By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: SGRRRepublicDay : एसजीआरआर में गणतन्त्र दिवस की धूम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > SGRRRepublicDay : एसजीआरआर में गणतन्त्र दिवस की धूम
देहरादून

SGRRRepublicDay : एसजीआरआर में गणतन्त्र दिवस की धूम

श्री दरबार साहिब एवम् एसजीआरआर में आन बान शान के साथ लहराया तिरंगा.

admin
Last updated: 2026/01/27 at 10:56 AM
admin
Share
3 Min Read
SGRRRepublicDay
SGRRRepublicDay एसजीआरआर में गणतन्त्र दिवस की धूम
SHARE
Highlights
  • एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना.
  • श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रातः 9 बजे तिरंगा फहराकर देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.
  • अपने संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं.

SGRRRepublicDay : एसजीआरआर में गणतन्त्र दिवस की धूम :-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर समूह के समस्त संस्थानों में देशभक्ति, राष्ट्र गौरव और भारतीय संविधान के प्रति आस्था का भव्य उत्सव देखने को मिला। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के अन्य शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान, आन-बान और शान के साथ फहराया गया।

श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रातः 9 बजे तिरंगा फहराकर देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में राष्ट्र की एकता, अखंडता और भारतीय मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा अनुशासित परेड की सलामी ली। विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, एन एस एस कोनटिनजेंट और 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं की सुसंगठित परेड ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और राष्ट्र के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा को समझने और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान देने वाले फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर आकृति रावत, अंडर ऑफिसर निधि सोग्रवाल, अंडर ऑफिसर आदित्य पटवाल तथा सार्जेंट प्रियंका को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने संविधान निर्माताओं के सपनों को साकार करने और राष्ट्रनिर्माण में सकारात्मक सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान राष्ट्र की नींव होते हैं, जहां से जिम्मेदार, संस्कारित और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार होते हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अनुशासनपूर्ण वातावरण के बीच राष्ट्रप्रेम की भावना चरम पर रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, शिक्षकगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ShardiyaNavratri2026 : नवरात्रि में 9 दिन, 9 देवी और 9 रंग..

DahejFreeIndia : दहेज नहीं, बेटी को दें ये 3 सहारे

UPSC2026 : UPSC में IAS-IPS की शादी को लेकर भी हैं नियम

UttarakhandRoadRepair : मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

RavanKiRakh : रावण की राख घर लानी चाहिए या नहीं ?

TAGGED: #AtmanirbharBharat, #khojinaradbreakingnews, #SGRRMedicalCollege, #ShriGuruRamRai, AkhandBharat, khojinarad, KulapatiSpeech, NCCParadeSGRR, ProfKPratapan, RashtrabhaktiGeet, RashtraGauravUttarakhand, RepublicDayDehradun, SGRRDarbarSahib, SGRRGanatantraUtsav, SGRRRepublicDay, SGRRUniversityPride, TirangaLahraya

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 27, 2026 January 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RepublicDay2026 RepublicDay2026 : गणतंत्र दिवस का इतिहास
Next Article RudrapurTiranga RudrapurTiranga : रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने फहराया तिरंगा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShardiyaNavratri2026
ShardiyaNavratri2026 : नवरात्रि में 9 दिन, 9 देवी और 9 रंग..
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
DahejFreeIndia
DahejFreeIndia : दहेज नहीं, बेटी को दें ये 3 सहारे
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
UPSC2026
UPSC2026 : UPSC में IAS-IPS की शादी को लेकर भी हैं नियम
राज्य October 17, 2026
UttarakhandRoadRepair
UttarakhandRoadRepair : मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय
देहरादून October 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?