By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ‘भारत संविधान से चलता है, बुलडोजर से नहीं’ – चीफ जस्टिस
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > ‘भारत संविधान से चलता है, बुलडोजर से नहीं’ – चीफ जस्टिस
दिल्ली

‘भारत संविधान से चलता है, बुलडोजर से नहीं’ – चीफ जस्टिस

जिसमें कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने में पारदर्शिता जरूरी है.

admin
Last updated: 2025/10/04 at 6:48 AM
admin
Share
3 Min Read
'India is run by the Constitution, not by bulldozers' - Chief Justice
‘भारत संविधान से चलता है, बुलडोजर से नहीं’ - चीफ जस्टिस
SHARE
Highlights
  • सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों का जिक्र.
  • बुलडोजर से नहीं, संविधान से चलेगा भारत.
  • जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संसद संविधान की मूल संरचना नहीं बदल सकती.

‘भारत संविधान से चलता है, बुलडोजर से नहीं’  :-  भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि भारत ‘कानून का राज’ मानने वाला देश है। यहां शासन मनमानी या ताकत से नहीं, बल्कि संविधान और कानून से चलता है। मॉरीशस में ‘रूल ऑफ लॉ मेमोरियल लेक्चर’ में मुख्य न्यायाधीश गवई ने अपने भाषण की शुरुआत भारत और मॉरीशस के गहरे रिश्तों को याद करते हुए की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने उपनिवेशवाद की तकलीफें झेली हैं और आज आजाद और लोकतांत्रिक समाज के रूप में एक-दूसरे के साथी हैं। उन्होंने कहा कि कानून ही ताकत है, न कि सत्ता की मनमानी।

Contents
सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों का जिक्रबुलडोजर से नहीं, संविधान से चलेगा भारत

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

गवई ने कहा कि “कानून का राज” का मतलब है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वो आम नागरिक हो या सत्ताधारी, सबको कानून का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई बार कानून का नाम लेकर अन्याय भी किया गया, जैसे कि गुलामी या औपनिवेशिक कानून, लेकिन असली कानून वही है जो न्याय, बराबरी और इंसाफ की रक्षा करे।

मुख्य न्यायाधीश ने महात्मा गांधी का जिक्र किया और कहा कि कोई भी निर्णय लेने से पहले सोचना चाहिए कि उसका असर समाज के सबसे गरीब और आखिरी व्यक्ति पर क्या होगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए गवई ने कहा कि संविधान ने बहुत बारीकी से नियम और प्रक्रियाएं तय की हैं ताकि सत्ता का दुरुपयोग न हो और हर इंसान को न्याय मिले। गवई ने कहा कि भारत का सुप्रीम कोर्ट हमेशा से “कानून के राज” को मजबूत करता रहा है। उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र किया।

सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों का जिक्र

केशवानंद भारती केस (1973): जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संसद संविधान की मूल संरचना नहीं बदल सकती।
मेनका गांधी केस (1978): जिसमें कोर्ट ने साफ किया कि कोई भी कानून न्यायसंगत, निष्पक्ष और तार्किक होना चाहिए।
ट्रिपल तलाक मामला (2017): जिसमें कोर्ट ने इसे मनमाना और असंवैधानिक बताया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
एलेक्टोरल बॉन्ड मामला (2024): जिसमें कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने में पारदर्शिता जरूरी है।

बुलडोजर से नहीं, संविधान से चलेगा भारत

गवई ने अपने ही हालिया फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि बिना सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया के किसी का घर बुलडोजर से गिराना कानून के राज के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “भारत बुलडोजर के राज से नहीं, कानून के राज से चलता है।”

 

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

CMDhami : खटीमा का हर क्षेत्र में विकास किया जायेगा – मुख्यमंत्री

UttarakhandPolice : चलेगा सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही – डीजीपी

Astrologer : गर्लफ्रेंड घुमा रहे ज्योतिष पति की पत्नी ने की धुनाई

DaylightMurder : कानून व्यवस्था पर उठा सवाल – मुख्यमंत्री ने डीजीपी से माँगा जवाब

TAGGED: #BulldozerPolitics, #ChiefJustice, #CJIIndia, #CJIStatement, #ConstitutionalJustice, #ConstitutionalValues, #ConstitutionFirst, #ConstitutionMatters, #CourtNews, #CourtObservations, #CourtOfLaw, #CourtroomDebate, #CourtStatement, #CourtVerdict, #DemocracyInAction, #DemocracyWatch, #DemocraticIndia, #FundamentalRights, #IndianConstitution, #IndianDemocracy, #IndianJudiciary, #IndianLaw, #JudicialReview, #JudicialSystem, #JudicialVoice, #JusticeAndRights, #JusticeDelivered, #JusticeForAll, #JusticeLeague, #JusticeMatters, #JusticePrevails, #JusticeSupreme, #JusticeSystem, #JusticeUpdates, #JusticeWatch, #LawAndJustice, #LawAndOrder, #LawMatters, #LegalIndia, #LegalPrinciples, #LegalRights, #LegalSystem, #ProtectTheConstitution, #RightsAndDuties, #RuleOfJustice, #RuleOfLaw, #SupremeCourt, #SupremeVerdict, #VoiceOfJustice, #VoiceOfLaw, india news, khoji narad, khoji narad breaking news, Supreme Court

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 4, 2025 October 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Amazing ChatGPT - Sora will create a stir चैटजीपीटी का कमाल – Sora मचाएगा धमाल
Next Article CM Dhami got angry and gave strict orders भड़क उठे CM धामी, दिए सख्त आदेश

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?