By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: पाकिस्तान को रगड़ देगा भारत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > पाकिस्तान को रगड़ देगा भारत
वीडियो

पाकिस्तान को रगड़ देगा भारत

सीमा पर घमासान तय, भारत का रौद्र रूप देख कांपा पाकिस्तान!

admin
Last updated: 2025/04/24 at 9:35 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • भारत का पलटवार तय!
  • पाकिस्तान पर गिरेगा कहर.
  • अब होगा आर-पार.

पाकिस्तान को रगड़ देगा भारत :  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की लपटों को और तेज़ कर दिया है. इस हमले में टारगेटेड किलिंग की जो रणनीति अपनाई गई, उसने यह साफ संकेत दिया कि घटना योजनाबद्ध थी और इसके पीछे सीमा पार से आया समर्थन या साजिश शामिल हो सकती है. नतीजा ये है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना में हलचल मच गई है.
अब बड़ा सवाल उठ रहा है — अगर भारत जवाबी कार्रवाई करता है तो क्या दुनिया उसका समर्थन करेगी? जवाब है — हां, और इसके पीछे कई ठोस वजहें हैं।

क्यों आ सकती है कार्रवाई की नौबत? TRF (The Resistance Front) के आतंकियों ने मंगलवार को जो हमला किया, वह किसी सामान्य वारदात से कहीं अधिक क्रूर और रणनीतिक था. चश्मदीदों के अनुसार आतंकियों ने पहले पहचान पूछी — हिंदू या मुसलमान — फिर निर्दोष लोगों को बेरहमी से मार डाला. 26 लोगों की जान चली गई. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में एक कूटनीतिक दौरे पर थे और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत में मौजूद थे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कूटनीतिक गतिविधियों के बीच यह हमला कई सवाल खड़े करता है।

भारत के साथ कौन-कौन से देश खड़े होंगे? और क्यों?

अमेरिका : कारगिल युद्ध के दौरान भी अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाकर LOC से पीछे हटने को कहा था. आज भारत-अमेरिका संबंध QUAD, I2U2, और रक्षा समझौतों के जरिए पहले से कहीं अधिक मज़बूत हैं. अगर भारत कड़ी कार्रवाई करता है, तो अमेरिका का कूटनीतिक समर्थन तय है।

रूस : भारत का दशकों पुराना मित्र. कारगिल के समय भी समर्थन दिया और आज भी रक्षा क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा साझेदार है. एस-400, ब्रह्मोस, और अन्य रक्षा परियोजनाएं इसका प्रमाण हैं. रूस भारत के किसी भी आत्मरक्षात्मक कदम का विरोध नहीं करेगा।

फ्रांस :  राफेल डील के बाद से भारत-फ्रांस रिश्ते नई ऊंचाइयों पर हैं. फ्रांस ने LOC उल्लंघन के खिलाफ 1999 में भी भारत का समर्थन किया था. मौजूदा समय में भी फ्रांस भारत का प्रबल सहयोगी रहेगा।

इजराइल : कारगिल युद्ध के समय भारत को इजराइल से मिली तकनीकी मदद निर्णायक थी. आज साइबर सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में दोनों देशों का सहयोग और गहरा हो गया है. इजराइल खुलकर भारत के साथ खड़ा होगा।

ब्रिटेन ; 1999 में ब्रिटेन शुरुआत में तटस्थ था, लेकिन बाद में भारत के पक्ष में आया. आज ब्रिटेन के साथ FTA पर बातचीत चल रही है और संसद में भारत समर्थक लॉबी मजबूत है. ब्रिटेन भारत की कार्रवाई का विरोध नहीं करेगा।

चीन :  हालांकि भारत और चीन के संबंधों में तनाव रहा है, लेकिन दोनों देश एक-दूसरे की आर्थिक ताकत को समझते हैं. चीन ने हाल ही में भारत को ‘ड्रैगन और हाथी साथ चलें’ वाला संदेश भी दिया है. ऐसे में चीन भारत के खिलाफ खुलकर नहीं आएगा. भारत की आज की विदेश नीति ने उसे वैश्विक मंचों पर सम्मान और समर्थन दिलाया है. अगर भारत पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई करता है — चाहे वो सैन्य हो या कूटनीतिक — तो 1999 के मुकाबले आज अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन कहीं ज्यादा मज़बूत, मुखर और संगठित रहेगा. भारत अब केवल एक क्षेत्रीय शक्ति नहीं, बल्कि एक वैश्विक भागीदार है — और दुनिया यह अच्छी तरह जानती है।

You Might Also Like

Navratri2026 : नौ दिन नौ रूप एक ही शक्ति मां दुर्गा!

Kanyakumari : भारत का आखिरी छोर! Kanyakumari का अद्भुत संगम

Dhurandhar : जसकीरत सिंह रंगी की असली कहानी?

MundeshwariTemple : मुंडेश्वरी मंदिर का चमत्कार… जहां आस्था के आगे झुक गया विज्ञान!

ChaitraNavratri2026 : हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर): सृष्टि की शुरुआत से नई उम्मीदों तक

TAGGED: #ArmyNews, #BalakotStrike, #BorderClash, #BreakingNewsIndia, #DefenceIndia, #DefendIndia, #india, #IndiaAttack, #IndiaBordersStrong, #IndiaDefense, #IndiaFirst, #IndianAirForce, #IndianArmyAction, #IndiaNationFirst, #IndianBorders, #IndianForces, #IndianPolitics, #IndianPowerShow, #IndianResponse, #IndianSoldiers, #IndiaPower, #IndiaRetaliates, #IndiaSecurity, #IndiaSpeaks, #IndiaStrikesBack, #IndiaStrongReply, #IndiaToday, #IndiaVsPakistan, #IndoPakNews, #LatestIndiaNews, #LOCAction, #LOCNews, #ModiAction, #ModiGovernment, #ModiStrongStand, #narendra modi, #narendramodi, #NationalSecurity, #PakBorderCrisis, #PakistanAlert, #PakistaniTerror, #PakistanTension, #PakistanWarning, #PatrioticIndia, #PulwamaRevenge, #SouthAsiaNews, #StrikeReadyIndia, #SurgicalStrike, #SurgicalStrikeNews, #TerrorismEndsNow, Amit Shah, indianarmy, indianews, khoji narad, khoji narad breaking news, Pakistan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 24, 2025 April 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संविधान बचाओ रैली संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक बनायेंगे – धस्माना
Next Article 'जिसने मेरे भाई को मारा उसका सिर चाहिए' ‘जिसने मेरे भाई को मारा उसका सिर चाहिए’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Navratri2026
Navratri2026 : नौ दिन नौ रूप एक ही शक्ति मां दुर्गा!
धार्मिक March 23, 2026
Artemis2Mission
Artemis2Mission : नया अध्याय लिखने जा रहा है. आर्टेमिस 2 मिशन
अंतराष्ट्रीय March 23, 2026
FacebookMoneyCreator
FacebookMoneyCreator : फेसबुक पर पैसों की बरसात, कंटेंट क्रिएटर्स होंगे मालामाल
भांडा फोड़ March 23, 2026
BrainStroke
BrainStroke : ब्रेन स्ट्रोक क्यों आता है ?
रेसिपी March 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?