By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RetinopathyofPrematurity : बच्चों में आंखों की जांच करवाना जरूरी 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > RetinopathyofPrematurity : बच्चों में आंखों की जांच करवाना जरूरी 
हेल्थ

RetinopathyofPrematurity : बच्चों में आंखों की जांच करवाना जरूरी 

सही समय पर जांच है सबसे बड़ा बचाव.

admin
Last updated: 2026/02/25 at 11:39 AM
admin
Share
4 Min Read
RetinopathyofPrematurity
RetinopathyofPrematurity : बच्चों में आंखों की जांच करवाना जरूरी 
SHARE
Highlights
  • ROP क्या है और यह क्यों होता है?
  • किन बच्चों को है स्क्रीनिंग की सबसे ज्यादा जरूरत ?
  • नीचे दी गई परिस्थितियों में रेटिना विशेषज्ञ से आंखों की जांच करवाना जरूरी होता है.

RetinopathyofPrematurity :  बच्चों में आंखों की जांच करवाना जरूरी  :-  समय से पहले जन्मे बच्चों में रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी नामक गंभीर आई डिजीज के बारे में आई हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट ऑप्थल्मोलॉजिस्ट, डॉ. के अनुसार, समय से पहले जन्म लेने वाले या कम वजन वाले बच्चों की आंखों में एक बेहद गंभीर समस्या हो सकती है।

Contents
ROP क्या है और यह क्यों होता है?किन बच्चों को है स्क्रीनिंग की सबसे ज्यादा जरूरत ?बाहर से सामान्य दिखने पर भी हो सकता है खतरासही समय पर जांच है सबसे बड़ा बचाव

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
इसे मेडिकल भाषा में आरओपी (Retinopathy of Prematurity – ROP) कहा जाता है। अगर सही समय पर इस बीमारी को पहचाना और इसका इलाज नहीं किया गया, तो यह बच्चे की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए छीन सकती है।इस आर्टिकल में डॉक्टर की मदद से आपको आसान शब्दों में समझा रहे हैं कि यह बीमारी क्या है और आप अपने शिशु की आंखों को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

ROP क्या है और यह क्यों होता है?

समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों की आंखों के रेटिना की ब्लड वेसल्स पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाती हैं। जन्म के बाद इन नसों का विकास या तो बहुत धीमा हो जाता है या फिर असामान्य तरीके से होने लगता है। अस्पताल में बच्चे को दी जाने वाली अनियंत्रित ऑक्सीजन और शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती है। कई बार यह बीमारी इतनी तेजी से बढ़ती है कि तुरंत इलाज की जरूरत पड़ जाती है।

किन बच्चों को है स्क्रीनिंग की सबसे ज्यादा जरूरत ?

नीचे दी गई परिस्थितियों में रेटिना विशेषज्ञ से आंखों की जांच करवाना जरूरी होता है:

कम समय और कम वजन: गर्भावस्था के 34 सप्ताह से पहले जन्म लेने वाले और/या 2 किलोग्राम से कम वजन वाले सभी बच्चे।
NICU में भर्ती बच्चे: जिन बच्चों को जन्म के बाद NICU में मुश्किल समय बिताना पड़ा हो या जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी हो।
अन्य स्वास्थ्य समस्याएं: जिन शिशुओं को सांस लेने में तकलीफ, खून की कमी या प्लेटलेट्स कम होने की समस्या रही हो।
डॉक्टर की सलाह: अगर इलाज कर रहे शिशु रोग विशेषज्ञ जांच की सलाह देते हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

बाहर से सामान्य दिखने पर भी हो सकता है खतरा

ROP एक साइलेंट बीमारी है। सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि शुरुआत में बच्चे की आंखें बाहर से देखने पर बिल्कुल सामान्य लगती हैं।

जब तक आंखों में सफेद चमक, कम देखने की क्षमता या आंखों का आकार छोटा होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तब तक बीमारी बहुत आगे बढ़ चुकी होती है। इस अंतिम चरण में आंखों को जो नुकसान होता है, उसे अक्सर ठीक नहीं किया जा सकता।

सही समय पर जांच है सबसे बड़ा बचाव

अच्छी खबर यह है कि समय पर की गई स्क्रीनिंग और इलाज से अंधेपन को पूरी तरह से रोका जा सकता है। अगर शुरुआत में ही बीमारी पकड़ में आ जाए और नियमित रूप से डॉक्टर को दिखाया जाए, तो समय से पहले जन्मे बच्चे भी एक स्वस्थ दृष्टि के साथ सामान्य जीवन जी सकते हैं।

इसलिए, माता-पिता के लिए सबसे जरूरी सलाह यही है कि बच्चे की आंखों में किसी भी लक्षण के दिखने का इंतजार न करें। बच्चे के जन्म के दिन से एक महीने (आदर्श रूप से 3 से 4 सप्ताह) के भीतर ही किसी अच्छे रेटिना स्पेशलिस्ट से ROP की जांच जरूर करवाएं।

You Might Also Like

IDFCFirstBankFraud : बैंकों की चिंता बढ़ा सकता है आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

ChampawatHoliFestival : चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

UttarakhandPolice :’ उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित SKOCH Award

UttarakhandEnergyCorruption : ऊर्जा विभाग में सुनियोजित भ्रष्टाचार – यशपाल आर्य

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, baby eye disease, early eye screening, khojinarad, low birth weight eyes, NICU baby eyes, oxygen therapy eyes, pediatric ophthalmologist, premature baby blindness, preterm babies eye check, retina blood vessels, Retinopathy of Prematurity, retinopathy treatment, ROP, ROP screening, silent eye disease

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 25, 2026 February 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChampawatHoliFestival ChampawatHoliFestival : चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ
Next Article BungMovie BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IDFCFirstBankFraud
IDFCFirstBankFraud : बैंकों की चिंता बढ़ा सकता है आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड
राज्य February 25, 2026
BungMovie
BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी
खोजी नारद कहिंन February 25, 2026
ChampawatHoliFestival
ChampawatHoliFestival : चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ
उत्तराखण्ड February 25, 2026
UttarakhandPolice
UttarakhandPolice :’ उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित SKOCH Award
खोजी नारद कहिंन February 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?