जॉली LLB 3 की जबरदस्त वापसी | Akshay-Arshad की जोड़ी का धमाका :- नमस्कार दोस्तों, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोडी ने एक बार फिर बडे पर्दे पर धमाल मचा दिया है, जॉली एलएलबी थ्री सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन शानदार शुरुआत की है, चलिए जानते हैं इसकी पूरी रिपोर्ट, जॉली एलएलबी सीरीज की वापसी, 2013 में आई पहली जॉली एलएलबी में अरशद वारसी नजर आए थे और फिल्म सुपरहिट रही, इसके बाद 2017 में अक्षय कुमार ने जॉली एलएलबी टू में लीड रोल निभाया और फिल्म ने बॉक्स औफिस पर जबरदस्त कमाई की, अब करीब 8 साल बाद डायरेक्टर सुभाष कपूर ने जॉली एलएलबी थ्री के साथ दोनों जॉली को एक ही कोर्टरूम में ला दिया है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- ‘नन्हीं परी’ हत्याकांड में न्याय नहीं! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उठे सवाल
डबल ड्रामा, डबल धमाका, इस बार फिल्म में डबल मज़ा है, एक तरफ जॉली नंबर वन, यानी अरशद वारसी, और दूसरी तरफ जॉली नंबर टू, यानी अक्षय कुमार, इन दोनों के बीच की भिडंत को और मजेदार बनाते हैं, जज सौरभ शुक्ला, जिनकी वापसी ने फिल्म में जान डाल दी है, पहले दिन की कमाई और रिकॉर्ड्स, फिल्म ने ओपनिंग डे पर बारह दशमलव पाँच शून्य करोड का कलेक्शन किया, हालांकि, ये जॉली एलएलबी टू के ओपनिंग कलेक्शन 13.20 करोड से थोडा कम है।
लेकिन इसने तन्वी द ग्रेट, ग्राउंड जीरो, और वनवास जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड दिया है, यह फिल्म पहले ही दिन हिट होने के संकेत दे चुकी है, वीकेंड पर धमाका तय, फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, टिकट खिडकी पर बढ़ती भीड को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि, वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बडा उछाल आ सकता है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- उत्तराखंड में बारिश का तांडव, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
जॉली और जॉली की ये जुगलबंदी दर्शकों के दिलों में उतर चुकी है, अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या जॉली एलएलबी थ्री, अपनी पिछली दोनों फिल्मों का कलेक्शन पार कर पाएगी, क्या यह साल दो हज़ार पच्चीस की टॉप फिल्म्स में शामिल हो पाएगी, ये जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ, अगर आपने फिल्म देखी है, तो कमेंट में जरूर बताएं आपको जॉली नंबर वन ज्यादा पसंद आया या नंबर टू, वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और शेयर करना न भूलें। मिलते हैं अगले अपडेट के साथ, धन्यवाद

