By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: DisasterRelief : आपदा सहायता राशि में वृद्धि से पीड़ितों को बड़ी राहत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > DisasterRelief : आपदा सहायता राशि में वृद्धि से पीड़ितों को बड़ी राहत
उत्तराखण्ड

DisasterRelief : आपदा सहायता राशि में वृद्धि से पीड़ितों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सहायता मानकों में की गई.

admin
Last updated: 2026/11/12 at 10:37 AM
admin
Share
9 Min Read
DisasterRelief
DisasterRelief : आपदा सहायता राशि में वृद्धि से पीड़ितों को बड़ी राहत
SHARE
Highlights
  • आपदा में मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि ₹04 लाख से बढ़ाकर ₹08 लाख प्रति मृतक कर दी गई है.
  • एक सप्ताह से कम अस्पताल में भर्ती रहने पर गंभीर चोट के लिए सहायता ₹5,400 से बढ़ाकर ₹7,000 प्रति व्यक्ति की गई.
  • आपदा से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक अवसंरचना की तत्काल मरम्मत एवं पुनस्र्थापना के लिए भी संशोधित.

DisasterRelief :  आपदा सहायता राशि में वृद्धि से पीड़ितों को बड़ी राहत :- उत्तराखण्ड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के अंतर्गत विभिन्न मदों में दी जाने वाली सहायता राशि के मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सहायता मानकों में की गई यह वृद्धि आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत है। उत्तराखण्ड में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बाढ़, भूस्खलन, अतिवृष्टि, बादल फटना, हिमपात सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान जन-धन एवं कृषि, पशुधन, आवास तथा सार्वजनिक अवसंरचना को व्यापक क्षति होती है। ऐसे में बढ़े हुए मानकों से प्रभावित लोगों को अधिक प्रभावी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को भी गति मिलेगी। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उक्त प्रावधान वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए प्रभावी हो गए हैं।

आपदा में मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि ₹04 लाख से बढ़ाकर ₹08 लाख प्रति मृतक कर दी गई है। खास बात यह है कि इसमें राहत एवं बचाव कार्य करने वाले कार्मिक भी शामिल किए गए हैं। 40 से 60 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता के लिए सहायता ₹74,000 से बढ़ाकर ₹94,000 प्रति व्यक्ति की गई है। 60 प्रतिशत से अधिक गंभीर दिव्यांगता के लिए सहायता ₹2.50 लाख से बढ़ाकर ₹3.20 लाख प्रति व्यक्ति की गई है।एक सप्ताह से अधिक अस्पताल में भर्ती रहने पर गंभीर चोट के लिए सहायता ₹16,000 से बढ़ाकर ₹20,500 प्रति व्यक्ति की गई है।

एक सप्ताह से कम अस्पताल में भर्ती रहने पर गंभीर चोट के लिए सहायता ₹5,400 से बढ़ाकर ₹7,000 प्रति व्यक्ति की गई है। आजीविका/दैनिक निर्वाह सहायता ₹60 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹60 तथा ₹90 प्रतिदिन के निर्धारित प्रावधान के अनुसार की गई है। कपड़ों के नुकसान पर सहायता ₹2,500 से बढ़ाकर ₹5,000 प्रति परिवार तथा घरेलू उपयोग की वस्तुओं के नुकसान पर सहायता ₹2,500 से बढ़ाकर ₹5,000 प्रति परिवार की गई है। खोज एवं बचाव कार्यों के लिए सहायता वास्तविक लागत के आधार पर जारी रहेगी। इसमें नाव, हेलीकॉप्टर एवं लॉजिस्टिक्स जैसी आवश्यक सेवाओं की वास्तविक लागत शामिल होगी।

वर्षा आधारित फसलों के लिए इनपुट सब्सिडी ₹8,500 प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर ₹11,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।अधिकतम 02 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता राशि ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 की गई है। सुनिश्चित सिंचाई वाली फसलों के लिए सहायता ₹17,000 से बढ़ाकर ₹22,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 02 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,600 की गई है। बारहमासी/बागवानी फसलों के लिए सहायता ₹22,500 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 02 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,200 की गई है।

रेशम उत्पादन के लिए सहायता ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,800 प्रति हेक्टेयर (एरी/मलबरी) तथा मूगा के लिए 7500 प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर ₹9,800 प्रति हेक्टेयर के संशोधित मानक के अनुसार की गई है।03 इंच से अधिक गाद/रेत जमाव हटाने के लिए सहायता ₹18,000 से बढ़ाकर ₹23,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। भूस्खलन/हिमस्खलन से स्थायी भूमि क्षति के लिए सहायता ₹47,000 से बढ़ाकर ₹60,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।

बड़े पशुओं-गाय, भैंस, ऊंट, याक आदि की क्षति पर सहायता ₹37,500 से बढ़ाकर ₹50,000 प्रति पशु की गई है। अधिकतम तीन पशु प्रति परिवार।
छोटे पशुओं-भेड़, बकरी, सूअर आदि के लिए सहायता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,100 प्रति पशु की गई है। सूखाग्रस्त क्षेत्रों के बड़े पशुओं के लिए सहायता ₹32,000 से बढ़ाकर ₹41,000 प्रति पशु की गई है।सूखाग्रस्त क्षेत्रों के छोटे पशुओं के लिए सहायता ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,400 प्रति पशु की गई है।
पोल्ट्री के लिए सहायता ₹100 से बढ़ाकर ₹130 प्रति पक्षी की गई है। पशु शिविरों में बड़े पशुओं के लिए चारे की सहायता ₹80 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹100 प्रतिदिन तथा छोटे पशुओं के लिए ₹45 से बढ़ाकर ₹60 प्रतिदिन की गई है।

