By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Rashtrapati Niketan : राष्ट्रपति की दून यात्रा से पहले अधिकारियों की बैठक
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Rashtrapati Niketan : राष्ट्रपति की दून यात्रा से पहले अधिकारियों की बैठक
देहरादून

Rashtrapati Niketan : राष्ट्रपति की दून यात्रा से पहले अधिकारियों की बैठक

राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश.

admin
Last updated: 2025/10/28 at 6:26 AM
admin
Share
5 Min Read
Rashtrapati Niketan
Rashtrapati Niketan राष्ट्रपति की दून यात्रा से पहले अधिकारियों की बैठक
SHARE
Highlights
  • राष्ट्रपति निकेतन में हॉर्स राईडिंग एरीना एवं फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा, जल्द लोकार्पण की संभावना.
  • राष्ट्रपति निकेतन परिसर में हॉर्स राइडिंग एरीना के रूप में एक नया आकर्षण.
  • पहाड़ी वास्तुशिल्प की छाप वाले फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा.

Rashtrapati Niketan : राष्ट्रपति की दून यात्रा से पहले अधिकारियों की बैठक :-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की प्रस्तावित दून यात्रा को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने देहरादून ( Dehradun)में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डॉ. गुप्ता ने राष्ट्रपति (President )  के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियां की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की परिसंपत्तियों के अंतर्गत देहरादून में बनाए जा रहे राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में पूरा किया जाय।

Contents
132 एकड़ में आकार ले रहा है अनूठा राष्ट्रपति उद्यान (President’s Garden)राष्ट्रपति निकेतन (Rashtrapati Niketan ) परिसर में हॉर्स राइडिंग एरीना के रूप में एक नया आकर्षणपहाड़ी वास्तुशिल्प की छाप वाले फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूराजनता के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा राष्ट्रपति निकेतन (Rashtrapati Niketan ) और राष्ट्रपति तपोवन (Rashtrapati Tapovan)

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

राष्ट्रपति निकेतन (Rashtrapati Niketan) में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी देहरादून डॉ. सबिन बंसल (Dehradun District Magistrate Dr. Sabin Bansal), महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी (Director General of Information Banshidhar Tiwari), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह (Senior Superintendent of Police Dehradun Ajay Singh) , मुख्य नगर अधिकारी देहरादून नमामि बसंल सहित अनेक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रपति के निकट भविष्य में देहरादून के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रेजीडेंट्स इस्टेट के भीतर संचालित परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

132 एकड़ में आकार ले रहा है अनूठा राष्ट्रपति उद्यान (President’s Garden)

राष्ट्रपति संपदाओं को “राष्ट्र का भवन” बनाने की महत्वपूर्ण पहल के चलते देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन एवं राष्ट्रपति तपोवन की स्थापना के बाद राष्ट्रपति उद्यान के निर्माण की महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य तेजी से जारी है। 132 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में बन रहा राष्ट्रपति उद्यान के कार्यों को अगले वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

राष्ट्रपति उद्यान की परिकल्पना सुगम्यता, सततता और सामुदायिक सहभागिता के सिद्धांतों पर आधारित है। जनसहभागिता, संस्कृति और नागरिक गौरव के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किए जा रहे इस उद्यान के भीतर थीम आधारित फूलों और वनस्पतियों के बाग, तितली गृह और पक्षीशाला, सुरम्य झील जैसे प्रमुख आकर्षण होंगे। देश का दूसरा सबसे ऊॅंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ इस उद्यान की पहचान का अहम हिस्सा होगा। उद्यान में पैदल एवं साईकिल ट्रैक, सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु आठ सौ से अधिक लोगों की क्षमता का एक मुक्ताकाशी रंगमंच, सार्वजनिक पुस्तकालय एवं फूड प्लाजा की भी व्यवस्था होगी।

राष्ट्रपति निकेतन (Rashtrapati Niketan ) परिसर में हॉर्स राइडिंग एरीना के रूप में एक नया आकर्षण

