BJP के जिला उपाध्यक्ष व दो अन्य सहयोगियों पर महिला ने लगाया दुष्कर्म और मार पिटाई आरोप : टिहरी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमबीर पंवार ओर बुद्धि सिंह पंवार पर महिला ने दुष्कर्म ओर जान से मारने का आरोप, लगा सबूत मिटाने का आरोप लगाया है । ओर पुलिस थाने में हुई एफआईआर दर्ज एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। टिहरी जिले के घनसाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने युवक सुभाष पंवार पर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार समेत युवक के पिता पर सबूत मिटाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी सुभाष पंवार ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सर पर 12 टांके लगे हैं। वहीं चौंकाने वाली बात यह है। कि पुलिस द्वारा अभी तक दो अन्य आरोपी भाजपा नेता परमबीर पंवार और युवक के पिता को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि भाजपा नेता खुले आम टिहरी नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम में शरीक होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उतना लाजमी नजर आ रहा है। या तो पुलिस पर भाजपा नेताओं का दबाव है। या फिर पुलिस खुद दबी हुई है। जो कि घटना के बाद अभी भी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया गया है।
पीड़िता (28) ने घनसाली थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि 6 मार्च की शाम 4 बजे सुभाष पंवार ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया और हत्या की कोशिश की। इसके बाद परमवीर पंवार और सुभाष के पिता बुद्धि सिंह पंवार ने साक्ष्य मिटाने में मदद की। घटना के बाद भाजपा नेता खुलेआम कार्यक्रम में शामिल हो रहा है। पुलिस द्वारा सुभाष पंवार, बुद्धि सिंह पंवार और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 109, 333, 64, 22, 118 और 238(a) के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन सवाल उठ रहे हैं। कि घटना के बाद बीजेपी नेता परमवीर पंवार टिहरी जिला मुख्यालय में पार्टी के कार्यक्रम में कैसे शामिल हो रहे थे क्या पुलिस की निगाह उनपर नहीं पड़ रही है। या पुलिस जानबुझ कर आंखे बंद कर बैठी हुई यह अपने आप में एक बड़ा प्रश्न पैदा करता नजर आ रहा है ।

