By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: NEETExamFraud : नीट में खुलासा – परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > NEETExamFraud : नीट में खुलासा – परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS
तत्काल प्रभाव

NEETExamFraud : नीट में खुलासा – परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS

पेपर खरीदने और बेचने का गंभीर आरोप.

admin
Last updated: 2026/05/19 at 10:53 AM
admin
Share
4 Min Read
NEETExamFraud
NEETExamFraud : नीट में खुलासा - परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS
SHARE
Highlights
  • छुट्टी लेकर गायब हुई बेटी.
  • मार्कशीट और स्कोरकार्ड भी जांच के घेरे में.
  • जांच एजेंसियां अब प्रगति के पूरे बैकग्राउंड को खंगाल रही हैं.

NEETExamFraud :  नीट में खुलासा – परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS :-  एक फैमली में कोई डॉक्टर बन जाए तो सबको खुशी गोटी है लेकिन बिना मेहनत देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में हुए कथित पेपर लीक मामले में अब एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसने राजस्थान से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है. इस पूरे खेल में अब दौसा का एक बड़ा कनेक्शन सामने आया है, जिसके बाद CBI ने जमवारामगढ़ के रहने वाले एक ही परिवार पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मामला हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि इस ‘बिवाल परिवार’ के एक-दो नहीं, बल्कि पूरे पांच सदस्य फिलहाल अलग-अलग जगह से MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि इस कामयाबी के पीछे कोई बड़ा झोलझाल छिपा है।

Contents
पेपर खरीदने और बेचने का गंभीर आरोपछुट्टी लेकर गायब हुई बेटीमार्कशीट और स्कोरकार्ड भी जांच के घेरे में

पेपर खरीदने और बेचने का गंभीर आरोप

जांच एजेंसियों के रडार पर आए इस परिवार के मुखिया का नाम मांगीलाल बिवाल है. सूत्रों के मुताबिक, मांगीलाल पर यह बेहद गंभीर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने बेटे-बेटियों और भतीजे-भतीजी को डॉक्टर बनाने के लिए कथित तौर पर भारी-भरकम रकम देकर NEET का पेपर खरीदा था. बात सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी, आरोप तो यह भी है कि पेपर खरीदने के बाद उन्होंने इसे कुछ दूसरे लोगों तक भी पहुंचाया यानी लीक के इस नेक्सस को आगे बढ़ाया. अब सीबीआई इस परिवार के सभी सदस्यों के पुराने एजुकेशनल और एकेडमिक रिकॉर्ड्स को खंगालने में जुट गई है।

छुट्टी लेकर गायब हुई बेटी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब जांच की सुई दौसा के पंडित नवल किशोर शर्मा मेडिकल कॉलेज की तरफ घूम गई है. दरअसल, मांगीलाल की बेटी प्रगति बिवाल इसी मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा है. कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रगति ने बीते 14 मई को घर जाने के लिए एक लीव एप्लीकेशन दिया था और छुट्टी लेकर कॉलेज से निकली थी. लेकिन इसके बाद से वह न तो कॉलेज वापस लौटी है और न ही उसके घर पहुंचने की कोई पुख्ता खबर है. प्रगति का इस तरह अचानक छुट्टी लेकर गायब हो जाना इस पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध और रहस्यमयी बना रहा है।

मार्कशीट और स्कोरकार्ड भी जांच के घेरे में

जांच एजेंसियां अब प्रगति के पूरे बैकग्राउंड को खंगाल रही हैं. बताया जा रहा है कि कोरोना काल के दौरान प्रगति प्रमोट हुई थी, जहां उसे 12वीं में करीब 90 फीसदी अंक मिले थे. इसके बाद साल 2025 की NEET परीक्षा में उसने 385 अंक हासिल किए और SC कैटेगरी के कोटे से उसे दौसा मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया. अब जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि 12वीं के नंबरों से लेकर NEET के स्कोरकार्ड तक की पूरी कहानी में कितनी सच्चाई है और कितना फर्जीवाड़ा।

You Might Also Like

uttarakhandcongress : कांग्रेस नेता याकूब सिद्दीकी का सरकार पर करारा वार

DehradunMurderCase : 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा!

BiggBoss20 : किसी एडवेंचर से कम नहीं है ‘बिग बॉस 20’ का घर

HanumanAnsh : ‘हनुमान अंश’ ने की बंपर कमाई , चमत्कार बरकरार

LegalUpdate : ‘पति की कमाई से ज्यादा नहीं हो सकता गुजारा भत्ता’ – कोर्ट

TAGGED: #BivalFamilyScam, #CBIClutches, #DausaMedicalCollege, #khojinaradbreakingnews, #MangiLalBival, #MBBSScam, #MedicalAdmissionScam, #MedicalEducationScam, #NEET2025Scam, #NEETCheatCode, #NEETExamFraud, #PaperLeakNexus, #PragatiBival, CBIInvestigation, khojinarad, NEETPaperLeak, NEETScam

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 19, 2026 May 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GlobalWarming GlobalWarming : क्या है तापमान में ‘1 डिग्री’ का मतलब ?
Next Article NoorjahanMango NoorjahanMango : ‘नूरजहां’ का मजा लेना आसान नहीं !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

uttarakhandcongress : कांग्रेस नेता याकूब सिद्दीकी का सरकार पर करारा वार
देहरादून September 4, 2026
DehradunMurderCase : 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा!
देहरादून September 4, 2026
BiggBoss20
BiggBoss20 : किसी एडवेंचर से कम नहीं है ‘बिग बॉस 20’ का घर
महाराष्ट्र September 4, 2026
HanumanAnsh
HanumanAnsh : ‘हनुमान अंश’ ने की बंपर कमाई , चमत्कार बरकरार
महाराष्ट्र September 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?