By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मंत्री कटेंगे – विभाग छटेंगे – नए चेहरे चौंकाएंगे !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > मंत्री कटेंगे – विभाग छटेंगे – नए चेहरे चौंकाएंगे !
उत्तराखण्ड

मंत्री कटेंगे – विभाग छटेंगे – नए चेहरे चौंकाएंगे !

राजनीति का बड़ा उलटफेर, कौन अंदर-कौन बाहर?

admin
Last updated: 2025/03/08 at 5:07 AM
admin
Share
5 Min Read
मंत्री कटेंगे
मंत्री कटेंगे
SHARE
Highlights
  • नए चेहरे, नई राजनीति, बड़ा बदलाव!
  • कुर्सी की जंग शुरू, कौन बचेगा?
  • बदलाव तय! नए नेता सत्ता संभालेंगे.

मंत्री कटेंगे – विभाग छटेंगे – नए चेहरे चौंकाएंगे! :  छोटे से उत्तराखंड में बड़े सियासी फेरबदल का इंतज़ार शायद अब खत्म होने वाला है …. पहाड़ में माहौल ठंडा और सत्ताधारी भाजपा में माहौल गर्म है। ….भले ही पीएम ने सीएम धामी की पीठ थपथपा कर एक सुखद इशारा किया हो लेकिन होली से पहले अंदरखाने विधायकों , मंत्रियों और पार्टी नेताओं के चेहरों के रंग उड़े हुए हैं। मौजूदा पहाड़ – मैदान विवाद , विवादित बयानबाज़ी के बाद जिस तरह से सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाज़ी और आरोप प्रत्यारोप किया जा रहा है उसके बाद सीएम का यूँ अचानक दिल्ली जाना इशारा करता है की इस बार काफी कुछ तो बदलने वाला होने जा रहा है।

Contents
मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट फिर तेजशिक्षा – स्वास्थ्य और पर्यटन मंत्रालय हो सकता है इधर से उधर !

अनेकों सवालों , संभावनाओं आशंकाओं और उम्मीदों भरी नज़र दिल्ली से आने वाली अपडेट पर लगी है। बीजेपी के अंदर खाने ये सुगबुगाहट सबसे तेज़ है की कौन रहेगा कौन जायेगा ? कौन मंत्री की कुर्सी गँवाएगा ? किसके सर सजेगा स्टेट प्रेसिडेंट का ताज ? आज पूरे दिन नेताओं के बीच यही चर्चा दिखाई सुनाई दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तरकाशी दौरे के बाद सीधे दिल्ली क्यों रवाना हो गए। इसी के साथ उनके इस दौरे को राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट फिर तेज

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राज्य मंत्रिमंडल में रिक्त चार पदों को भरा जा सकता है और कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही संकेत दे चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल कैबिनेट में सिर्फ सात मंत्री हैं। 2022 में सीएम धामी के दोबारा पदभार संभालने के समय तीन पद खाली रखे गए थे, और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद एक और पद रिक्त हो गया। हांलाकि दो तीन मंत्री ऐसे भी हैं जो आश्वस्त और खुश है कि अगर सीएम ने परफॉर्मेंस को कसौटी बनाई तो उन्हें बड़ा पद और पोर्टफोलियो मिल सकता है।

शिक्षा – स्वास्थ्य और पर्यटन मंत्रालय हो सकता है इधर से उधर !

हाल ही में बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का नाम विवादों से जुड़ा, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें तेज हो गईं। सूत्रों के अनुसार, दो से चार मंत्रियों को बदला जा सकता है, जिससे छह से आठ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। भाजपा से जुड़े सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि सीएम धामी सभी रिक्त पदों को नहीं भरेंगे और कम से कम दो पद फिलहाल खाली रख सकते हैं। साथ ही, कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव तय माना जा रहा है। लेकिन युवा मंत्री सौरभ की बात करे तो सूत्र बता रहे हैं कि उनका कद बढ़ाया जा सकता है और बड़ा मंत्रालय देकर उनकी परफॉर्मेंस को सम्मान दिया जा सकता है वहीँ पर्यटन खेल और शिक्षा विभागों को भी इधर उधर किया जा सकता है।

किन जिलों को मिलेगा प्रतिनिधित्व ?

कहा जा रहा है कि मदन की मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है तो वहीँ संगठन का ज़िम्मा पार्टी संगठन को मजबूत करने में माहिर माने जाने वाले डॉ धन सिंह रावत को भी दिया जा सकता है हांलाकि ये कयास भर है क्योंकि भाजपा आलाकमान क्या फैसला लेगी ये तो दिग्गज नेता भी नहीं जानते हैं। अगर यह फेरबदल होता है, तो उन जिलों को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिल सकता है, जो अभी तक वंचित हैं। वर्तमान में मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री इस प्रकार हैं:

पौड़ी गढ़वाल:  सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत

.देहरादून: प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी

.टिहरी: सुबोध उनियाल

.अल्मोड़ा: रेखा आर्या

.ऊधम सिंह नगर: सौरभ बहुगुणा

वहीं, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों से कोई मंत्री नहीं हैं।

हरसिल के दौरे से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लौटे, तो आनन फानन में मुख्यमंत्री धामी भी दिल्ली पहुँच गए हांलाकि मुख्यमंत्री सूत्रों के मुताबिक इसको केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के रूप में बताया जा रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, इसका असली मकसद मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करना है। अब देखना यह होगा कि उत्तराखंड मंत्रिमंडल में यह बदलाव कब और किस रूप में सामने आते हैं।

You Might Also Like

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

TAGGED: #CabinetChange, #CabinetReshuffle, #ElectionBuzz, #GovernmentReshuffle, #GovernmentUpdate, #LeadershipChange, #MinisterChange, #MinistryUpdate, #narendra modi, #NewFaces, #NewLeaders, #PoliticalDrama, #PoliticalGame, #PoliticalShakeup, #PoliticalStorm, #PoliticalTurbulence, #PoliticsNews, #PowerGame, #PowerShift, #Subodh Uniyal, breakingnews, dehradun, Dhami Cabinet, IndiaPolitics, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 8, 2025 March 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कंटेंट क्रिएटर युट्यूबर्स कंटेंट क्रिएटर युट्यूबर्स चमकाएंगे उत्तराखंड 
Next Article 50 लाख का इंश्योरेंस सिलेंडर फटने से हुए हादसों पर मिलता है 50 लाख का इंश्योरेंस

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?