By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: CharDhamYatra2026 : चार धाम मंदिरों में मोबाइल और कैमरे बैन – विनय शंकर पांडेय
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > CharDhamYatra2026 : चार धाम मंदिरों में मोबाइल और कैमरे बैन – विनय शंकर पांडेय
Uncategorized

CharDhamYatra2026 : चार धाम मंदिरों में मोबाइल और कैमरे बैन – विनय शंकर पांडेय

चारधाम मंदिर में मोबाइल और कैमरे बैन होंगे.

admin
Last updated: 2026/01/19 at 11:31 AM
admin
Share
4 Min Read
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 चार धाम मंदिरों में मोबाइल और कैमरे बैन - विनय शंकर पांडेय
SHARE
Highlights
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने ली बैठक.
  • चारधाम यात्रा को बनाएँ सुरक्षित और सुविधाजनक.
  • आयुक्त ने बताया कि अभी चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित नहीं हुई हैं.

CharDhamYatra2026 : चार धाम मंदिरों में मोबाइल और कैमरे बैन :-  अगर आप देवभूमि की चार धाम यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरा ध्यान से पढ़ लीजिये और समझ लीजिये कि इस बार सरकार सभी चार धाम मंदिरों में मोबाईल को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने जा रही है। ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाए जाने के उद्देश्य से ये बड़ा बदलाव करने की बात कही है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा एक पवित्र धार्मिक यात्रा है। विगत सीजन में मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन एवं कैमरा ले जाने से दर्शन व्यवस्था में कई समस्याएं सामने आई थीं। इसे देखते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस वर्ष से चारों धामों के मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन एवं कैमरा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही उन्होंने बीकेटीसी को श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन एवं कैमरा सुरक्षित रखने के लिए मंदिर परिसरों में  अलग से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

आयुक्त ने बताया कि अभी चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि एवं बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा अप्रैल माह से प्रारंभ होने की संभावना है, इसलिए सभी तैयारियों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
आयुक्त गढ़वाल मंडल  विनय शंकर पांडेय ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्गों की समस्त सड़कों को दुरुस्त रखने, पार्किंग क्षमता बढ़ाने, पैदल मार्गों के सुधारीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, हेली सेवाओं सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। आयुक्त ने यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा से संबंधित अत्यावश्यक कार्यों की अपने स्तर पर स्क्रूटनी करते हुए एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाए तथा फास्ट ट्रैक मोड में कार्य प्रारंभ किए जाएं।

चारधाम यात्रा 2026 की इस प्रथम समीक्षा बैठक में गत वर्ष की यात्रा के दौरान सामने आई समस्याओं एवं अनुभवों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही श्री केदारनाथ, श्री बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं श्री हेमकुंड साहिब की आगामी यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कार्य योजना पर चर्चा की गई। गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि विगत यात्रा सीजन में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की तथा सभी के सहयोग से यात्रा का सफल संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा को और अधिक सुगम एवं सरल बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

You Might Also Like

NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़

LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी

24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

NiraiMataTemple : यहां महिलाएं नहीं रख सकती कदम !

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

TAGGED: #CharDhamSafety, #DevBhoomiNews, #GangotriYamunotri, #GarhwalCommissioner, #khojinaradbreakingnews, #PilgrimageUpdate, #UttarakhandYatra, #VinayShankarPandey, AkshayTrityaKapaat, BadrinathCameraBan, ChardhamBan, CharDhamMobileBan, ChardhamYatra2026, HTCServices, KedarnathMobileBan, khojinarad, uttarakhand, YatraPreparations

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 19, 2026 January 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DevbhoomiSatyamShivamSundaram DevbhoomiSatyamShivamSundaram : देवभूमि सत्यम, शिवम सुंदरम का प्रतीक है – उपराष्ट्रपति
Next Article AllahabadHighCourt AllahabadHighCourt : सहमति के बाद बलात्कार कानून का दुरुपयोग – HC

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?