By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक बनायेंगे – धस्माना
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक बनायेंगे – धस्माना
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक बनायेंगे – धस्माना

केंद्र व प्रदेश की सरकारों से जनता निराश - करण माहरा

admin
Last updated: 2025/04/24 at 6:20 AM
admin
Share
4 Min Read
संविधान बचाओ रैली
संविधान बचाओ रैली
SHARE
Highlights
  • संविधान बचाओ रैली में जुटेगी प्रदेशभर से भीड़ यशपाल आर्य.
  • संविधान बचाओ रैली: देश भर से जुटे समर्थक, धस्माना बोले- अब बदलाव तय.
  • संविधान बचाओ मिशन.

संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक बनायेंगे : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगमी 30 अप्रैल को आहूत संविधान बचाओ रैली की तैयारियों के लिए पार्टी नेताओं ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं ने हरिद्वार व देहरादून जनपद के अध्यक्षों विधायकों व विधानसभा 2022 में इन जनपदों में पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं व देहरादून नगर निगम के पार्षद व पार्षद प्रत्याशियों की बैठके लीं व 30 अप्रैल को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए हर संभव प्रयास करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने बैठक में प्रतिभाग करने वाले नेताओं से कहा कि संविधान बचाओ का सवा महीने के कार्यक्रम का शुभारंभ 30 अप्रैल की रैली से है इसलिए इस रैली को हर हाल में विशाल करना है जिससे पूरे प्रदेश में रैली का संदेश जाए।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं को या तो भाजपा सरकारें अपने कब्जे में ले रही हैं या उनको कमजोर करने का काम किया जा रहा है। संसद व विधानसभाओं को भाजपा ने चुनावी प्रणाली में हेरा फेरी कर अपने कब्जे में कर लिया है और मीडिया पर आरएसएस व भाजपा पहले ही कुंडली मार कर बैठ गई है। करण माहरा ने कहा कि अगर अभी भाजपा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई नहीं लड़ी तो ये आने वाले समय में निश्चित रूप से संविधान को नष्ट भ्रष्ट कर देंगे।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि रैली का आयोजन बड़े चुनौतीपूर्ण समय में हो रहा है और इसको सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य भर से कांग्रेस कार्यकर्ता व लोकतंत्र और संविधान समर्थक लोगों को इस रैली की सफलता ले लिए मेहनत करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने सभी जिला/ महानगर अध्यक्षों व बैठक में उपस्थित नेताओं से कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी रैली में आने वाले प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता पर नजर रखेगी जिससे पार्टी के लिए समर्पण से काम करने वाले साथीयों को भविष्य में पार्टी पदोन्नत कर सम्मानित करे।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता रैली स्थल पर प्रातः साढ़े दस बजे तक एकत्रित होने हैं जहां विशाल जन सभा में पार्ट के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

वरिष्ठ विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि रैली में उनके क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि उनके क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा वे लोग भी बड़ी संख्या में आने को तैयार हैं जो संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं। विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि हरिद्वार की हर विधानसभा सीट से बड़ी संख्या में जनता रैली में पहुंचेगी। महानगर देहरादून के अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि क्योंकि रैली देहरादून शहर में आयोजित हो रही है इसलिए महानगर कांग्रेस इसकी सफलता के लिए पूरी ताकत लगाएगी और महानगर के सौ के सौ वार्डों से पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में प्रतिभाग करेंगे। परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, जिला अध्यक्ष हरिद्वार अमन गर्ग, जयेंद्र रमोला, नगरपालिका विकासनगर अध्यक्ष बॉबी नौटियाल आदि ने भी रैली को सफल बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्र से अधिकतम कार्यकर्ताओं को लाने का आश्वाशन दिया।

You Might Also Like

UPSC2026 : UPSC में IAS-IPS की शादी को लेकर भी हैं नियम

UttarakhandRoadRepair : मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

MadrasaMidDayMeal : अल्पसंख्यक बच्चों को कब मिलेगा खाना ?

RahulGandhi : अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी ने की राष्ट्रपति से अपील

DMAshishChauhan : राजधानी के 170 गांव अभी भी मोबाईल नेटवर्क से वंचित !

TAGGED: #AwakeningIndia, #ConstitutionalCrisis, #ConstitutionalRights, #ConstitutionRally, #DemocracyMatters, #DemocraticIndia, #DhasmanaLeads, #DhasmanaSpeech, #FreedomRally, #HistoricProtest, #inc uttarakhand, #IndianPolitics, #IndiaProtests, #IndiaUnites, #MassMovement, #narendra modi, #PoliticalAction, #PoliticalAwareness, #PoliticalMovement, #PublicRally, #RallyAlert, #RallyForRights, #RallyUpdates, #RightsAndJustice, #RightsMatter, #SaveConstitution, #SaveDemocracy, #SaveOurFuture, #SpeakForIndia, #VoicesOfIndia, #YouthUnite, dehradun, karan mahara, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, Suryakant Dhasmana, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 24, 2025 April 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हजारों साल पुराना है सर्कस का इतिहास हजारों साल पुराना है सर्कस का इतिहास
Next Article पाकिस्तान को रगड़ देगा भारत पाकिस्तान को रगड़ देगा भारत

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShardiyaNavratri2026
ShardiyaNavratri2026 : नवरात्रि में 9 दिन, 9 देवी और 9 रंग..
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
DahejFreeIndia
DahejFreeIndia : दहेज नहीं, बेटी को दें ये 3 सहारे
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
UPSC2026
UPSC2026 : UPSC में IAS-IPS की शादी को लेकर भी हैं नियम
राज्य October 17, 2026
UttarakhandRoadRepair
UttarakhandRoadRepair : मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय
देहरादून October 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?