By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: शादी छिपाकर बनाया संबंध तो होगा रेप केस दर्ज़ – HC
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > नैनीताल > शादी छिपाकर बनाया संबंध तो होगा रेप केस दर्ज़ – HC
उत्तराखण्ड

शादी छिपाकर बनाया संबंध तो होगा रेप केस दर्ज़ – HC

महिला का आरोप था कि सार्थक वर्मा ने अपनी पहली शादी छुपाकर 24 अगस्त 2020 को हिंदू रीति-रिवाजों से उससे विवाह किया.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
3 Min Read
If you have sex while hiding your marriage, a rape case will be filed: HC
शादी छिपाकर बनाया संबंध तो होगा रेप केस दर्ज़ - HC
SHARE
Highlights
  • हाईकोर्ट का निर्णय.
  • जान लीजिये पूरा मामला क्या है ? 
  • सितंबर 2021 में देहरादून की एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी.

शादी छिपाकर बनाया संबंध तो होगा रेप केस दर्ज़  :-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई पुरुष अपनी पहली वैध शादी को छुपाकर दूसरी महिला से विवाह करता है और इस आधार पर उससे यौन संबंध बनाता है, तो यह भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत बलात्कार की श्रेणी में आएगा।मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने की, कोर्ट ने देहरादून निवासी अभियुक्त सार्थक वर्मा द्वारा दायर धारा 482 सीआरपीसी के तहत याचिका को खारिज कर दिया। ये खबर मीडिया ख़बरों पर आधारित जन जागरूकता के लिए महज जानकारी मात्र है।

Contents
जान लीजिये पूरा मामला क्या है ? हाईकोर्ट का निर्णय

यह ख़बर भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

जान लीजिये पूरा मामला क्या है ? 

सितंबर 2021 में देहरादून की एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी, महिला का आरोप था कि सार्थक वर्मा ने अपनी पहली शादी छुपाकर 24 अगस्त 2020 को हिंदू रीति-रिवाजों से उससे विवाह किया। इसके बाद उसने दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के साथ-साथ यौन शोषण किया।

बाद में महिला को पता चला कि अभियुक्त पहले से विवाहित है, इस आधार पर पुलिस ने उस पर 498ए, 494, 377, 323, 504, 506 आईपीसी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, बाद की जांच में कुछ धाराएं हटा दी गईं, लेकिन नए जांच अधिकारी ने और गंभीर धाराएं- 375(4), 376, 493, 495 और 496 जोड़ दीं।

सार्थक वर्मा ने हाईकोर्ट में दलील दी कि पुलिस जांच निष्पक्ष नहीं हुई और बिना आधार गंभीर धाराएं जोड़ी गईं, उसने यह भी कहा कि पीड़िता पहले से उसकी शादी के बारे में जानती थी और इस मुद्दे पर पहले भी शिकायत दर्ज करा चुकी थी। वहीं, राज्य सरकार और पीड़िता की ओर से कहा गया कि जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि अभियुक्त पहले से शादीशुदा था और उसने यह जानकारी छिपाकर विवाह और यौन संबंध बनाए, पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि यदि उसे इस विवाह की सच्चाई पहले से मालूम होती, तो वह कभी न तो शादी करती और न ही संबंध बनाती।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

हाईकोर्ट का निर्णय

हाईकोर्ट ने माना कि यदि कोई महिला यह मानकर यौन संबंध बनाती है कि वह अभियुक्त की विधिवत पत्नी है, जबकि वास्तविकता में वह पहले से विवाहित हो, तो उसकी सहमति “वास्तविक सहमति” नहीं मानी जाएगी, इसे भारतीय दंड संहिता की धारा 375(4) के तहत बलात्कार कहा जाएगा।

अदालत ने सुप्रीम कोर्ट और अन्य उच्च न्यायालयों के फैसलों का हवाला देते हुए इसे “भ्रमित सहमति” (Misconceived Consent) बताया और कहा कि इस मामले में प्रथम दृष्टया गंभीर अपराध सिद्ध होते हैं।इस आधार पर कोर्ट ने सार्थक वर्मा की याचिका खारिज कर दी और अंतरिम आदेश भी समाप्त कर दिया।

You Might Also Like

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

NainaDeviMandir : नैनीताल में है चमत्कारी नयना देवी मंदिर

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह

TAGGED: #CaseUpdate, #ConsentMatters, #CourtCaseNews, #CourtDecision, #CourtHearing, #CourtNews, #CourtOrders, #CourtRuling, #CourtUpdate, #CourtVerdict, #CrimeAgainstWomen, #CriminalLaw, #FakeMarriage, #FraudCase, #FraudulentMarriage, #HCJudgment, #HCOrder, #HighCourtOrder, #HighCourtVerdict, #IndianCourts, #IndianJudiciary, #IndianJustice, #IndianLaw, #IndianLawSystem, #JusticeForVictims, #JusticeSystem, #LatestJudgment, #LawAndJustice, #LawAndOrder, #LawInIndia, #LawNews, #LawUpdate, #LegalAwareness, #LegalCase, #LegalCaseUpdate, #LegalDecision, #LegalJudgment, #LegalMatters, #LegalProtection, #LegalRights, #MarriageFraud, #MarriageLaws, #RapeCaseLaw, #RapeLaw, #SupremeJustice, #VictimJustice, #WomenRights, crimenews, dehradun, DGP Uttarakhand, High Court of Uttarakhand Nainital, JusticeForWomen, khoj inarad breaking news, khoji narad, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 September 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Voters divided into four categories for SIR in Uttarakhand उत्तराखंड में  एसआईआर के लिए चार श्रेणियों में बंटे मतदाता
Next Article Windows 10 users beware! Windows 10 यूजर्स सावधान !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?