गर्लफ्रेंड के KISS ने बॉयफ्रेंड को किया बहरा :- चीन का एक ऐसा मामला जिसने सभी को चौंका दिया. जहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका को चूमना काफी महंगा पड़ गया. ये किस इतना तगड़ा था कि बॉयफ्रेंड के कान के पर्दे फट गए. आइए बताते हैं पूरा मामला।
यह ख़बर भी पढ़ें :- केला खाने के अचूक फायदे
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल चीन के झेजियांग प्रांत का अनोखा मामला है, जहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका को किस करना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.ये कोई नया मामला नहीं है, ऐसे मामले आते रहे हैं. 2008 में दक्षिणी चीन में एक महिला किस के बाद अपनी सुनने की शक्ति खो बैठी थी. एक कपल को घर पर टीवी देखते समय इसी तरह की समस्या हुई थी।
घटना कब और कहां हुई?
22 अगस्त को एक कपल वेस्ट लेक में डेट पर गया था. जिसके बाद दोनों एक दूसरे को लगभग 10 मिनट तक किस (Kiss) करते रहे. इस दौरान प्रेमी के कान में अचानक तेज दर्द हुआ और एक अजूब सी आवाज सुनाई दी. और धीरे-धीरे उसकी सुनने की शक्ति कमजोर हो गई. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
डॉक्टरों क्या कहा?
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि युवक के कान के पर्दे में छेद हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि बेहद जोशीले और तीव्र किस के दौरान शरीर में सिहरन पैदा होती है, जिससे कान के पर्दे पर अत्यधिक दबाव पड़ सकता है. जिससे काना का पर्दा भी फट सकता है. डॉक्टर ने बताया कि युवक को पूरी तरह से ठीक होने में लगभग दो महीने का समय लग सकता है।