पहाड़ी वास्तुशिल्प की छाप वाले फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा

राष्ट्रपति निकेतन (Rashtrapati Niketan) परिसर के भीतर घुड़ सवारी क्षेत्र (हॉर्स राइडिंग एरीना) का एक नया आकर्षण भी जल्द आम लोगों के अवलोकन के लिए उपलब्ध जाएगा। जहां पर आम लोग प्रेजीडेंट्स बॉडीगार्ड के घोड़ों की सवारी एवं देखभाल के तौर-तरीकों का नजदीक से साक्षात्कार कर सकेंगे। इस एरीना में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली से प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड के 6 घोड़े लाए जा रहे हैं। यह घोड़े प्रेजीडेंट्स बॉडीगार्ड की गरिमा और परंपरा के गौरवशाली प्रतीक रहे हैं।

इन परिसरों तक आगंतुकों के सुगम व सुरक्षित पैदल आवागमन के लिए राजपुर रोड पर लोक निर्माण विभाग ( उत्तराखंड ) द्वारा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। पारंपरिक पर्वतीय वास्तुशिल्प की छाप वाले इस फुटओवर ब्रिज पर के दोनों तरफ लिफ्ट की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 32 मीटर लंबे तथा चार मीटर चौड़ाई वाले इस फुट ओवर ब्रिज का निर्माण छः माह के भीतर पूरा किया गया है।

राष्ट्रपति सचिवालय के जन संपर्क अधिकारी कुमार समरेश ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की आगामी प्रस्तावित यात्रा के दौरान नवनिर्मित हॉर्स राइडिंग एरीना एवं ओवर फुट ब्रिज का लोकार्पण किए जाने की संभावना है।

जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा राष्ट्रपति निकेतन (Rashtrapati Niketan ) और राष्ट्रपति तपोवन (Rashtrapati Tapovan)

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति निकेतन (Rashtrapati Niketan) और राष्ट्रपति तपोवन (Rashtrapati Tapovan) का गत 20 जून को लोकार्पण किया गया था। यह दोनों स्थल पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। राष्ट्रपति सचिवालय के जन संपर्क अधिकारी कुमार समरेश ने बताया कि बीते चार माह में राष्ट्रपति निकेतन में 4,753 लोगों ने तथा राष्ट्रपति तपोवन में 15,567 लोगों ने भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि निर्माणधीन राष्ट्रपति उद्यान में प्रतिवर्ष 20 लाख लोगों के आने का अनुमान है।

You Might Also Like

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

KumbhMela2027 : डीएम ने नारी निकेतन की संवासनियों को पार्क की सैर कराई 

TAGGED: #narendra modi, butterfly house, ceremonial events, ceremonial inauguration, civic administration, community engagement, cultural events Uttarakhand, cycling tracks, dehradun, Dehradun district magistrate, Dehradun municipal commissioner, Dehradun officials meeting, Dehradun visit, DGP Uttarakhand, DM Savin Bansal, Droupadi Murmu, environmental design, food plaza, garden architecture, government projects, heritage site, horse riding arena, Indian President, khoji narad, khoji narad breaking news, local administration., media coverage, national flag pole, official preparations, ongoing projects, open air theatre, pedestrian safety, PM Modi visit, President of India, President’s Estate, President’s park, presidential visit schedule, protocol meeting, public infrastructure, public library, public relations, pushkar singh dhami, Rajpur Road footbridge, Rashtrapati Niketan, Rashtrapati Tapovan, Road Safety, Rural Development, senior police officer, silver jubilee Uttarakhand, SSP Dehradun, state celebration, tourism boost, traditional architecture, traffic management, uttarakhand, Uttarakhand visit, VIP security, visitor facilities

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 28, 2025 October 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Free Health Camp Free Health Camp : लंढौरा में लगा इन्दिरेश अस्पताल का फ्री हेल्थ कैम्प
Next Article Provident Fund Court Provident Fund Court : 30 अक्टूबर को लगेगी सामान्य भविष्य निधि अदालत

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?