AIIMSMBBSAdmission : AIIMS दिल्ली में कैसे मिलता है MBBS में दाखिला :- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS अपनी बेहतरीन पढ़ाई, रिसर्च और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरे देश में मशहूर है. यही वजह है कि मेडिकल पढ़ाई के लिए इसे भारत के सबसे अच्छे संस्थानों में गिना जाता है. साल 2025 की National Institutional Ranking Framework रैंकिंग में भी इसे मेडिकल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है. ओवरऑल रैंकिंग में भी यह देश के टॉप संस्थानों में शामिल है. ऐसे में यहां एडमिशन कैसे मिलता है, कौन-कौन से कोर्स पढ़ाए जाते हैं और पढ़ाई के बाद क्या मौके मिलते हैं, यह जानना छात्रों के लिए काफी जरूरी है. इसलिए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
AIIMS यानी All India Institute of Medical Sciences दिल्ली में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों को NEET-UG परीक्षा पास करनी होती है. इस परीक्षा में मिलने वाली रैंक के आधार पर काउंसलिंग के जरिए सीटें दी जाती हैं. अगर कोई छात्र पोस्टग्रेजुएट कोर्स करना चाहता है, जैसे एमडी या एमएस, तो उसे INI-CET परीक्षा देनी पड़ती है. इस परीक्षा के जरिए देश के कई बड़े मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स में एडमिशन मिलता है।
इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय होना जरूरी है. इसके साथ ही उन्हें संबंधित प्रवेश परीक्षा भी पास करनी होती है. एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर जाकर देख सकते हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
All India Institute of Medical Sciences दिल्ली में अंडर ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और सुपर स्पेशियलिटी स्तर के कई कोर्स पढ़ाए जाते हैं. यहां एमबीबीएस के अलावा एमडी और एमएस जैसे पीजी कोर्स भी होते हैं. इसके साथ ही डीएम और एमसीएच जैसे सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी उपलब्ध हैं. नर्सिंग से जुड़े कोर्स जैसे बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग भी यहां पढ़ाए जाते हैं. इसके अलावा मेडिकल साइंस में एमएससी और पीएचडी जैसे रिसर्च कोर्स भी छात्रों के लिए उपलब्ध हैं.AIIMS दिल्ली में प्लेसमेंट का तरीका थोड़ा अलग है. यहां पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र सीधे बड़े अस्पतालों, रिसर्च संस्थानों या आगे की पढ़ाई में चले जाते हैं. संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार यहां पढ़ने वाले करीब 95 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को अच्छे करियर के मौके मिल जाते हैं।
सैलरी और इंटर्नशिप की जानकारी
National Institutional Ranking Framework 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के छात्रों का औसत मिडियन पैकेज करीब 16 लाख रुपये सालाना तक पहुंच जाता है. वहीं पोस्टग्रेजुएट कोर्स करने वाले छात्रों का मिडियन पैकेज करीब 34 लाख रुपये सालाना देखा गया है।
एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां एक साल की इंटर्नशिप करना जरूरी होता है. इस दौरान छात्रों को हर महीने लगभग 26 हजार से 30 हजार रुपये तक स्टाइपेंड भी दिया जाता है. इसी वजह से All India Institute of Medical Sciences दिल्ली में पढ़ाई करना आज भी लाखों छात्रों का सपना बना हुआ है. यहां एडमिशन पाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र कड़ी मेहनत करते हैं।

