By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: जयपुर पुलिस ने किया हाई प्रोफाइल पार्टी का पर्दाफाश, शराब और शबाब संग रात रंगीन, तहसीलदार, इंस्पेक्टर और प्रोफेसर.
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > जयपुर पुलिस ने किया हाई प्रोफाइल पार्टी का पर्दाफाश, शराब और शबाब संग रात रंगीन, तहसीलदार, इंस्पेक्टर और प्रोफेसर.
राष्ट्रीय

जयपुर पुलिस ने किया हाई प्रोफाइल पार्टी का पर्दाफाश, शराब और शबाब संग रात रंगीन, तहसीलदार, इंस्पेक्टर और प्रोफेसर.

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
3 Min Read
jaipur police
jaipur police
SHARE

राजस्थान में अजमेर डिस्कॉम अधिकारियों के अश्लील डांस पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद जयपुर पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल पार्टी का पर्दाफाश किया है. इस डांस पार्टी में शराब और शबाब के साथ जुआ खेलते हुए लोग अपनी रात रंगीन कर रहे थे।

Contents
रात के अंधेरे में कर रहे थे अय्याशी.पार्टी में पुलिस को देखकर उड़े होश.दिल्ली के बाप-बेटे की थी पार्टी.नेपाल से जुड़े हैं पार्टी के तार.

जयपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने पार्टी में दबिश दी तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए. टीम ने मौके से 13 लड़कियों सहित 84 लोगों को पकड़ा है. इनमें एक तहसीलदार, इंस्पेक्टर और प्रोफेसर भी शामिल है. मौके से ब्रांडेड शराब, 14 लग्जरी कारें और 23 लाख रुपए की नकदी जब्त की है।

रात के अंधेरे में कर रहे थे अय्याशी.

एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने मीडिया को बताया कि जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके के सहीपुरा फार्म हाउस में एक हाई प्रोफाइल पार्टी होने की सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में दबिश दी तो वहां हाई प्रोफाइल डांस पार्टी के साथ 7 कसिनो थे. लड़के-लड़कियों की भीड़ थी. कोई शराब पी रहा था तो कोई हुक्के के कश लगा रहा था. लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे थे।

पार्टी में पुलिस को देखकर उड़े होश.

एसीपी लांबा ने बताया कि मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है. पार्टी में लड़कियों को वस्तु की तरह परोसा जा रहा था. अचानक पहुंची पुलिस टीम को देख सभी लोगों के होश उड़ गए।

सभी घबराकर इधर-उधर भागने लगे. टीम ने घेराबंदी कर 13 डांस गर्ल सहित 84 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया. इनमें एक कर्नाटक पुलिस का इंस्पेक्टर अन्जया, बेंगलुरु का तहसीलदार नाथ और कॉलेज प्रोफेसर के.एल.रमेश भी शामिल है।

पुलिस ने फार्म हाउस के मैनेजर मनोज सोनी को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी अपराध के तहत मामला दर्ज किया है.

दिल्ली के बाप-बेटे की थी पार्टी.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली निवासी नरेश मल्होत्रा उर्फ राहुल उर्फ बबलू और उसके बेटे मनवेश ने इस पार्टी का आयोजन करवाया था. हाई प्रोफाइल पार्टी में खाने-पीने का इंतजाम जयपुर के मोतीडूंगरी इलाके में रहने वाले किशन ने किया था।

पार्टी में 9 हुक्का, 7 कसिनो टेबल, 44 बोतल अंग्रेजी शराब, 66 बोतल इंग्लिश बीयर, 14 लग्जरी कार, 1 ट्रक और 23 लाख 71 हजार 408 रुपए जब्त किए हैं.

नेपाल से जुड़े हैं पार्टी के तार.

पुलिस के मुताबिक, इस नाइट पार्टी के तार नेपाल से जुड़े हैं. मेरठ निवासी मनीष शर्मा ने नेपाल से इस इवेंट को आयोजित करवाया है. मनीष अक्सर ऐसी पार्टियों का आयोजन करता है।

जयपुर से पहले उसने देश के कई शहरों में इस तरह की पार्टियां की है. उसके संपर्क देशभर के जुआरियों से हैं. पार्टियों में जुआरी भी शामिल होते हैं. इस पार्टी में गिरफ्तार अधिकांश लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के हैं।

You Might Also Like

BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति

DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !

BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल

IndianRailway : ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें स्टेशन

IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 August 22, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uttrakhand 257 अवरुद्ध सड़कों को फिर से खोलने, प्रभावित गांवों में बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी.
Next Article pakistani spy caught from delhi दिल्ली से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, हिन्दू शरणार्थी बनकर राजधानी आया, 6 साल पहले मिली थी भारत की नागरिकता.

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttrakhandPolitics
UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण
देहरादून April 16, 2026
UttarakhandTourism
UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल
देहरादून April 16, 2026
chardhamyatra2026
chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान
उत्तराखण्ड April 16, 2026
CervicalPain
CervicalPain : गर्दन का दर्द, क्या दिमाग तक डाल सकता है असर ?
खोजी नारद कहिंन April 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?