By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: NandaDeviRajJaat : नंदा देवी राजजात – चौसिंग्या खाडू की लोक कथा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > NandaDeviRajJaat : नंदा देवी राजजात – चौसिंग्या खाडू की लोक कथा
उत्तराखण्ड

NandaDeviRajJaat : नंदा देवी राजजात – चौसिंग्या खाडू की लोक कथा

चार सींगों वाला भेड़, जिसे "चौसिंघा खाडू" के नाम से जाना जाता है.

admin
Last updated: 2026/01/28 at 11:19 AM
admin
Share
6 Min Read
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat नंदा देवी राजजात - चौसिंग्या खाडू की लोक कथा
SHARE
Highlights
  • नंदा देवी राजजात यात्रा में चौसिंग्या खाडू की क्या महत्ता है?
  • नंदा देवी राज जात यात्रा की लोक कथा.
  • नंदा देवी राजजात यात्रा को हिमालय का महाकुम्भ भी कहा जाता है.

NandaDeviRajJaat : नंदा देवी राजजात – चौसिंग्या खाडू की लोक कथा :- नंदा देवी राजजात यात्रा उत्तराखंड की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है, जिसका आयोजन 12 वर्षो में एक बार किया जाता है। वर्ष 2026 में प्रस्तावित इस पवित्र यात्रा का इन्तजार सभी श्रद्धालुओं को बेसब्री से है। अंतिम बार यह यात्रा बाढ़ के कारन 2013 के स्थान पर वर्ष 2014 में आयोजित की गई थी। 280 किमी लम्बी इस धार्मिक यात्रा की गिनती एशिया के सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में होती है। नंदा देवी की यह पवित्र राजजात यात्रा एक अनूठा संगम है जहाँ आपको भक्ति, आस्था, भावना, और रोमांच के साथ पौराणिक कथा देखने और सुनने को मिलती है।यह राज जात यात्रा माँ नंदा भगवान शिव की अर्धांगनी को समर्पित है। गौरा, उमा, भगवती, पार्वती, अंबिका और हेमवती जैसे विभिन्न नामों से पूजी जाने वाली देवी नंदा की यह पवित्र यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल के लोगों को एकजुट करती है।

Contents
नंदा देवी राजजात यात्रा में चौसिंग्या खाडू की क्या महत्ता है?नंदा देवी राज जात यात्रा की लोक कथा

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
नंदा देवी की राजजात यात्रा की शुरुआत उत्तराखंड के चमोली जिले के एक छोटे से गांव नौटी से होती है। लोक जात के नाम से जानी जाने वाली यह यात्रा माँ नंदा को उनके मायके से भगवान शिव के पास कैलाश पर्वत पर भेजे जाने की यात्रा है। राजजात उत्तराखंड हिमालय की धार्मिक, आध्यात्मिक और शाही साहसिक यात्रा में से एक है, जिसका इंतजार लाखो श्रद्धालुओं को वर्षो से रहता है।

पवित्र नंदा देवी राज जात यात्रा की अगुवाई चौसिंग्या खाडू द्वारा की जाती है,वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली यात्रा के लिए इस चार सींग वाले खाडू ने यात्रा के पांचवे पड़ाव यानी कोटि गांव में जन्म ले लिया है, जो किसी चमत्कार और दिव्य शक्ति से कम नहीं है। माँ नंदा देवी राजजात यात्रा के दौरान आपको गढ़वाल की समृद्ध परंपरा और लोक नृत्य भी देखने को मिलते है।

नंदा देवी राजजात यात्रा को हिमालय का महाकुम्भ भी कहा जाता है, जिसकी 280 किमी लम्बी इस यात्रा को पूर्ण होने में 19 दिन का समय लगता है। नौटी गांव से शुरू होने वाली यह यात्रा होमकुंड में सम्पन्न होती है, इस दौरान मार्ग में कुल 19 स्थानों में पड़ाव डाला जाता है।

इन सभी पड़ाव में श्रद्धालुओं के रुकने और खाने पीने की व्यवस्था की जाती है।वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा अगस्त से सितम्बर माह में संभावित है, जिसका यात्रा कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। इस कार्यक्रम में यात्रा के प्रारम्भ से लेकर उसके संपन्न होने तक की तिथि की जानकारी दी जाएगी। इस यात्रा कार्यक्रम की जानकारी यात्रा से कुछ समय पहले समिति द्वारा जारी की जाएगी।

नंदा देवी राजजात यात्रा में चौसिंग्या खाडू की क्या महत्ता है?