मत्स्य क्षेत्र में नाव/जाल आदि की मरम्मत एवं नई नाव/जाल की सहायता भी बढ़ाई गई है। नाव के लिए मरम्मत राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹8,000 तथा नई नाव के लिए ₹15,000 से बढ़ाकर ₹19,000 की गई है। जाल के लिए मरम्मत सहायता ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 तथा नए जाल के लिए ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,100 की गई है। मत्स्य बीज एवं इनपुट सब्सिडी ₹10,000 से बढ़ाकर ₹13,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।मैदानी क्षेत्रों में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता ₹1.20 लाख से बढ़ाकर ₹1.60 लाख प्रति मकान की गई है। पहाड़ी/दुर्गम क्षेत्रों में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता ₹1.30 लाख से बढ़ाकर ₹1.70 लाख प्रति मकान की गई है।

आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए सहायता ₹6,500 से बढ़ाकर ₹8,500 तथा कच्चे मकान के लिए ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मकान की गई है। पूर्णतः नष्ट झोपड़ी एवं पशुशाला के लिए सहायता में भी वृद्धि की गई है। झोपड़ी के लिए ₹8,000 से बढ़ाकर ₹10,500 तथा पशुशाला के लिए ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 किया गया है। हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा कारीगरों के लिए औजार एवं कच्चे माल की सहायता ₹5,000 से बढ़ाकर ₹6,500 की गई है।

आपदा से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक अवसंरचना की तत्काल मरम्मत एवं पुनस्र्थापना के लिए भी संशोधित मानकों में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। इसमें सड़क एवं पुल, पेयजल आपूर्ति, लघु सिंचाई संबंधी कार्य, विद्युत आपूर्ति, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत एवं सामुदायिक परिसंपत्तियां शामिल हैं। राज्य राजमार्ग/एमडीआर/प्रमुख जिला मार्गों की मरम्मत के लिए सामान्य क्षेत्रों में सहायता ₹01 लाख से बढ़ाकर ₹1.30 लाख प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹1.60 लाख प्रति किलोमीटर की गई है।

ग्रामीण/ग्राम सड़कें, कलवर्ट सहित-सामान्य क्षेत्रों में ₹60,000 से बढ़ाकर ₹80,000 प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ₹75,000 से बढ़ाकर ₹01 लाख प्रति किलोमीटर की गई हैं। आरसीसी कलवर्ट/पुलों की मरम्मत के लिए भी सामान्य क्षेत्रों में ₹60,000 से बढ़ाकर ₹80,000 प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ₹75,000 से बढ़ाकर ₹01 लाख प्रति किलोमीटर किया गया है।

क्षतिग्रस्त पेयजल योजना/इकाई की तत्काल पुनस्र्थापना के लिए सहायता ₹02 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति क्षतिग्रस्त योजना/इकाई की गई है।प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को छोड़कर लघु सिंचाई कार्यों के लिए सहायता ₹02 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति कार्य की गई है। विद्युत पोल के लिए सहायता ₹5,000 से बढ़ाकर ₹6,500 प्रति पोल और क्षतिग्रस्त एलटी लाइन की मरम्मत के लिए सहायता ₹50,000 से बढ़ाकर ₹70,000 प्रति किलोमीटर की गई है। क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सहायता ₹01 लाख से बढ़ाकर ₹1.30 लाख प्रति ट्रांसफार्मर की गई है।

विद्यालय भवन की क्षति के लिए सहायता ₹02 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति विद्यालय भवन की गई है। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की क्षति के लिए सहायता ₹02 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति स्वास्थ्य केंद्र इकाई की गई है। पंचायत/सामुदायिक परिसंपत्तियों की क्षति के लिए सहायता ₹2.50 लाख से बढ़ाकर ₹3.20 लाख प्रति इकाई की गई है।

You Might Also Like

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने ‘कामधेनुलोक’ का किया लोकार्पण

UttarakhandCyberCrime : बैंकों को साइबर अपराध के मामलों के तेज निपटारे के निर्देश

UttarakhandIASTransfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

RBINewRules : RBI ने बदले मनी ट्रांसफर के नियम

VisaRules : अगर बनवाना है Visa तो अब होगा आसान

TAGGED: #DisasterRelief, #ModiGovernment, #pushkarsinghdhami, #uttarakhandbreakingnews, khojinarad, NDRF, SDRF, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 12, 2026 November 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CrimeNews CrimeNews : पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुo लूट की घटना में शामिल 02 ओर अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article SwachhSurvekshan2026 SwachhSurvekshan2026 : स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर हिमालयन राज्यों में अव्वल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने ‘कामधेनुलोक’ का किया लोकार्पण
देहरादून November 12, 2026
UttarakhandCyberCrime
UttarakhandCyberCrime : बैंकों को साइबर अपराध के मामलों के तेज निपटारे के निर्देश
देहरादून November 12, 2026
UttarakhandIASTransfer
UttarakhandIASTransfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
देहरादून November 12, 2026
RBINewRules
RBINewRules : RBI ने बदले मनी ट्रांसफर के नियम
खोजी नारद कहिंन November 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?