By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: कोरोनेशन अस्पताल के आईसीयू में सिस्टम ने मरीजों-डॉक्टरों को ही मुश्किल में डाल दिया, जानें पूरा मामला
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > कोरोनेशन अस्पताल के आईसीयू में सिस्टम ने मरीजों-डॉक्टरों को ही मुश्किल में डाल दिया, जानें पूरा मामला
देहरादून

कोरोनेशन अस्पताल के आईसीयू में सिस्टम ने मरीजों-डॉक्टरों को ही मुश्किल में डाल दिया, जानें पूरा मामला

admin
Last updated: 2022/07/15 at 6:36 AM
admin
Share
3 Min Read
dehradun
dehradun
SHARE

कोरोनेशन अस्पताल के आईसीयू में प्रबंधन के एक फैसले ने मरीजों एवं इमरजेंसी के डाक्टरों को मुश्किल में डाल दिया है। इमरजेंसी के डाक्टरों की ड्यूटी बिना आईसीयू की ट्रेनिंग के ही आईसीयू में लगा दी गई है। डाक्टर इस मुश्किल में है कि वह मरीज की हालत बिगड़ने पर कैसे संभालेंगे। वहीं मरीज की मुश्किल यह है कि वह बिना प्रशिक्षित डाक्टरों की देखरेख में यहां भर्ती हो रहा है। ऐसे में उनकी जान पर भी खतरा बना है। उधर, विशेषज्ञों के मुताबिक आईसीयू में ड्यूटी करने वाले डाक्टर या स्टाफ को आईसीयू के लिए ट्रेंड होना जरूरी है।

Contents
आईसीयू में नहीं मिला कोई डाक्टरएनेस्थीसियोलॉजिस्ट मांगा, ईएमओ को ट्रेनिंग देंगे

इमरजेंसी के छह ईएमओ डा. दीपक गहतोड़ी, डा. मनीष शर्मा, डा. गौरांग जोशी, डा. आयुषी कंडारी, डा. प्रखर गर्ग, डा. समृद्धि नौटियाल की शिफ्टवार ड्यूटी इमरजेंसी के साथ आईसीयू में भी लगा दी गई है। इमरजेंसी के साथ उन्हें आईसीयू ड्यूटी करने पर परेशानी उठानी पड़ रही है। इनमें से चार डाक्टरों ने अपना पक्ष अफसरों के सामने रखा है। उन्होंने उनको आईसीयू के लिए ट्रेंड न होने की बात कही है। वहीं किसी तरह की अनहोनी होने पर भी जिम्मेदारी से हाथ खड़े किए हैं। उधर, एनेस्थीसिया के डाक्टर डा. मनु जैन, डा. संजीव कटारिया, डा. एनएस तोमर, डा. एसपीएस नेगी, डा. एनके अग्रवाल सामान्य ओटी और गायनी ओटी में व्यस्त रहते हैं। उनके साथ दिक्कत यह है कि ओटी के साथ आईसीयू में कैसे कवर करेंगे। वहीं ऑन कॉल उनकी ड्यूटी लगाई गई है।

आईसीयू में नहीं मिला कोई डाक्टर

गुरुवार दोपहर को जब हिन्दुस्तान ने आईसीयू का जायजा लिया। कोई डाक्टर यहां नहीं था। वरिष्ठ फिजीशियन डा. एनएस बिष्ट के अंडर दो, बर्न एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डा. कुश एरन के अंडर एक मरीज भर्ती है। डा. बिष्ट एक मरीज की इको और डा. एरन एक मरीज की ड्रेसिंग कराकर निकले हैं। नर्सिंग अधिकारी और तीमारदार मरीजों की देखरेख में जुटे थे।

एनेस्थीसियोलॉजिस्ट मांगा, ईएमओ को ट्रेनिंग देंगे

प्रभारी पीएमएस डा. आरसीएस पंवार ने कहा कि सुबह के वक्त एनेस्थीसियोलॉजिस्ट ओटी में रहते हैं, वहीं से मरीजों की मॉनीटरिंग करते हैं। आईसीयू संचालन को महानिदेशालय और मंत्री स्तर पर वार्ता कर एक एनेस्थीसियोलॉजिस्ट मांगा गया है। ईएमओ 24 घंटे रहते हैं, उन्हें ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। एनेस्थीसिया के डाक्टरों को ऑन कॉल भी रखा गया है।

 

 

You Might Also Like

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

KumbhMela2027 : डीएम ने नारी निकेतन की संवासनियों को पार्क की सैर कराई 

OperationCrackdown : मॉडिफ़ाइ साइलेंसर लगी 18 बुलेट मोटर साइकिल सीज 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 15, 2022 July 15, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uttarakhand Uttarakhand Weather: 18 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; 173 सड़कें बंद
Next Article देहरादून दून के कोरोनेशन अस्पताल में देर रात स्वास्थ्य मंत्री ने मारा छापा, बोले एक भी मरीज रेफर हुआ तो खैर नहीं

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?