2025 Blockbuster : कांतारा चैप्टर 1 ने रचा नया इतिहास! छावा को पछाड़कर बनी 2025 की नंबर 1 ब्लॉकबस्टर फिल्म :- दोस्तों, अक्सर फिल्मों का जादू ओटीटी रिलीज (OTT Release) के बाद फीका पड़ जाता है, लेकिन ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की “कांतारा चैप्टर 1” (“Kantara Chapter 1”) ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है! यह फिल्म अपने चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस (box office) पर गदर मचा रही है, और रिलीज (Release ) के एक महीने बाद भी इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही।
पहले दिन से लगातार धमाका
होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी यह माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म (Mythological thriller film) , पहले ही दिन से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. (Tamil) , तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम — पांच भाषाओं में रिलीज इस फिल्म ने हर जगह शानदार प्रदर्शन किया है. साउथ में जहां इसकी कमाई लाखों में पहुंच गई, वहीं हिंदी बेल्ट में “कांतारा चैप्टर 1” आज भी करोड़ों में खेल रही है!
29 दिन की जबरदस्त कमाई
सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29वें दिन तक फिल्म ने भारत में कुल 601.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. भाषाओं के अनुसार आंकड़े कुछ ऐसे हैं — कन्नड़ में 193.62 करोड़, तेलुगु में 89.68 करोड़, हिंदी में 211.5 करोड़, तमिल में 61.93 करोड़ और मलयालम में 44.95 करोड़ रुपये का बिज़नेस।
29वें दिन सिर्फ हिंदी में ही फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए —जो किसी भी फिल्म के लिए चौथे हफ्ते में शानदार आंकड़ा है।
“छावा” को पछाड़कर बनी 2025 की नंबर 1 फिल्म
अब सबसे बड़ी बात — कांतारा चैप्टर 1 ने 2025 की सुपरहिट फिल्म “छावा” (Superhit film “Chhaava”) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है! छावा ने जहां 600.10 करोड़ की कमाई की थी, वहीं ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की इस फिल्म ने उसे पीछे छोड़ते हुए 601.68 करोड़ का आंकड़ा छू लिया, अब यह फिल्म बन चुकी है 2025 की नंबर 1 ब्लॉकबस्टर (2025 Blockbuster) मूवी!
ग्लोबली भी धमाकेदार परफॉर्मेंस
भारत ही नहीं, विदेशों में भी “कांतारा चैप्टर 1” का जादू बरकरार है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 824.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें से सिर्फ विदेशों से 110.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
(Rishabh Shetty) ऋषभ शेट्टी ने फिर दिखाया कमाल
ओटीटी रिलीज के बावजूद फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ है, थियेटरों में अब भी सीटें फुल हैं, और हर शो हाउसफुल जा रहा है।
ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) ने एक बार फिर साबित कर दिया — “कहानी अगर दिल से कही जाए, तो भाषा कोई मायने नहीं रखती. कांतारा चैप्टर 1 (“Kantara Chapter 1”) अब सिर्फ एक फिल्म नहीं,ल्कि भारतीय सिनेमा की नई पहचान बन चुकी है! ।

