By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: इस व्रत में रखें इन बातों का ध्यान…? हो जाएगा शुद्धिकरण…
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > इस व्रत में रखें इन बातों का ध्यान…? हो जाएगा शुद्धिकरण…
खोजी नारद कहिंन

इस व्रत में रखें इन बातों का ध्यान…? हो जाएगा शुद्धिकरण…

admin
Last updated: 2024/04/10 at 7:23 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

उपवास की संकल्पना आयुर्वेद से देखने को मिलती है। शाब्दिक अर्थ है,,ईश्वर के नजदीक रहना लेकिन सेहत के मामले में इसका मतलब है पाचन तंत्र को आराम देना।

Contents
फलाहार में रखें कुछ बातों का ध्यानश्रीअन्न है गुणकारीमानसिक उपवास के लिए जरूरी नियम

बता दें कि चैत्र नवरात्रि में गर्मी के मौसम के चलते पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है। ऐसे में सात्विक आहार के साथ-साथ कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है तभी सही मायने में उपवास की सार्थकता है।

उपवास की सफलता इसी में है, जब पाचन तंत्र को आराम मिलने के साथ मन भी शांत और स्थिर रहे। गौरतलब है, कि 09 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।

ऐसे में सात्विक आहार के साथ-साथ मानसिक संयम का भी पालन करना भी बेहद जरूरी है। चूंकि, गर्मियों के इस मौसम में पाचन तंत्र की क्षमता वैसे भी कमजोर हो जाती है, इसलिए आठ-नौ दिन लघु आहार यानी सुपाच्य भोजन करने से उपवास की सार्थकता पूरी की जा सकती है।

फलाहार में रखें कुछ बातों का ध्यान

जानकारी के मुताबिक,, आमतौर पर उपवास के दौरान लोग आलू, मीठा आलू, साबूदाना, मूंगफली, दही आदि का सेवन करने लग जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह का भोजन आसानी से नहीं पच पाता है।

आधुनिक शास्त्र के मुताबिक इसमें कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है। उपवास का नियम है लघु भोजन, लेकिन आजकल का यह लाइफस्टाइल, ठीक इसके उलट साबित हो रहा है।

श्रीअन्न है गुणकारी

कुट्टू (एक तरह का श्रीअन्न) और रई (सामा) चावल दोनों ही पचने में सहज हैं और उपवास में गुणकारी भी।

चूंकि, हम पाचन तंत्र को आराम दे रहे हैं तो ध्यान रखें ऐसे में भोजन की मात्रा रोजाना की डाइट से आधी हो।

गर्मी के दिनों के नवरात्र में हमें ध्यान रखना है कि पानी की मात्रा कम न हो। इसके लिए नींबू शरबत, हल्की लस्सी, छाछ को भरपूर मात्रा में लेना है।

इसके अलावा, मौसमी फलों का पर्याप्त सेवन भी करें। इस मौसम में आप तरबूज, संतरे और खीरा आदि ले सकते हैं। आलू, साबूदाना के बजाय कुट्टू, सामा चावल, सिंघाड़ा, मखाना का सेवन ज्यादा बेहतर साबित होगा।

बता दें, कि मखाना पचने में आसान होता है और इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा में होता है। कम मात्रा में मूंगफली ले सकते हैं।

साथ ही, उपवास के लिए आहार तैयार करते समय ज्यादा मात्रा में घी या तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

दही को छाछ के रूप में लें तो बेहतर है। गर्मी के दिनों में हमारे शरीर का बल कम होता है और हम भोजन भी कम करते हैं।

ऐसे में बहुत भारी वजन उठाने या बहुत अधिक चलने-फिरने से बचना चाहिए।

मानसिक उपवास के लिए जरूरी नियम

अगर आप इन नौ दिनों के दौरान डिजिटल और इंटरनेट मीडिया से दूर रहें, तो मन का भी उपवास हो जाएगा। उपवास का अर्थ ही है संयम बढ़ाना।

टीवी, इंटरनेट मीडिया के प्रलोभन से बचें। प्रयास करें, कि अगर पूरा दिन टीवी या मोबाइल देखते हैं तो एक घंटा देखें या ना ही देखें तो सेहत के लिए बेहतर होगा।

अगर शारीरिक-मानसिक उपवास करते हैं तो हमारा आत्मिक संयम बढ़ जाता है। सत्व गुणों को बढ़ाना हमारे उपवास का मतलब होता है।

सत्व गुण बढ़ाने लिए जैसे हम सात्विक आहार लेते हैं उसी तरह के मन के सत्व गुण को बढ़ाने के लिए चंचलता, निराशा, चिड़चिड़ापन और एंजाइटी बढ़ाने वाले कारणों से दूर रहना होगा।

 

You Might Also Like

MonsoonPhoneCare : बारिश में स्मार्टफोन को बचाने के आसान तरीके

BadrinathControversy : बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा विवाद जांच से पहले बदले गए 32 CCTV

Diamondrobbery : इंस्टाग्राम पर चोरी के हीरे के हार पहन वीडियो बनाना पड़ा भारी

DehradunCrimeNews : मामूली विवाद से मचा खूनी बवाल! Dehradun की सड़क पर गूंजी गोलियां, दो घायल

WhatsAppWebUpdate : WhatsApp Web पर आया ‘ब्रह्मास्त्र’ फीचर

TAGGED: #viralnews, happy navratri 2024, todayupdate

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 10, 2024 April 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हो जाएं सावधान,,,गोलगप्पे के चटपटे पानी में कहीं आप तो नहीं पी रहे जहर..?
Next Article हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के सौतेले भाई को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,जानिए क्या पूरा मामला…

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RahulGandhiSpeech : अमर सिंह मेहता के घर शोक के बीच कांग्रेस पार्षद मुकीम अहमद की फोटो पर उठे सवाल
देहरादून July 18, 2026
RahulGandhiSpeech : 5 साल की मेहनत पर पानी! BJP सरकार में 150 पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद?
देहरादून July 18, 2026
RahulGandhi : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर शैलजा का बड़ा बयान
देहरादून July 18, 2026
RahulGandhiYouthSamvad
RahulGandhiYouthSamvad : राहुल गांधी का संवाद या जैस्मीन का शो युवाओं ने किसे चुना
देहरादून July 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?