By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ में BJYM नेता की धारदार हथियार से हत्या, हिंदू संगठनों ने PFI पर उठाई उंगली
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ में BJYM नेता की धारदार हथियार से हत्या, हिंदू संगठनों ने PFI पर उठाई उंगली
राष्ट्रीय

कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ में BJYM नेता की धारदार हथियार से हत्या, हिंदू संगठनों ने PFI पर उठाई उंगली

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
2 Min Read
karnataka
karnataka
SHARE

बेंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के जिला सचिव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार रात प्रवीण नेट्टारू जब दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। कई दक्षिणपंथी समूहों ने हत्या के पीछे पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का हाथ होने का शक जताया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस पर अभी बयान नहीं आया है।

Contents
करीबियों से पूछताछ कर रही पुलिससीएम ने जताया दुखवीएचपी ने किया बंद का आह्वान

प्रवीण बेल्लारे क्षेत्र के पास एक पोल्ट्री की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात को जब वह घर लौट रहे थे तभी करीब 9 बजे उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण प्रवीण ने दम तोड़ दिया।

करीबियों से पूछताछ कर रही पुलिस

दक्षिण कन्नड़ के एसपी सोनवणे ऋषिकेश ने बताया कि मामले में पड़ताल शुरू हो चुकी है। वारदात की जगह अगर सीसीटीवी कैमरा लगा है तो उसकी फुटेज की जांच की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने पीड़ित के करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

सीएम ने जताया दुख

फिलहाल अभी हत्या की वजह नहीं पता चल पाई है। सीएम बसवराज बोम्मई ने भी भाजयुमो नेता की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह जघन्य अपराध करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा।’

वीएचपी ने किया बंद का आह्वान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता की हत्या के बाद कार्यकर्ताओं में रोष है। हत्या के विरोध में कार्यकर्ता रात में ही सड़कों पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। विश्व हिंदू परिषद ने जिले के कडाबा, सूलिया और पुत्तुर तालुक में बुधवार को बंद का आह्वान किया है। कई दक्षिणपंथी समूहों ने हत्या के पीछे पीएफआई और एसडीपीआई के होने का शक जताया है।

You Might Also Like

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

FinancialYear2026-27 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव

BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 27, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ayushman आयुष्मान योजना से कैंसर के मरीजों का इलाज बंद होने की आशंका, दूसरी बीमारियों का इलाज भी हुआ प्रभावित
Next Article minister dharmendra pradhan सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?