By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: हरिद्वार को मिला 550 करोड़ की 107 योजनाओं का तोहफा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हरिद्वार को मिला 550 करोड़ की 107 योजनाओं का तोहफा
हरिद्वार

हरिद्वार को मिला 550 करोड़ की 107 योजनाओं का तोहफा

बाल विकास विभाग द्वारा चंचल तोमर को 51 हजार रुपए, सहकारिता विभाग द्वारा आकाश कश्यप को 1 लाख 60 हजार रुपए प्रदान करने के साथ ही सुश्री मीना को पीएम आवास योजनान्तर्गत आवास की चाबी सौंपी गई.

admin
Last updated: 2025/07/05 at 6:44 AM
admin
Share
5 Min Read
हरिद्वार को मिला 550 करोड़ की 107 योजनाओं का तोहफा
हरिद्वार को मिला 550 करोड़ की 107 योजनाओं का तोहफा
SHARE
Highlights
  • राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर गांवों से लेकर शहरों तक, किसानों से लेकर युवाओं तक, मातृशक्ति से लेकर श्रमशक्ति तक, व्यापारियों से लेकर कर्मचारियों तक प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं बनाईं हैं.
  • मुबारकपुर-अलीपुर में हाईस्कूल का उच्चीकरण किए जाने, मोहम्मदपुर जटगांव में रजवाहे के दोनों ओर पटरी पर सीसी सड़क का निर्माण.
  • बाल विकास विभाग द्वारा चंचल तोमर को 51 हजार रुपए, सहकारिता विभाग द्वारा आकाश कश्यप को 1 लाख 60 हजार रुपए प्रदान करने के साथ ही सुश्री मीना को पीएम आवास योजनान्तर्गत आवास की चाबी सौंपी.

हरिद्वार को मिला 550 करोड़ की 107 योजनाओं का तोहफा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आयोजित विकास संकल्प पर्व में प्रतिभाग कर ₹ 550 करोड़ की 107 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लालढांग में सिंचाई सुविधा हेतु झील का निर्माण, लालढांग पीएचसी का उच्चीकरण कर सीएचसी बनाए जाने, भगवानपुर से इकबालपुर तक सड़क का चौड़ीकरण, भगवानपुर से सिकरौदा तक सड़क निर्माण, निरंजनपुर में डिग्री कालेज का निर्माण किए जाने, मुबारकपुर-अलीपुर में हाईस्कूल का उच्चीकरण किए जाने, मोहम्मदपुर जटगांव में रजवाहे के दोनों ओर पटरी पर सीसी सड़क का निर्माण किए जाने, विधान सभा झबरेड़ा के अन्तर्गत रुड़की नगर निगम वार्ड न0 22 व 23 में पानी निकासी व सड़क निर्माण किए जाने, खानपुर में ढाडेकी के सौलानी नदी पर पुल निर्माण किए जाने, गिद्धावाली में गंगा नदी घाट पर पुल निर्माण, नागड पलोनी से रांगढ वाला होते हुए भगवानपुर के पास तक मोटर रोड़ का निर्माण, मेवड नागड के शमशान घाट में बाउण्डरी वाल निर्माण किए जाने के साथ, मोहम्मदपुर पाण्डा के अन्तर्गत बाउण्डरी वाल निर्माण किए जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें :- केला खाने के अचूक फायदे

मुख्यमंत्री द्वारा एनआरएलएम के अन्तर्गत लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को 2 लाख रुपए, उद्यान विभाग द्वारा दरम्यान सिंह को 50 हजार रुपए, ग्रामोत्थान परियोजनान्तर्गत उजाला सीएलएफ को 21 लाख रुपए, आस्था सीएलएफ को 6 लाख रुपए, मत्स्य विभाग द्वारा अजीत कौर को 4 लाख 20 हजार रुपए, कृषि विभाग द्वारा तरूण सिंह अध्यक्ष वर्क कृषि उत्पादन एवं विपणन स्वयं सहायता समूह को 10 लाख, पशुपालन विभाग द्वारा मीनाक्षी देवी को 30 लाख रुपए, बाल विकास विभाग द्वारा चंचल तोमर को 51 हजार रुपए, सहकारिता विभाग द्वारा आकाश कश्यप को 1 लाख 60 हजार रुपए प्रदान करने के साथ ही सुश्री मीना को पीएम आवास योजनान्तर्गत आवास की चाबी सौंपी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु की गई ये सभी घोषणाएं, लोकार्पण, शिलान्यास की परियोजनाएँ न केवल हरिद्वार जनपद में आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर गांवों से लेकर शहरों तक, किसानों से लेकर युवाओं तक, मातृशक्ति से लेकर श्रमशक्ति तक, व्यापारियों से लेकर कर्मचारियों तक प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं बनाईं हैं और उन्हें धरातल पर भी उतारा है। होम स्टे योजना, लखपति दीदी योजना और सौर स्वरोजगार योजना जैसी अनेकों योजनाएं लागू कर स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के इंडेक्स में हमारे उत्तराखण्ड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं।

यह भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सांसद कल्पना सैनी, डॉ.नरेश बंसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा भी जनता को सम्बोधित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर पशुपालन, रेशम, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, डेदृएनयूएलएम, उद्यान एवम् खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि, उद्योग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई।

You Might Also Like

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

KainchiDham : श्री कैंची धाम मंदिर पहुंचे मुख्य सचिव

KumbhMela2027 : कुंभ जैसे विराट आयोजन में कोई कमी न हो – मुख्यमंत्री

TanakpurWeddingDestination : आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगा टनकपुर – धामी

TAGGED: #HaridwarYatra, #InfrastructureIndia, #narendra modi, #NewIndia, #RiverfrontDevelopment, #UttarakhandGrowth, #UttarakhandYojana, 550CroreProjects, CleanGangaMission, dehradun, DevelopmentUpdate, GangaRiverDevelopment, haridwar, HaridwarBridgeProject, HaridwarCityNews, HaridwarCityUpgrade, HaridwarCleanCity, HaridwarConnectivity, HaridwarDevelopment, HaridwarDevelopmentWorks, HaridwarDrinkingWater, HaridwarFunds, HaridwarFutureReady, HaridwarGovtPlan, HaridwarGrowthStory, HaridwarHealthInfra, HaridwarInfra, HaridwarInfraBoost, HaridwarInvestment, HaridwarMunicipalPlan, haridwarnews, HaridwarPMModiGift, HaridwarPowerProjects, HaridwarProgress, HaridwarProjects, HaridwarProjects2025, HaridwarPublicWelfare, HaridwarRoadProject, HaridwarSanitation, HaridwarSchemes, HaridwarSewagePlan, HaridwarSmartCity, HaridwarSmartPlan, haridwartourism, HaridwarTransformation, HaridwarUrbanDev, HaridwarUrbanRenewal, IndianInfra, khoji narad, khoji narad breaking news, mahendra bhatt, ModiInHaridwar, PMModiProjects, pushkar singh dhami, SmartCityHaridwar, uttarakhand, UttarakhandDevelopment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 5, 2025 July 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गर्लफ्रेंड की तपस्या - बॉयफ्रेंड को मिले नौकरी गर्लफ्रेंड की तपस्या – बॉयफ्रेंड को मिले नौकरी
Next Article मकान मालिक की बीवी ले भागा किराएदार ! मकान मालिक की बीवी ले भागा किराएदार !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?