By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: नाबार्ड उत्तराखण्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > नाबार्ड उत्तराखण्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह
उत्तराखण्ड

नाबार्ड उत्तराखण्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह

सहकारिता के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान किया गया.

admin
Last updated: 2025/07/22 at 6:55 AM
admin
Share
5 Min Read
नाबार्ड उत्तराखण्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह
नाबार्ड उत्तराखण्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह
SHARE
Highlights
  • बार्ड स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पैनल चर्चा (Panel discussion) का आयोजन किया गया.
  • कृषि और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान हेतु नाबार्ड का आभार व्यक्त किया.
  • नाबार्ड को 44वें स्थापना दिवस पर बधाई दी एवं नाबार्ड के द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की सराहना की.

नाबार्ड उत्तराखण्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह :-  राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने राष्ट्र सेवा के 44वें वर्ष में प्रवेश किया है. इस विशेष अवसर पर सहकारिता, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड स्थित नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में नाबार्ड का 44वां स्थापना दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया एवं उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में राष्ट्र के निर्माण में नाबार्ड की 44 वर्षों की यात्रा तथा वर्तमान में नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को एक लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

यह ख़बर भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे

नाबार्ड स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पैनल चर्चा (Panel discussion) का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गणमान्य ने द्वारा “समावेशी विकास हेतु ग्रामीण उद्यम का प्रोत्साहन” विषय पर विचार रखे गए। शशि कुमार, महाप्रबंधक, नाबार्ड द्वारा अपने स्वागत भाषण में नाबार्ड की महत्वपूर्ण उपलब्धियां और चार दशकों के दौरान देश के कृषि और ग्रामीण विकास के लिए समर्पित नाबार्ड के योगदान और उत्तराखण्ड राज्य में नाबार्ड द्वारा क्रियान्वित विभिन्न पहलों तथा परियोजनाओं से सभी को अवगत कराया | पंकज यादव मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, ने अपने अभिभाषण में ग्रामीण वित्तीय संस्थाओं को ऋण योजना, पर्यवेक्षण, एवं विकासात्मक कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में नाबार्ड की गौरवशाली और प्रभावपूर्ण यात्रा से सदन को अवगत कराया एवं बताया कि नाबार्ड किसानों, सहकारी संस्थाओं एवं ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है जिससे उत्तराखण्ड के हर कोने का विकास सुनिश्चित किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के विकास में नाबार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए, ग्रामीण भारत के संवर्धन में समर्पित नाबार्ड के क्रियाकलापों के विषय में बताया तथा कृषि और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान हेतु नाबार्ड का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में चिंता जाहिर की कि उत्तराखण्ड एवं संपूर्ण देश में कृषकों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है जो एक चिंता का विषय है एवं इसके समाधान हेतु नाबार्ड एवं सरकार को मिलकर काम करना होगा। मंत्री जी ने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान किया गया है। बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में सचिव की नियुक्ति के लिए Model by-laws Act का प्रावधान किया गया है। मंत्री जी ने आशा जताई कि नाबार्ड के सहयोग से उत्तराखंड राज्य और तेजी से विकास करेगा और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगा।

यह ख़बर भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, कृषि एवं कृषक कल्याण सचिव द्वारा नाबार्ड को 44वें स्थापना दिवस पर बधाई दी एवं नाबार्ड के द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की सराहना की। इसके अतिरिक्त श्री पाण्डेय ने जलवायू अनुकूल कृषि के साथ साथ एफपीओ को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ क्रियान्वनय हेतु चार बहुउद्देशीय-प्राथमिक कृषि ऋण समितियों जिसमें मोटाहल्दू एम-पैक्स नैनीताल, सेमंडीधार एम-पैक्स, टिहरी गढ़वाल, सहसपुर एम-पैक्स, देहरादून एवं नाई एम-पैक्स, नैनीताल को एवं तीन जिला सहकारी बैंकों जिसमें जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक, यू.एस.नगर, चमोली एवं कोटद्वार को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र सेवा को समर्पित नाबार्ड के 44 वर्षों की गौरवमय यात्रा और उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में नाबार्ड के योगदान पर एक संक्षिप्त प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में नाबार्ड के महाप्रबंधक डॉ. सुमन कुमार ने कार्यक्रम के दौरान उठाए गए विभिन्न कार्यबिन्दुओं पर नाबार्ड की ओर से उचित प्रयास करने का आश्वाशन दिया |

You Might Also Like

UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र

UttarakhandPolitics : कांग्रेस में आने लिए उतावले हैं भाजपा नेता – हरदा

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना प्राथमिकता- डॉ. आर. राजेश कुमार

CAMPAUttarakhand : CAMPA परियोजना समिति की 12वीं बैठक में बड़े फैसले

DMSavinBansal : अतिक्रमण की शिकायत पर डीएम सख्त, रिपोर्ट तलब

TAGGED: #BankingForDevelopment, #BankingForGrowth, #CelebratingGrowth, #CooperativeBanking, #CreditForChange, #CreditSupport, #DevelopmentBank, #DigitalRuralIndia, #EmpoweringFarmers, #FarmersSupport, #FarmersWelfare, #FinancialEmpowerment, #FinancialInclusion, #FinancialLiteracy, #FoundationDayCelebration, #GreenFinance, #InclusiveDevelopment, #LivelihoodMission, #NABARD, #NABARD44thFoundationDay, #NABARDCelebration, #NABARDImpact, #NABARDIndia, #NABARDInitiatives, #NABARDMission, #NABARDPrograms, #NABARDProjects, #NABARDSuccessStory, #NABARDUttarakhand, #RuralIndiaMatters, #RuralInnovation, #RuralUpliftment, #SelfHelpGroups, #SkillDevelopment, #SmartFarming, #SustainableFarming, #WaterConservation, #WomenEmpowerment, dehradun, DevelopmentJourney, dr dhan singh rawat, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, RuralDevelopment, uttarakhand, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 22, 2025 July 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिला अस्पतालों में होगी माईक्रोबायोलॉजिस्ट की तैनाती जिला अस्पतालों में होगी माईक्रोबायोलॉजिस्ट की तैनाती
Next Article महादेव की अद्भुत लीलाओं के साक्षी है ये अनोखे शिवालय महादेव की अद्भुत लीलाओं के साक्षी है ये अनोखे शिवालय

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?