By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: JanJanKiSarkar : गुड गवर्नेंस का आधार बना जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > JanJanKiSarkar : गुड गवर्नेंस का आधार बना जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’
उत्तराखण्ड

JanJanKiSarkar : गुड गवर्नेंस का आधार बना जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’

3 फरवरी 2026 तक राज्य के सभी 13 जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 555 शिविरों का आयोजन किया गया.

admin
Last updated: 2026/02/04 at 11:16 AM
admin
Share
4 Min Read
JanJanKiSarkar
JanJanKiSarkar : गुड गवर्नेंस का आधार बना जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’
SHARE
Highlights
  • इन जन सुनवाई शिविरों में नागरिकों द्वारा कुल 43,032 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए.
  • यह आंकड़े दर्शाते हैं कि राज्य सरकार केवल सुनवाई तक सीमित नहीं.
  • शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं भी तत्काल उपलब्ध कराई गईं.

JanJanKiSarkar : गुड गवर्नेंस का आधार बना जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’ :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सशक्त प्रशासनिक इच्छाशक्ति का परिणाम है कि उत्तराखण्ड में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’ कार्यक्रम आज गुड गवर्नेंस का सशक्त और भरोसेमंद मॉडल बनकर उभरा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुँच रही है और समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित कर रही है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

3 फरवरी 2026 तक राज्य के सभी 13 जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 555 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें से 548 कैंप पूर्व में और 7 कैंप आज आयोजित हुए। इन कैंपों के माध्यम से कुल 4,36,391 लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की, जिनमें 4,33,681 लोग पूर्व में तथा 2,810 लोग आज शामिल हुए।

इन जन सुनवाई शिविरों में नागरिकों द्वारा कुल 43,032 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 42,604 पूर्व में तथा 428 आज प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री की स्पष्ट नीति और प्रशासन की तत्परता के चलते इनमें से 29,042 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है, जिसमें 28,721 पूर्व में तथा 321 शिकायतें आज ही निस्तारित की गईं।

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि राज्य सरकार केवल सुनवाई तक सीमित नहीं, बल्कि समाधान की जिम्मेदारी भी पूरी गंभीरता से निभा रही है।

शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं भी तत्काल उपलब्ध कराई गईं। अब तक 61,460 से अधिक प्रमाण पत्र/सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से कुल 2,39,766 नागरिकों को लाभान्वित किया गया, जिनमें 2,37,050 पूर्व में तथा 1,816 लोग आज लाभान्वित हुए।

मुख्यमंत्री धामी की गुड गवर्नेंस की सोच का सबसे सशक्त प्रभाव महिला सशक्तिकरण के रूप में सामने आया है। दूरस्थ, दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए ये शिविर आशा की नई किरण बनी है। महिलाओं को प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में इन शिविरों ने अहम भूमिका निभाई है।

पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाएं, जिन्हें पहले जिला या तहसील मुख्यालय तक पहुँचने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, अब अपने ही गांव में सेवाएं प्राप्त कर रही हैं। महिला लाभार्थियों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जा रहा है, जिससे उनमें प्रशासन के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
‘जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’ कार्यक्रम यह सिद्ध करता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सरकार जवाबदेह है, प्रशासन जनता के साथ खड़ा है, नीतियां कागजों से निकलकर जमीन पर उतर रही हैं। मुख्यमंत्री की यह पहल उत्तराखण्ड को गुड गवर्नेंस के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारी सरकार का संकल्प है कि शासन केवल सचिवालय तक सीमित न रहे, बल्कि अंतिम व्यक्ति के द्वार तक पहुँचे। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’ कार्यक्रम इसी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

शिविरों के माध्यम से लाखों लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ है और विशेष रूप से दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सीधी प्रशासनिक सहायता मिली है। महिलाओं को प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी सेवाएं उनके गांव में ही उपलब्ध कराना हमारी गुड गवर्नेंस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से उत्तराखण्ड को सुशासन का आदर्श राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

You Might Also Like

SundayHolidayHistory : एक दिन जब पूरा देश थम जाता है?

PositiveMindSet : दिमाग में रोज आते हैं 6,000 विचार

WhatsappNewUpdate : पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज

ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’

SwamiAvimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’

TAGGED: #CMDhamiVision, #DhamiLeadership, #GrievanceRedressal, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #UttarakhandModel, goodgovernanceuttarakhand, InstantSolutionsUK, JanJanDwar, JanJanKiSarkar, khojinarad, MountainWomenAid, SuShasanUK, TransparentAdmin, UttarakhandCamps, UttarakhandJanSunwai, WomenEmpowermentUK

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 4, 2026 February 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DMSavinBansal DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता
Next Article UttarakhandNews UttarakhandNews : उत्तराखंड के भ्रष्ट पुलिसवालों के लिए बहुत बुरी ख़बर !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SundayHolidayHistory
SundayHolidayHistory : एक दिन जब पूरा देश थम जाता है?
राष्ट्रीय March 24, 2026
PositiveMindSet
PositiveMindSet : दिमाग में रोज आते हैं 6,000 विचार
राष्ट्रीय March 24, 2026
WhatsappNewUpdate
WhatsappNewUpdate : पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
ElectionCommission
ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?