By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ADM केके मिश्रा की अध्यक्षता में “मिशन आपदा राहत” शुरू
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > ADM केके मिश्रा की अध्यक्षता में “मिशन आपदा राहत” शुरू
देहरादून

ADM केके मिश्रा की अध्यक्षता में “मिशन आपदा राहत” शुरू

विशेषज्ञों ने कहा कि पीडीएनए के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आंकलन, पुनर्निर्माण की आवश्यकताएं, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव तथा दीर्घकालिक पुनर्वास योजनाओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जानी है.

admin
Last updated: 2025/09/29 at 6:27 AM
admin
Share
4 Min Read
Mission Disaster Relief started under the chairmanship of ADM KK Mishra.
ADM केके मिश्रा की अध्यक्षता में मिशन आपदा राहत शुरू
SHARE
Highlights
  • पीडीएनए टीम ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया.
  • बैठक के बाद पीडीएनए टीम ने सहस्रधारा, कार्लीगाड, मज्याडा, मालदेवता, कुमाल्डा आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आपदा से हुई क्षति का निरीक्षण भी किया.
  • कृषि में 39 गांव की 182.71 है0 भूमि प्रभावित हुई है.

ADM केके मिश्रा की अध्यक्षता में “मिशन आपदा राहत” शुरू :-  देहरादून में बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन और आपदा-पश्चात आवश्यकता मूल्यांकन के लिए भारत और राज्य सरकार की पीडीएनए टीम विभागों के नोडल अधिकारियों से क्षति की जानकारी लेने फील्ड में पहुंची जहाँ उन्हें हालात की जानकारी दी गयी।

आपदा प्रबंधन में बेहतरीन प्रबंधन और युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर जान माल के नुकसान को कम से कम करने वाले अपर जिलाधिकारी (एफआर) कृष्ण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीडीएनए टीम ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में आपदा से हुई क्षति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीडीएनए टीम द्वारा क्षति और नुकसान का समग्र आंकलन कर पुनर्प्राप्ति के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा जाएगा। इसमें ढांचागत नुकसान के साथ आजीविका पर पडे प्रभाव को भी शामिल किया जाएगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

 

पीडीएनए टीम ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया

विशेषज्ञों ने कहा कि पीडीएनए के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आंकलन, पुनर्निर्माण की आवश्यकताएं, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव तथा दीर्घकालिक पुनर्वास योजनाओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जानी है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी इसमें शामिल किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पीडीएनए केवल एक तकनीकी प्रक्रिया न होकर, एक समग्र और सहभागी प्रक्रिया है, जिसमें सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विभागों को सामाजिक क्षेत्र, आर्थिक क्षेत्र और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में हुए परिसंपत्तियों की क्षति, नुकसान और उसका पुनर्निर्माण हेतु पीडीएनए मानकों के अनुसार निर्धारित फॉर्मेट में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद पीडीएनए टीम ने सहस्रधारा, कार्लीगाड, मज्याडा, मालदेवता, कुमाल्डा आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आपदा से हुई क्षति का निरीक्षण भी किया। नोडल अधिकारियों ने पीडीएनए टीम को प्राकृतिक आपदा से हुई विभागीय परिसंपत्तियों को क्षति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बताया कि 15 व 16 सितंबर को अतिवृष्टि के कारण 31 लोगों की मृत्यु, 03 घायल और 01 व्यक्ति लापता हुआ है। आपदा से 95 पक्के भवनों को आंशिक क्षति, 38 पक्के भवनों को पूर्ण क्षति, 41 कच्चे आंशिक सहित 06 गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग के 07 केंद्र, पेयजल निगम की 11, जल संस्थान की 38 और सिंचाई की 57 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

 

कृषि में 39 गांव की 182.71 है0 भूमि प्रभावित हुई है। लोनिवि के 150 मार्ग, 13 पुलिया, 04 कलवट क्षतिग्रस्त हुए है। पीएमजीएसवाई की 54 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। शिक्षा विभाग के 217 विद्यालयों और 38 आंगबाडी में क्षति पहुंची है। वन विभाग की 40 पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है।

विभागों द्वारा क्षति का अनुमानित लागत का आकलन किया जा रहा है। इस दौरान पीडीएनए टीम के विशेषज्ञ डा0 अजय चौरसिया, डा0 गुरप्रीत सिंह, डा0 महेश शर्मा, डा0 मोहित पुनिया सहित संयुक्त मजिस्टेट हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, एसई जल संस्थान राजीव शैनी, एसई पीएमजीएसवाई अरूण नेगी, ईई लोनिवि राजेश कुमार, ईई यूपीसीएल राजेश कुमार, सीईओ वीके ढ़ौडियाल सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

InfoDeptUttarakhand : सूचना विभाग की अभिनव पहल सीएम ने जारी किया पंचांग कैलेंडर

Kumbh2027 : कुंभ कार्यों के जीओ तत्काल जारी करने के निर्देश

TAGGED: #CommunityAid, #CommunityRelief, #CommunitySupport, #CrisisManagement, #CrisisRelief, #CrisisResponse, #CrisisSupport, #DisasterAssistance, #DisasterAwareness, #DisasterHelp, #DisasterManagement, #DisasterOperations, #DisasterPreparedness, #DisasterPreparednessPlan, #DisasterRecovery, #DisasterRelief, #DisasterReliefFund, #DisasterReliefMission, #DisasterResponse, #DisasterSupport, #DisasterSupportTeam, #EmergencyAid, #EmergencyManagement, #EmergencyPlan, #EmergencyRelief, #EmergencyResponse, #EmergencyResponseTeam, #EmergencyServices, #HumanitarianAid, #HumanitarianMission, #HumanitarianSupport, #KKMishra, #MissionDisasterRelief, #ReliefAction, #ReliefCampaign, #ReliefCoordination, #ReliefDrive, #ReliefEffort, #ReliefInitiative, #ReliefOperations, #ReliefTeam, #ReliefVolunteers, #ReliefWork, #RescueOperations, ADM केके मिश्रा, ADM केके मिश्रा की अध्यक्षता में "मिशन आपदा राहत" शुरू, dehradun, DM Savin Bansal, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, ReliefEfforts, ReliefMission, RescueTeam, uttarakhand, uttarakhand aapda news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 29, 2025 September 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Where did the title 'Pandey - Sharma - Mishra' come from? कहां से आया ‘पांडेय – शर्मा – मिश्रा’ टाइटल ?
Next Article Pawan Kalyan's 'OG' storms the box office Box Office पर पवन कल्याण की ‘OG’ का तूफान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?