By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: विधायक दिलीप रावत ने दरबार साहिब से माँगा अस्पताल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > विधायक दिलीप रावत ने दरबार साहिब से माँगा अस्पताल
देहरादून

विधायक दिलीप रावत ने दरबार साहिब से माँगा अस्पताल

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर आयोजित.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
5 Min Read
दरबार साहिब से माँगा अस्पताल
दरबार साहिब से माँगा अस्पताल
SHARE
Highlights
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया शिविर का शुभारंभ.
  • विधायक की गुहार: दरबार साहिब में मांगी स्वास्थ्य सुविधा.
  • "विधायक दिलीप रावत अस्पताल मांग दरबार साहिब"

विधायक दिलीप रावत ने दरबार साहिब से माँगा अस्पताल : श्री महंत इन्दिरेश की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का 1803 मरीजों ने उठाया लाभ। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। कैंसर विशेषज्ञ डाॅ तन्वी खन्ना ने शिशुओं के कैंसर से जुड़े महत्वपूर्णं बिन्दुओं को रेखांकित किया। शिविर में कोटद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखण्ड, विशिष्ठ अतिथि दिलीप रावत, विधायक लैंसडाउन, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र सिंह रावत, महापौर, कोटद्वार, डाॅ पंकज कुमार गर्ग, डाॅ तन्वी खन्ना ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि डाॅ ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कोटद्वार में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया।

उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की यह पहल् स्वागत योग्य है। शिविर आयोजित करने के लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन एवम् अस्पताल की पूरी टीम को बधाई दी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने देश के कई राज्यों सहित उत्तराखण्ड को रेखांकित करते हुए कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कैंसर जागरूकता ही कैंसर से सबसे पहला बचाव है। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैंसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकी एवम् रोकथाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-21-at-9.42.12-AM.mp4

विशिष्ठ अतिथि दिलीप रावत, विधायक लैंसडाउन ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आग्रह किया कि कोटद्वार में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक यूनिट खोली जाए ताकि कोटद्वार वासियों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पूरी टीम का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार में समय समय पर इस प्रकार के जन जागरूकता कैंप आयोजित होने चाहिए। कार्यक्रम में राज गौरव नौटियाल, जिला अध्यक्ष भाजपा, कोटद्वार, सुश्री पिंकी खंतवाल, पार्षद पदमपुर ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन डाॅ बीना वशिष्ठ एवम् सिमरन अग्रवाल ने किया। शिविर में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, लाल पानी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कण्वघाटी के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, अध्यापकों व स्टाफ ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक धीरेन्द्र रतूड़ी, डी.पी.जोशी, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार, विभाकर डबराल, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, लाल पानी, प्रवेश कुमार बडोला, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कण्व घाटी एवम् डाॅ गिरीश उनियाल, प्राचार्य श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, कोटद्वार कैंपस का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डाॅ पंकज कुमार गर्ग, कार्डियोलॉजिस्ट डाॅ पराग गुप्ता, आईवीएफ काउंसलर सिमरन अग्रवाल, फिजिशियन डाॅ आशुतोष एवम् डाॅ शुभम डांग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ रागिनी गुलाटी, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति मान, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाॅ भावना दिवान, नेत्र रोग विभाग से डाॅ प्रकृति पोखरियाल, फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ मंजुल नौटियाल ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जांच, ब्लड शुगर जाॅच एवम् ब्लड प्रेशर जाॅच निशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निशुल्क दवाइयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

InfoDeptUttarakhand : सूचना विभाग की अभिनव पहल सीएम ने जारी किया पंचांग कैलेंडर

TAGGED: #DailyBreakingNews, #DarbarSahib, #DarbarSahibNews, #DharamAurRajneeti, #DilipRawat, #HealthcareMatters, #HealthcareReform, #HealthInfrastructure, #HospitalCampaign, #HospitalDemand, #HospitalForHills, #IndianPolitics, #LatestHindiNews, #MedicalFacilityDemand, #MountainHealthcare, #narendra modi, #NewsAlert, #NewsUpdate, #PoliticalDrama, #PoliticianDemand, #PublicDemand, #ReligiousAppeal, #SocialMediaNews, #TrendingInIndia, #VidhayakNews, #ViralHeadlines, #viralnews, #VoiceOfThePeople, breakingnews, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, kotdwar mla ritu khanduri, pushkar singh dhami, uttarakhand, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 April 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 'मां की कोख' से जुड़ी नई रिसर्च ‘मां की कोख’ से जुड़ी नई रिसर्च उड़ा देगी होश
Next Article एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, ऐसे वीडियो से कर रहीं गुजारा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?