By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SwachhDehradun : आइये मिलकर कूड़ा मुक्त देहरादून बनाएं –  आलोक कुमार पाण्डेय
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > SwachhDehradun : आइये मिलकर कूड़ा मुक्त देहरादून बनाएं –  आलोक कुमार पाण्डेय
देहरादून

SwachhDehradun : आइये मिलकर कूड़ा मुक्त देहरादून बनाएं –  आलोक कुमार पाण्डेय

बैठक का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए.

admin
Last updated: 2026/06/12 at 11:22 AM
admin
Share
4 Min Read
SwachhDehradun
SwachhDehradun : आइये मिलकर कूड़ा मुक्त देहरादून बनाएं -  आलोक कुमार पाण्डेय
SHARE
Highlights
  • बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) की विस्तृत समीक्षा की गई.
  • उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत घरों तक सेवा पहुंचाने और स्रोत स्तर पर कूड़ा पृथक्करण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया.
  • बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यूजर चार्ज संग्रहण बढ़ाने, नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू.

SwachhDehradun : आइये मिलकर कूड़ा मुक्त देहरादून बनाएं –  आलोक कुमार पाण्डेय :-  नगर निगम देहरादून के सभागार में नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय (आईएएस) की अध्यक्षता में स्वच्छता व्यवस्था एवं यूजर चार्ज संग्रहण कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक  में नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, नव नियुक्त सफाई निरीक्षक, निगम एवं पीएमसी के पर्यवेक्षक तथा यूजर चार्ज संग्रहण से जुड़े स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की प्रगति का आकलन करना था। नगर आयुक्त ने सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों, सफाई निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी और प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने इन स्थलों को पूर्णतः समाप्त करने तथा भविष्य में वहां कूड़ा एकत्रित न होने देने के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत घरों तक सेवा पहुंचाने और स्रोत स्तर पर कूड़ा पृथक्करण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए घर-घर कूड़ा संग्रहण और गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संग्रहण व्यवस्था की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में यूजर चार्ज संग्रहण की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के प्रदर्शन का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले और अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन वाले समूहों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया गया।

तिमाही आधार पर संग्रहण की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने राजस्व संग्रहण में वृद्धि के लिए आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान नगर आयुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। समूहों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा यूजर चार्ज संग्रहण प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया गया।

बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यूजर चार्ज संग्रहण बढ़ाने, नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उप नगर आयुक्त तनवीर सिंह मरवाह, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वित प्रयासों के साथ निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने और देहरादून को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

DehradunDMNews : मुख्यमंत्री घोषणायें सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान , डीएम

NEETUG2026 : रोडवेज बसों में फ्री सफर कर एग्जाम देंगे NEET छात्र

VoterListRevision ; 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

UttarakhandVoterList : 15 सितंबर तक जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

UttarakhandMadarsaBoard : मदरसा बोर्ड की उलटी गिनती शुरू

TAGGED: #DehradunSmartCity, #khojinaradbreakingnews, #SwachhBharatMission, #SwachhDehradun, AlokKumarPandeyIAS, CleanDehradunMission, DehradunCleanlinessDrive, DehradunMunicipalCorporation, DoorToDoorGarbage, GarbageFreeDehradun, khojinarad, KhojiNaradPost, SelfHelpGroupsUttarakhand, UrbanCleanlinessIndia, UserChargeCollection, WasteManagementIndia, WasteSegregationCampaign, ZeroWasteDehradun

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 12, 2026 June 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NEETUG2026 NEETUG2026 : रोडवेज बसों में फ्री सफर कर एग्जाम देंगे NEET छात्र
Next Article DehradunDMNews DehradunDMNews : मुख्यमंत्री घोषणायें सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान , डीएम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DehradunDMNews
DehradunDMNews : मुख्यमंत्री घोषणायें सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान , डीएम
उत्तराखण्ड June 12, 2026
NEETUG2026
NEETUG2026 : रोडवेज बसों में फ्री सफर कर एग्जाम देंगे NEET छात्र
राज्य June 12, 2026
VoterListRevision
VoterListRevision ; 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
उत्तराखण्ड June 12, 2026
UttarakhandVoterList
UttarakhandVoterList : 15 सितंबर तक जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
राज्य June 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?