष्ठ सहायक) मंजू जोशी (कंप्यूटर ऑपरेटर) कार्मिक उपस्थित होने पर भी रजिस्टर में इनके हस्ताक्षर नहीं पाए गए। कुछ ऐसा ही हाल मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मिला जहाँ राहुल भट्ट (वरिष्ठ सहायक) ज्ञानेंद्र पांडे (मुख्य सहायक ) धर्मेंद्र सिंह (वाहन चालक) निर्मला भंडारी ( सहायक विकास अधिकारी),युवा कल्याण विभाग में नवीनचंद्र (PRD) ललित कुमार (PRD), अश्विनी कुमार (प्रशाशनिक अधिकारी ) बिना अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाए गए।युवा कल्याण के नवीनचंद्र (PRD) ललित कुमार (PRD) अश्विनी कुमार( प्रशाशनिक अधिकारी) अनुपस्थित पाए गए।

अपनी आँखों के सामने सरकारी बेपरवाह और लापरवाह कर्मचारियों की इस हकीकत पर सीडीओ पांडे का पारा चढ़ गया और उन्होंने इन सभी कार्मिकों का स्पष्टीकरण माँगा और अब कहा गया है कि सख्त कार्यवाही की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल द्वारा इस दौरान युवा कल्याण विभाग गेस्ट हाउस का भी औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण अनियमितताएँ सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि गेस्ट हाउस में दो लोगों का निवास दर्ज था, किन्तु विजिटर रजिस्टर में उनका कोई अंकन नहीं था। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण लेते हुए आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस में कक्ष आवंटन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त समिति अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत कक्ष आवंटन की प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

TearGasEffects : आंसू गैस का आंखों पर क्या असर होता है?

UttarakhandToJapan : जापानी प्रतिनिधिमंडल का उत्तराखण्ड दौरा

HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता में लाजवाब – मुख्यमंत्री

BanshidharTiwari : 9 पत्रकार परिवार को 5 लाख , 3 पत्रकारों को पेंशन मंजूर

UttarakhandBoxing : उत्तराखण्ड की होनहार महिला मुक्केबाज सम्मानित

TAGGED: #BhimtalNews, #BhimtalVikasBhawan, #CDOArvindPandey, #CDONainital, #GovernmentEmployees, #GovernmentOfficeRaid, #khojinaradbreakingnews, #RaidInGovernmentOffice, #UttarakhandAdministration, AdministrativeAction, breakingnews, khojinarad, nainitalnews, NainitalUpdates, trendingnews, uttarakhandnews, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 22, 2026 July 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HaridwarMangoFestival HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता में लाजवाब – मुख्यमंत्री
Next Article UttarakhandToJapan UttarakhandToJapan : जापानी प्रतिनिधिमंडल का उत्तराखण्ड दौरा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

TearGasEffects
TearGasEffects : आंसू गैस का आंखों पर क्या असर होता है?
खोजी नारद कहिंन July 22, 2026
UttarakhandToJapan
UttarakhandToJapan : जापानी प्रतिनिधिमंडल का उत्तराखण्ड दौरा
देहरादून July 22, 2026
HaridwarMangoFestival
HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता में लाजवाब – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड July 22, 2026
BanshidharTiwari
BanshidharTiwari : 9 पत्रकार परिवार को 5 लाख , 3 पत्रकारों को पेंशन मंजूर
Uncategorized July 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?