चार सींगों वाला भेड़, जिसे “चौसिंघा खाडू” के नाम से जाना जाता है, इस पवित्र यात्रा की अगुवाई करता है, जिसके चलते इस चार सींग वाले खाडू को यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। इस भेड़ को माँ नंदा देवी का पवित्र वाहन माना जाता है, जो पूरी यात्रा का नेतृत्व करता हैं। रंग-बिरंगे वस्त्रों से सुसज्जित, खाडू देवी नंदा की श्रृंगार सामग्री धारण करता है। यह एक दुर्लभ चार सींगों वाला भेड़ है, जिसका जन्म राज जात यात्रा शुरू होने से कुछ महीने पहले होता है, जो की 12 वर्षो में केवल एक बार ही होता है। ऐसा माना जाता है की यह भेड़ और कोई नहीं बल्कि शिव का ही एक रूप है, जो माँ नंदा को लेने आते है।

नंदा देवी राज जात यात्रा की लोक कथा

राजा दक्ष के यहाँ जन्मी माँ नंदा देवी माता पार्वती का अवतार मानी जाती है, जिनका विवाह भगवान शिव से संपन्न हुआ। विवाह पश्चात माँ नंदा शिव के साथ अपने ससुराल यानि कैलाश पर्वत चली गई। कई वर्षो तक वहाँ रहने के पश्चात एक दिन उन्हें अपने घर की याद आई तो उन्होंने भगवान शिव से अपने मायके जाने की इच्छा जताई। अनुमति देते हुए भगवान शिव ने कहा की 12 दिन बाद वह अपने दूत को तुम्हे वापस लेने भेजेंगे। मायके में 12 दिन पूर्ण होने के बाद भगवान शिव ने अपने प्रिय चौसिंगिया खाडू को माँ नंदा को वापस लाने भेजा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
माँ नंदा को ससुराल भेजने के लिए सभी तैयारी हो चुकी थी और चौसिंग्या खाडू भी माँ नंदा को लेने पधार चुके थे। विदाई यात्रा के दौरान माँ नंदा के स्वजन भी उनके साथ जुड़ गए, इस दौरान उनसे बिछड़ने के गम के चलते सभी की आँखे नम थी। कुछ ही दूरी पर चलने के पश्चात वर पक्ष से माँ नंदा को लेने आए, जिसमे सबसे आगे भगवान शिव के चौसिंघीया खाडू थे। मार्ग में जिस स्थान पर माँ नंदा ने अपना पड़ाव डाला था उन सभी स्थानों पर आज माँ नंदा के शक्ति मंदिर स्थापित है। इसी मान्यता के चलते प्रत्येक 12 वर्षो में माँ नंदा देवी राज जात यात्रा के द्वारा माँ नंदा देवी को उनके ससुराल भेजा जाता है।

 

 

You Might Also Like

ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!

DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या

UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !

ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत

SaferInternetDay : “सेफर इंटरनेट डे” पर दी गयी साइबर जागरूकता

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandDevotion, ChousingyaKhadu, ChousingyaKhadu2026, DeviNandaRajJaat, FourHornedGoat, HimalayaKumbh, khojinarad, KotiVillageKhadu, NandaDevi2026, NandaDeviFolklore, NandaDeviPilgrimage, NandaDeviRajJaat, NautiVillageRajJaat, RajJaatYatra, ShivNandaYatra, UttarakhandRajJaat

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 28, 2026 January 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UCCDayUttarakhand UCCDayUttarakhand : उत्तराखंड ने मनाया समान नागरिक संहिता दिवस 
Next Article ManduaRoti ManduaRoti : मड़ुआ की रोटी और इसके फायदे

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
UttarakhandSchools
UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !
उत्तराखण्ड February 11, 2026
ProfessionalMD
ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?