By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RudrapurTiranga : रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने फहराया तिरंगा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > RudrapurTiranga : रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने फहराया तिरंगा
रुद्रप्रयाग

RudrapurTiranga : रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने फहराया तिरंगा

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

admin
Last updated: 2026/01/27 at 11:03 AM
admin
Share
4 Min Read
RudrapurTiranga
RudrapurTiranga रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने फहराया तिरंगा
SHARE
Highlights
  • उन्होंने कहा कि देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.
  • उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार दिया है.
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर एक क्षेत्र में विकास की नयी गाथा लिख रहा.

RudrapurTiranga : रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने फहराया तिरंगा :-  उत्तराखंड के कृषि एवं जनपद उधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने देश का 77 वां गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन रुद्रपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पीआरडी एनसीसी स्काउट गाईड, पुलिस परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया गया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई साथ ही कई देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज हम सब मिलकर अपने देश के 77वें गणतंत्र दिवस को मना रहे हैं। यह दिन हमारे लिए गर्व और उत्सव का दिन है। इसी दिन, 26 जनवरी 1950 को, भारत का संविधान लागू हुआ था और हम एक गणराज्य बने थे।

उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार दिया है। यह संविधान ही है जिसने हमें एकजुट रखा है और हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें यह आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। हमें उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है, जहां हमारी आवाज सुनी जाती है और हमें एक समान भागीदार के रूप में देखा जाता है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर एक क्षेत्र में विकास की नयी गाथा लिख रहा है।

उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिविटी, कृषि, औद्यानिकी, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 27 जनवरी का दिन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बना है। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीर भूमि है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का बनकर तैयार हो गया है। जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हम एक आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। हमने अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहराया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आशा करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलकर उत्तराखंड को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, राज्यमंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

TAGGED: #Ganeshjoshi, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #UdhamSinghNagar, GaneshJoshiSpeech, khojinarad, KrishiMantriGaneshJoshi, PMModiLeadership, RepublicDayRudrapur, RudrapurParade, RudrapurRepublicDay, RudrapurTiranga, SainikDhamDehradun, uttarakhand, UttarakhandGantantraDivas, UttarakhandUCC, VeerBhoomiUttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 27, 2026 January 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SGRRRepublicDay SGRRRepublicDay : एसजीआरआर में गणतन्त्र दिवस की धूम
Next Article ReelsEffectDivorce ReelsEffectDivorce : Reels का असर – तलाक की अजीबोगरीब वजह

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?