‘Jolly LLB 3’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म! अक्षय-अरशद की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल :- नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका Khoji Narad News में आज हम बात करने वाले हैं उस फिल्म की, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे — जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और अरशद वारसी की सुपरहिट फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की, जो अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है!
दोस्तों, ‘जॉली एलएलबी 3’ को 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन मचाया धमाल
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा, और फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. अब अच्छी खबर यह है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
जी हां, आपने सही सुना!‘जॉली एलएलबी 3’ सिर्फ एक नहीं बल्कि दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होगी, रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 14 नवंबर से JioCinema (Hotstar) और Netflix — दोनों पर स्ट्रीम की जाएगी।
हालांकि, अभी मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह फिल्म एक लीगल ब्लैक कॉमेडी है, जहां कोर्टरूम ड्रामा और समाजिक संदेश का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
फिल्म की कहानी किसानों से जुड़े ज़मीन के मुद्दों पर आधारित है, जहां अक्षय कुमार और अरशद वारसी मिलकर किसानों को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं।
पहले पार्ट में अरशद वारसी ने जॉली का किरदार निभाया था, दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार लीड रोल में थे, और अब तीसरे पार्ट में दोनों एक साथ नज़र आ रहे हैं —
यानि डबल धमाका और डबल मज़ा!
इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे शानदार कलाकार हैं।
इन सभी ने मिलकर फिल्म को एक बेहतरीन लीगल एंटरटेनमेंट बना दिया है।
तो दोस्तों, अगर आपने अभी तक ‘जॉली एलएलबी 3’ नहीं देखी, तो 14 नवंबर को ओटीटी पर जरूर देखिए, क्योंकि अक्षय और अरशद की जोड़ी एक बार फिर आपको हंसाएगी भी और सोचने पर मजबूर भी करेगी।
ऐसी ही बॉलीवुड की ताज़ा खबरों के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
धन्यवाद!

