By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: BrainReadingAI : कैसे काम करती है Brain-Reading AI
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > BrainReadingAI : कैसे काम करती है Brain-Reading AI
हेल्थ

BrainReadingAI : कैसे काम करती है Brain-Reading AI

19 की उम्र में स्कैन और 23 में डिप्रेशन का पता.

admin
Last updated: 2026/08/19 at 11:20 AM
admin
Share
4 Min Read
BrainReadingAI
BrainReadingAI : कैसे काम करती है Brain-Reading AI
SHARE
Highlights
  • चेहरे के हाव-भाव और नेगेटिव बायस का खेल..
  • वैज्ञानिकों ने यूरोपीय देशों के कई टीनेजर्स के एक बड़े डेटासेट (IMAGEN cohort) का एनालिसिस किया.
  • डिप्रेशन के प्रति संवेदनशील लोग सामने वाले के हल्के भावों को भी 'गुस्सा' मान लेते हैं.

BrainReadingAI : कैसे काम करती है Brain-Reading AI :-  मेंटल हेल्थ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक ऐसा क्रांतिकारी बदलाव आया है जो आने वाले समय में लाखों जिंदगियां बचा सकता है. चीन के शेनजेन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ‘ब्रेन-रीडिंग’ AI मॉडल डेवलप किया है जो किसी व्यक्ति के चेहरे के हाव-भाव पर मिलने वाले दिमागी रिस्पॉन्स को देखकर यह बता सकता है कि उसे आने वाले 4 सालों में डिप्रेशन होगा या नहीं. इतना ही नहीं, यह टेक्नोलॉजी, फ्यूचर में ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स बनाने में भी मदद करेगी जो इंसानों के चेहरे की बारीक एक्सप्रेशन्स (nuanced facial cues) को देखकर उनके दिल और दिमाग का हाल समझ सकेंगे।

Contents
19 की उम्र में स्कैन और 23 में डिप्रेशन का पताचेहरे के हाव-भाव और नेगेटिव बायस का खेल

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में करीब 33 करोड़ 20 लाख लोग डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहे हैं. इनमें से एक-तिहाई लोग ऐसे हैं जिन पर पारंपरिक दवाओं का कोई असर नहीं होता, जिसे ट्रीटमेंट-रेसिस्टेंट डिप्रेशन कहा जाता है. अगर अकेले चीन की बात करें तो नेशनल बिजनेस डेली की रिपोर्ट के अनुसार वहां 9 करोड़ 5 लाख लोग इस गंभीर मानसिक समस्या का सामना कर रहे हैं।

इस बड़े खतरे से निपटने के लिए शेनजेन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की असिस्टेंट प्रोफेसर लू हान (Lu Han) की लीडरशिप में एक टीम ने यह अध्ययन किया है. उनका यह रिसर्च पेपर दुनिया की पॉपुलर मैगजीन ‘साइंस एडवांसेज’ (Science Advances) में पब्लिश हुआ है।

19 की उम्र में स्कैन और 23 में डिप्रेशन का पता

वैज्ञानिकों ने यूरोपीय देशों के कई टीनेजर्स के एक बड़े डेटासेट (IMAGEN cohort) का एनालिसिस किया. इस स्टडी में 19 साल की उम्र के युवाओं के दिमाग के fMRI स्कैन (Functional Magnetic Resonance Imaging) लिए गए. उस समय उनसे ‘इमोशनल-फेस टास्क’ कराया गया जिसमें उन्हें अलग-अलग चेहरे के हाव-भाव दिखाए गए।

इसके बाद वैज्ञानिकों ने उनके खून के सैंपल से जेनेटिक डेटा इकट्ठा किया और प्रश्नावली से उनके मानसिक व्यवहार को मापा. जब ये युवा 23 साल के हुए, तब दोबारा उनका फॉलोअप लिया गया. AI मॉडल ने 19 साल की उम्र के दिमागी स्कैन को देखकर यह बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी कर दी थी कि 23 साल की उम्र में किन युवाओं में डिप्रेशन और एंग्जायटी के गंभीर लक्षण डेवलप होंगे।

चेहरे के हाव-भाव और नेगेटिव बायस का खेल

रिसर्चर लू हान के अनुसार, एक इंसान दूसरों के चेहरे के भावों में आ रहे बदलावों को बहुत आसानी से समझ लेता है और उसी हिसाब से रिएक्ट करता है. उदाहरण के लिए, जब कोई सामने से मुस्कुराता है तो सामान्य व्यक्ति भी दोस्ताना व्यवहार दिखाता है. लेकिन डिप्रेशन के खतरे से जूझ रहे लोगों के दिमाग में ऐसा नहीं होता।

डिप्रेशन के प्रति संवेदनशील लोग सामने वाले के हल्के भावों को भी ‘गुस्सा’ मान लेते हैं. वे हमेशा यह मान बैठते हैं कि सामने वाला इंसान उनसे नाराज है या उन्हें रिजेक्ट कर रहा है. मनोविज्ञान की भाषा में इसे ‘नेगेटिव इंफॉर्मेशन प्रोसेसिंग बायस’ (Negative Information Processing Bias) कहा जाता है. डिप्रेशन से पीड़ित लोग हमेशा नकारात्मक सामाजिक जानकारियों को ही ज्यादा याद रखते हैं और उसी पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

You Might Also Like

SonParentingTips : बेटियों नहीं बेटों को सिखाएं ये काम, शादी के बाद तभी बना रहेगा कपल के बीच प्यार !

FashionGraveyard : दुनिया का ‘फैशन कब्रिस्तान’ कहां है?

AmitabhBachchanProperty : अमिताभ बच्चन – अरबों का है प्रॉपर्टी साम्राज्य

KalpeshwarTempleLandslide : देवभूमि में बारिश ही बारिश – चौतरफा मुसीबत

PauriGarhwalNews : उफनती नदी पार कर स्कूल जा रहे मजबूर बच्चे

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AIFacialExpressionReader, AiMentalHealthCare, BrainReadingAI, DepressionPredictionAI, fMRIScanDepression, FutureDepressionTest, HumanoidRobotEmpathy, IMAGENCohortStudy, khojinarad, LuHanResearch, MentalHealthAI, NegativeBiasPsychology, ScienceAdvancesStudy, ShenzhenUniversityAI, TreatmentResistantDepression, WHODepressionStats

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 19, 2026 August 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article FashionGraveyard FashionGraveyard : दुनिया का ‘फैशन कब्रिस्तान’ कहां है?
Next Article SonParentingTips SonParentingTips : बेटियों नहीं बेटों को सिखाएं ये काम, शादी के बाद तभी बना रहेगा कपल के बीच प्यार !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SonParentingTips
SonParentingTips : बेटियों नहीं बेटों को सिखाएं ये काम, शादी के बाद तभी बना रहेगा कपल के बीच प्यार !
भांडा फोड़ August 19, 2026
FashionGraveyard
FashionGraveyard : दुनिया का ‘फैशन कब्रिस्तान’ कहां है?
राष्ट्रीय August 19, 2026
AmitabhBachchanProperty
AmitabhBachchanProperty : अमिताभ बच्चन – अरबों का है प्रॉपर्टी साम्राज्य
महाराष्ट्र August 19, 2026
KalpeshwarTempleLandslide
KalpeshwarTempleLandslide : देवभूमि में बारिश ही बारिश – चौतरफा मुसीबत
उत्तराखण्ड August 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?