By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देवभूमि में असुर बाणासुर का महाकाली ने किया था अंत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देवभूमि में असुर बाणासुर का महाकाली ने किया था अंत
राज्य

देवभूमि में असुर बाणासुर का महाकाली ने किया था अंत

देवभूमि में हुआ था असुर बाणासुर का अंत.

admin
Last updated: 2025/02/18 at 5:46 AM
admin
Share
5 Min Read
देवभूमि
देवभूमि
SHARE
Highlights
  • बाणासुर और महाकाली का महायुद्ध.
  • बाणासुर का अंत कहां हुआ.
  • देवभूमि में बाणासुर का संहार.

देवभूमि में असुर बाणासुर का महाकाली ने किया था अंत : उत्तराखंड को देवों की भूमि (देव भूमि )कहा जाता है, कहते हैं ऋषि मुनियों ने सैकड़ों साल तपस्या करके इसे दिव्य भूमि बनाया है, जिसका वैभव पाने के लिए श्रद्धालु मीलों की यात्रा करके अपने भगवान के दर्शन को आते हैं.चम्पावत जिले के लोहाघाट नगर से लगभग 6 किलोमीटर दूर कर्ण करायत नामक स्थान से एक किलोमीटर ऊपर लगभग 1900 मीटर ऊंचाई पर स्थित है बाणासुर का किला. इसे स्थानीय लोग बानेकोट भी कहते हैं.‘कुमाऊं केसरी’ के नाम से प्रसिद्ध बद्रीदत्त पाण्डेय की किताब कुमाऊं का इतिहास में उन्होंने लिखा है कि लोहाघाट क्षेत्र का “सबसे पुराना किला टोल गढ़ है, जिसको कहते हैं कि बाणासुर दैत्य ने अपने लिए बनाया था।

जब वह विष्णु से न मारा गया तो महाकाली ने प्रकट होकर उसे मारा. लोहा नदी उसी दैत्य के लहू से निकली . वहां की मिट्टी कुछ लाल, कुछ काली है. कहा जाता है कि दैत्य के खून से वह ऐसी हुई. और भी सुई कोट, चुमल कोट, चंदीकोट, छतकोट, बौनकोट किले कहे जाते हैं जो खंडहर के रूप में हैं. ये छोटे-छोटे मांडलीक राजाओं द्वारा बनाये गये हैं.”

कुछ एसी है बाणासुर किले की भौगोलिक स्थिति

बाणासुर किले की भौगोलिक स्थिती अपने आप में ही मनमोहक है इसी की वजह से यह किला इतिहास के पन्नों में दर्ज है. किले से 360 अंश तक चारों दिशाओं में बहुत दूर -दूर तक का नजारा साफ देखा जा सकता है. हिमालय का तो यहां से इतना विहंगम दृश्य दिखता है कि पर्यटन विभाग ने अब यहां एक शक्तिशाली दूरबीन भी लगा दी है.किले से चारों तरफ का विहंगम दृश्य देखते ही बनता है. चोटी पर लगभग 90 मीटर लम्बे और 20-25 मीटर चौड़ाई के आकार में बने हुये किले के अवशेष अब भी साफ दिखाई देते हैं. यह किला भी अब भारतीय पुरातत्व विभाग में संरक्षण में है।

किले से पूर्व एवं उत्तर दिशा में हिमालय की श्रृंखलाएं दिखाई देती हैं और नेपाल की चोटियों से लेकर चौखम्बा तक की चोटियों को यहां से देखा जा सकता है. पश्चिम की ओर गहरी खाई है और उस ओर घना जंगल भी दिखाई देता है. दक्षिण की कर्ण करायत के आसपास की उपजाऊ जमीन इस किले से दिखाई देती है.इस किले के दो प्रवेश द्वार हैं. लम्बाकार बने इस किले के वर्तमान स्वरूप को देखकर यह सहज ही अनुमान किया जा सकता है कि इस किले का निर्माण कम से कम तीन अलग-अलग कालों में हुआ होगा. किले के चारों कोनों पर चार सुरक्षा बुर्ज बने हुए हैं. चांदपुर गढ़ी की तरह ही बाणासुर के किले में भी दीवारों बाहर देखने के लिए रोशनदान या प्रकाश छिद्र हुए हैं. इन 85 छिद्रों की निचली सतह ढालदार है, सम्भवत यह आकार इनके सामरिक उपयोग में मददगार होता होगा।

प्राचीन काल में जल का कोई स्रोत ना होने के कारण पानी की दिक्कत रहा करती थी जिसके लिए बाणासुर के किले में आयताकार कुआँ मुख्य भवन के बीचों बीच बनाया गया था. तेरह मीटर लम्बा और पांच मीटर चौड़ा यह जल संग्रहण लगभग 8 मीटर गहरा है और इसमें नीचे तक उतरने के लिए सीढ़ियां भी बनी हैं.ऐसा माना जाता हैे कि जब इस किले का उपयोग किया जाता होगा तो उन दिनों निश्चित रूप से इसी जल कुंड का पानी किले के निवासियों के उपयोग में आता होगा. यह भी हो सकता है कि उन दिनों युद्ध आदि की स्थितियों में इस कुंड को किसी बाहरी जल स्रोत के पानी से भरा जाता होगा. किले की दक्षिणी दिशा में कर्णकरायत क्षेत्र में जल स्रोतों की अधिकता आज भी इन क्षेत्र के बेहद उपजाऊ होने की एक बड़ी वजह है.संभवत ऐसे ही किसी जल स्रोत ने अतीत में बाणासुर के किले को एक बेहतरीन दुर्ग के रूप में अपनी उपयोगिता दिखाने का मौका दिया होगा. ऐसे ही अनेक लोगों ने अपनी अपनी रोचक कहानियों के साथ किले के मानचित्र को दर्शाया हैं।

You Might Also Like

AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें

Dhurandhar2BoxOffice : फिल्मी गलियारों में स्पाई फिल्मों पर भारी धुरंधर 

CharDhamYatra : चारधाम यात्रा का महत्व , कब शुरू हुई परम्परा

Dhurandar2OTT : किस ओटीटी पर होगी धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग ?

SanjayLeelaBhansali : संजय लीला भंसाली ने सेट पर किया मोबाइल बैन

TAGGED: #AncientLegends, #Banasur, #BanasuraVadh, #Devbhoomi, #HinduDevotion, #HinduGods, #HinduMythology, #IndianHeritage, #IndianMythology, #KaliMaa, #KaliMata, #Mahakali, #MahakaliStory, #MythologicalStories, #PowerOfGoddess, #ReligiousPlaces, #SacredLand, #SpiritualIndia, #UttarakhandHistory, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, uttarakhand, UttarakhandCulture

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 18, 2025 February 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून पुलिस दून पुलिस गोद लेगी एक सरकारी स्कूल  – अजय सिंह , एसएसपी
Next Article X,Y,Z और Z+ सुरक्षा कैसे होता है भारत में X,Y,Z और Z+ सुरक्षा का घेरा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HemophiliaSymptoms
HemophiliaSymptoms : हीमोफीलिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं ?
खोजी नारद कहिंन April 18, 2026
BhagwanParshuram
BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 18, 2026
MetroCityExpenses
MetroCityExpenses : शादीशुदा जोड़े का खर्च  80 हजार, समझिये हिसाब
भांडा फोड़ April 18, 2026
AmarnathYatra2026
AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें
राष्ट्रीय April 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?