By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ‘बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी…विधवा बीवी की तड़प
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > ‘बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी…विधवा बीवी की तड़प
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़

‘बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी…विधवा बीवी की तड़प

"‘बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी…’ विधवा की तड़प ने झकझोरा समाज को"

admin
Last updated: 2025/04/26 at 6:06 AM
admin
Share
6 Min Read
बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी
बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी
SHARE
Highlights
  • "विधवा की पुकार: 'बदला चाहिए, नहीं तो मर जाऊंगी'"
  • "विधवा महिला न्याय की मांग"
  • "विधवा महिला की न्याय की पुकार"

‘बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी…विधवा बीवी की तड़प : कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी उनके घर पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम ने परिजनों से मुलाकात की। जैसे ही शुभम की पत्नी ऐशान्या ने सीएम को देखा तो फफक कर रो पड़ीं। सीएम से बोलीं, बदला चाहिए नहीं तो मैं मर जाऊंगी सर। आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। सीएम ने किसी तरह शांत कराया और हर हाल में बदला लेने का भरोसा भी दिया। इसके बाद सीएम को घटना की पूरी जानकारी दी।

Contents
‘मुसलमान हो तो पहले कलमा पढ़कर सुनाओ’अपनी सरकार को बता देना कि हमने क्या कियामेरे बेटे का कसूर क्या था, सजा कब मिलेगी?हमला क्रूर, वीभत्स और कायराना कृत्य : मुख्यमंत्रीदादी बोलीं, मैंने कहा था… शादी कर लो बेटा, बहू का मुंह देख लेंहर आंख को रुलाकर चला गया शुभमपर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्याटीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी

‘मुसलमान हो तो पहले कलमा पढ़कर सुनाओ’

ऐशान्या बोलीं, मैं और शुभम नाश्ता करने जा रहे थे। मेरी बहन थोड़ी दूर बैठी थी और पापा मेरे वॉशरूम गए थे। उतनी ही देर में एक बंदा पीछे से आया और उसने गन साइड में रखी और पूछा कि हिंदू हो या मुसलमान। मुसलमान हो तो पहले कलमा पढ़कर सुनाओ। हमें समझ में ही नहीं आया हम पीछे मुड़े देखा कि आखिर हो क्या रहा है। मैंने उसकी तरफ मुस्कुराकर पूछा कि भइया क्या हुआ। उसने पूछा कि हिंदू हो या मुसलमान। मैंने बोला हिंदू, फिर मार दिया। सबको मार दिया।

अपनी सरकार को बता देना कि हमने क्या किया

ऐशान्या ने बताया कि मैंने आतंकियों से खुद को भी मारने की अपील की, लेकिन आतंकियों ने मना कर दिया और कहा कि तुम्हें इसलिए जिंदा छोड़ रहे हैं कि मोदी और अपनी सरकार को बता देना, कि हमने क्या किया। मंगलवार से ही ऐशान्या अपने पति शुभम के पार्थिव शरीर के साथ थीं। ऐशान्या के जेहन में अब भी गोली की आवाज गूंज रही है। इसे याद करके वह हर किसी से पूछ रही हैं कि मेरे शुभम को क्यों मार दिया?

मेरे बेटे का कसूर क्या था, सजा कब मिलेगी?

इकलौते बेटे की हत्या पर शुभम के पिता फफक-फफकर रो रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभम के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान भी पिता हाथ जोड़कर बिलखते दिखे। उनका एक ही सवाल था कि मेरे बेटे का कसूर क्या था? उसके हत्यारों को सजा कब मिलेगी?

हमला क्रूर, वीभत्स और कायराना कृत्य : मुख्यमंत्री

पर्यटकों पर हमला एक क्रूर, वीभत्स, कायराना कृत्य है, जिसकी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के हर सभ्य समाज ने निंदा की है। निर्दोष पर्यटकों पर उनकी जाति और धर्म पूछकर हमला किया गया। यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। कहा कि गृहमंत्री ने स्वयं उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां यह घटना घटी है।

दादी बोलीं, मैंने कहा था… शादी कर लो बेटा, बहू का मुंह देख लें

‘शुभम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और सबसे ज्यादा टूटी 85 साल की दादी विमला देवी दिखीं। वो पोते की तस्वीरें देखकर कह रहीं थीं कहा चला गया मेरा लाल, मैंने ही शादी की जिद की थी। वो हमसे पहले चला गया।दादी बोलीं, मैंने कहा था शादी कर लो बेटा, बहू का मुंह देख लें, फिर चैन से मरूंगी… ये बात विमला देवी ने कई बार अपने पोते शुभम द्विवेदी से कही थी जिसके बाद शादी की थी। हम तो चाहते थे उसका घर बस जाए, दो महीने पहले ही तो शादी हुई थी। अब किस्मत ने सब छीन लिया। मेरा तो बस वही नाती था। शुभम अपने परिवार का सबसे चहेता था, चाची, बुआ, माता-पिता सबको छोड़कर चला गया। उनके चेहरे की झुर्रियों में गम गहराता जा रहा था।

हर आंख को रुलाकर चला गया शुभम

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। महाराजपुर स्थित गंगा किनारे ड्योढ़ी घाट पर हुए राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके चाचा मनोज द्विवेदी ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों के आंखों में आंसू थे।

पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी

हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।

You Might Also Like

GhostVillage : घोस्ट विलेज संवारें उत्तराखंडी – अनिल बलूनी

ViralAudio : सीबीआई, वीआईपी और पूर्णसत्य की उम्मीदें !

UttarakhandNews : उत्तराखंड के भ्रष्ट पुलिसवालों के लिए बहुत बुरी ख़बर !

DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

Budget2026 : केंद्रीय बजट विकसित आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप – मुख्यमंत्री

TAGGED: #BreakTheChain, #DomesticViolence, #EmpowerWomen, #EndAbuse, #EndDiscrimination, #EqualityForAll, #EqualRights, #HearHerCry, #HumanRights, #india, #JammuandKashmir, #JusticeDelayedIsJusticeDenied, #JusticeForWidows, #JusticeNow, #LegalRights, #ListenToHer, #narendra modi, #NoMoreSilence, #ProtectWomen, #RaiseYourVoice, #SocialJustice, #SpeakUp, #StandWithWomen, #StopInjustice, #StopThePain, #StopViolence, #SupportSurvivors, #SupportWidows, #VoiceForJustice, #WidowRights, #WomenDeserveBetter, #WomenEmpowerment, #WomenMatter, Amit Shah, cm yogi adityanath, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 26, 2025 April 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कश्मीर पर्यटन पर संकट कश्मीर पर्यटन पर संकट , दून से 100% बुकिंग्स रद्द
Next Article पहलगाम हमले से पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन पहलगाम हमले से पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?