By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: अगर आप गर्मी की छुट्टियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो आपको देहरादून की ये बेस्‍ट डेस्टिनेशन कर देंगी ‘कूल’:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > अगर आप गर्मी की छुट्टियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो आपको देहरादून की ये बेस्‍ट डेस्टिनेशन कर देंगी ‘कूल’:
उत्तराखण्ड

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो आपको देहरादून की ये बेस्‍ट डेस्टिनेशन कर देंगी ‘कूल’:

admin
Last updated: 2023/04/26 at 11:59 AM
admin
Share
5 Min Read
best destinations of dehradun
best destinations of dehradun
SHARE

देहरादून के कई हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं, जो कि आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

Contents
मालदेवता:पहाड़ों की रानी मसूरी:गन हिल पॉइंट:चकराता:धनोल्टी:जॉर्ज एवरेस्ट:

मालदेवता:

हरी वादियां, कलकल बहते झरने और चारों और गगन चूमने वाले ऊंचे- ऊंचे पहाड़ों के बीच अगर आप जाना चाहते हैं, तो आप देहरादून के मालदेवता आ सकते हैं।

यह देहरादून शहर के करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर रायपुर क्षेत्र में है।

इस जगह आप निजी वाहन के अलावा बस और ऑटो से जा सकते हैं. यही नहीं, बर्ड वाचिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए भी यह बेहतरीन लोकेशन है।

इसके अलावा एडवेंचर और गेम्स का शौक रखने वाले लोगों को यहां पैराग्लाइडिंग भी करवाई जाती है।

जबकि ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए भी मालदेवता आप जा सकते हैं।

पहाड़ों की रानी मसूरी:

देहरादून के दुनियाभर में मशहूर पर्यटन स्थल के बारे में अगर बात की जाए और पहाड़ों की रानी मसूरी का नाम ना लिया जाए तो ऐसा हो ही नहीं सकता है।

ब्रिटिश काल से ही मसूरी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रहा है, जहां अंग्रेज भी अपने फुर्सत के पलों को बिताना चाहते थे।

कैंपटी फॉल, कंपनी गार्डन जैसे कई पर्यटन स्थलों का लुत्फ आप मसूरी पहुंचकर उठा सकते हैं।

गन हिल पॉइंट:

समुद्र तल से तकरीबन 6960 फीट की ऊंचाई पर यह मसूरी में ही स्थित है. गन हिल पॉइंट पर जाकर आपको हिमालय की ऊंची चोटियां, मसूरी शहर के खूबसूरत नजारे और चारों ओर हरे भरे ऊंचे बहुसंख्य पेड़ों को देखकर लगता है।

जैसे कि आप जंगल में बने एक विशाल महल की छत पर खड़े हों. बताया जाता है कि इस जगह का नाम गन हिल इसलिए पड़ा क्योंकि ब्रिटिश शासक अपनी महारानी के साथ दोपहर 12 घूमने निकला करते थे।

वह नहीं चाहते थे कि उनकी महारानी को कोई स्थानीय देखे. इस वजह से वह 12 गोले दागते थे।

गन हिल पॉइंट पर आपको कई रेस्टोरेंट, होटल और हांटेड हाउस देखने के लिए मिल जाएंगे.

इसके अलावा इस जगह शॉपिंग भी कर सकते है।

चकराता:

जो नेचर लवर ट्रैकिंग का शौक रखते हैं वह चकराता आ सकते हैं. गर्मियों के दिनों में सदाबहार वनों के बीच पैदल सफर, चह चहाते पक्षियों के स्वर, कहीं तेज पानी का बहता झरना, कहीं गहरी खाई और पहाड़ियों के बीच बने दर्रे देखने को मिलेंगे।

आपको चकराता में प्रकृति के अलावा महाभारत काल की कई निशानियां देखने को मिलेंगी।

इसी के साथ ही इस क्षेत्र में रहने वाली जौनसार बावर की संस्कृति भी आप देख पाएंगे।

वहीं, शिखर फॉल, महासू देवता मंदिर, देववन, टाइगर फॉल, लाखामंडल जैसे कई पर्यटन स्थलों के दीदार करने का मौका मिल जाएगा।

धनोल्टी:

पहाड़ों की हसीन वादियां देखने के लिए आप धनोल्टी जा सकते हैं. यह मसूरी से 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

समुद्र तल से 2286 मीटर ऊंचाई पर स्थित धनोल्टी में सर्दियों के मौसम में बर्फ की सफेद चादर नजर आती है, तो गर्मियों में चारों ओर हरियाली ही नजर आती हैं।

गर्मियों के मौसम में यह हिल स्टेशन लोगों को काफी पसंद आता है. अगर आप धनोल्टी आते हैं तो आप सोलवीं शताब्दी में बनवाया गया देवगढ़ का भव्य महल भी देख सकते हैं।

इसके अलावा यहां इको पार्क धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर, जैन मंदिर और दशावतार मंदिर भी देख सकते हैं, जिसे गुप्त साम्राज्य के दौरान गुप्त वंश ने भगवान विष्णु को समर्पित करके बनवाया था।

जॉर्ज एवरेस्ट:

हिमालय की चोटियों को एक ही बार में अगर आप नजर भर कर देखना चाहते हैं, तो मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट आप आ सकते हैं।

यहां आपको एक तरफ गहरी खाई के साथ-साथ हिमालय की पहाड़ियों की श्रंखला वाला मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य देखने को मिलेगा, तो दूसरी और देहरादून में सर जॉर्ज एवरेस्ट की बतौर निशानी उनका घर भी देख सकते है।

इस घर को उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने अब हेरिटेज हाउस बनाया है. यह मसूरी के हाथीपांव के पास 172 एकड़ जमीन पर बना हुआ है।

You Might Also Like

DehradunPithoragarhUdan : देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान जल्द

CyberCentreOfExcellence : देहरादून में तैयार हो रहा साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस

UttarakhandPolitics : धामी सरकार सो रही, जनता रो रही – हरीश रावत

Kumbh2027 : कुंभ कार्यों के जीओ तत्काल जारी करने के निर्देश

TharuHoli : ‘जनजातीय गौरव दिवस’ से बढ़ा सम्मान: धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 26, 2023 April 26, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article tragic accident in uttar pradesh उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा मकान की छत गिरने से दो बच्चों की हुई मौत:
Next Article cabinet minister chandan ram das उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MundeshwariTemple
MundeshwariTemple : मुंडेश्वरी मंदिर का चमत्कार… जहां आस्था के आगे झुक गया विज्ञान!
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 19, 2026
ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 19, 2026
MMSLeakAngelNuzhat
MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !
अंतराष्ट्रीय March 19, 2026
DehradunPithoragarhUdan
DehradunPithoragarhUdan : देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान जल्द
देहरादून March 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?