By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ChamoliPoliceAction : आस्था के नाम पर गुंडई पड़ी भारी , पुलिस ने किया अरेस्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ChamoliPoliceAction : आस्था के नाम पर गुंडई पड़ी भारी , पुलिस ने किया अरेस्ट
चमोली

ChamoliPoliceAction : आस्था के नाम पर गुंडई पड़ी भारी , पुलिस ने किया अरेस्ट

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार का सख्त संदेश.

admin
Last updated: 2026/06/19 at 11:15 AM
admin
Share
3 Min Read
ChamoliPoliceAction
ChamoliPoliceAction : आस्था के नाम पर गुंडई पड़ी भारी , पुलिस ने किया अरेस्ट
SHARE
Highlights
  • पुलिस ने तुरंत की घेराबंदी, चार किये गिरफ्तार.
  • बरामद हुए हथियार और मोटरसाइकिल.
  • क्षेत्र में ITBP और PAC की तैनाती.

ChamoliPoliceAction : आस्था के नाम पर गुंडई पड़ी भारी , पुलिस ने किया अरेस्ट :-  बीते दिनों कर्णप्रयाग बाजार में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच हुई मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें चार स्थानीय लोग घायल हो गए।

Contents
पुलिस ने तुरंत की घेराबंदी, चार किये गिरफ्तारबरामद हुए हथियार और मोटरसाइकिलक्षेत्र में ITBP और PAC की तैनाती

घटना के बाद चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के पास स्थानीय व्यापारियों और हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चार निहंग यात्रियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय लोगों पर भी हमला हुआ, जिससे कुल चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने तुरंत की घेराबंदी, चार किये गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस ने बैरियर लगाकर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी को अगले दिन कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली।पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया, जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

बरामद हुए हथियार और मोटरसाइकिल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार तलवारें तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
PB-65BK-3889 (हीरो होंडा)
PB-65BE-4296 (हीरो होंडा)

क्षेत्र में ITBP और PAC की तैनाती

घटना के बाद गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ITBP की एक कंपनी और PAC बल तैनात किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त भी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चमोली पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।

ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में कोतवाली चमोली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता करने तथा वाहन में हॉकी स्टिक रखने के आरोप में परविंदर सिंह, परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह (निवासी जीरकपुर, चंडीगढ़) के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों को भविष्य में शांति व्यवस्था भंग न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

You Might Also Like

 PublicChargingScam : पब्लिक प्लेस में फोन चार्ज करने वाले सावधान !

RunForYoga : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

AipanArt : पारंपरिक ऐपन कला को आधुनिकता से जोड़ रही मानसी कापड़ी

UttarakhandPolitics : खटीमा लौटेंगे मुख्यमंत्री ! जनता के सक्रिय सरकार

YouthEmpowerment : नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल

TAGGED: #ChamoliBreakingNews, #HemkundSahibYatra, #khojinaradbreakingnews, ChamoliPoliceAction, GaucharSecurityUpdate, ITBPUttarakhand, KarnaprayagClash, KarnaprayagNews, khojinarad, NihangSikhArrest, OperationPrahar, PACDeployment, SuperintendentOfPoliceChamoli, TraderNihangDispute, UttarakhandLawAndOrder, UttarakhandPoliceAlert, ZeroTolerancePolicy

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 19, 2026 June 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AipanArt AipanArt : पारंपरिक ऐपन कला को आधुनिकता से जोड़ रही मानसी कापड़ी
Next Article RunForYoga RunForYoga : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PublicChargingScam
 PublicChargingScam : पब्लिक प्लेस में फोन चार्ज करने वाले सावधान !
खोजी नारद कहिंन June 19, 2026
RunForYoga
RunForYoga : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
उत्तराखण्ड June 19, 2026
AipanArt
AipanArt : पारंपरिक ऐपन कला को आधुनिकता से जोड़ रही मानसी कापड़ी
Uncategorized June 19, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : खटीमा लौटेंगे मुख्यमंत्री ! जनता के सक्रिय सरकार
उत्तराखण्ड June 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?